पावर बैंक से फ्लाइट में लगी आग, जेब या बैग में Power Bank रखते समय रहें सावधान, बम की तरह...

चलते-चलते बैटरी चार्ज करने के लिए पावर बैंक बहुत यूजफुल डिवाइस है, लेकिन इसकी बैटरी कभी-कभार काफी खतरा पैदा कर सकती है। बीते दिनों इंडिगो की एक फ्लाइट में पावर बैंक फट गया और उसमें आग लग गई।

पावर बैंक से फ्लाइट में लगी आग, जेब या बैग में Power Bank रखते समय रहें सावधान, बम की तरह...

चलते-चलते बैटरी चार्ज करने के लिए पावर बैंक बहुत यूजफुल डिवाइस है, लेकिन इसकी बैटरी कभी-कभार काफी खतरा पैदा कर सकती है। बीते दिनों  इंडिगो की एक फ्लाइट में पावर बैंक फट गया और उसमें आग लग गई। प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग हुई और सारे पैसेंजर्स सुरक्षित हैं। इस घटना के बाद फ्लाइट में पावर बैंक लेकर चलने पर सवाल उठ रहे हैं।  

दरअसल पावर बैंक के अंदर काफी ऊर्जा जमा रहती है। आमतौर पर इसमें लिथियम-आयन या लिथियम-पॉलिमर बैटरी का इस्तेमाल होता है। माना जाता है कि सही तरीके से इस्तेमाल करने पर ये बैटरियां सुरक्षित रहती हैं, लेकिन बैटरी खराब होने, ज्यादा गर्म होने या उसके अंदर शॉर्ट सर्किट होने पर आग लगने का खतरा पैदा हो सकता है।  कभी-कभी बैटरी में मैन्युफैक्चरिंग की खराबी भी इसकी वजह बन सकती है। इसलिए सिर्फ इस बात पर भरोसा करना सही नहीं है कि पावर बैंक नया है या महंगा है।  

ऐसे में पावर बैंक खरीदते समय सावधानी रखनी जरुरी है। बहुत कम कीमत के लालच में अनजान ब्रांड का प्रोडक्ट लेने से बचें।   ऐसे प्रोडक्ट चुनें जिन पर कंपनी का नाम, बैटरी की क्षमता, इनपुट-आउटपुट की जानकारी और जरूरी सुरक्षा संबंधी विवरण साफ लिखे हों। पावर बैंक की कैपेसिटी भी अपनी जरूरत के हिसाब से चुनें। बड़ी बैटरी में ज्यादा ऊर्जा जमा हो सकती है।  इसलिए उसकी गुणवत्ता, सेफ्टी और सही इस्तेमाल पर ध्यान देना जरूरी है। 

बता दें कि पावर बैंक को चार्ज करने के लिए कंपनी की ओर से सुझाई गई केबल और चार्जर का इस्तेमाल करें।  गलत या खराब चार्जर, डैमेज्ड केबल और खराब कनेक्टर से बिजली  संबंधी समस्या हो सकती है।  अगर चार्जिंग के दौरान पावर बैंक असामान्य रूप से गर्म होने लगे, तो उसे इस्तेमाल करना बंद कर दें।  

वहीं चार्ज करते समय पावर बैंक को बिस्तर, तकिए, कंबल या ऐसी जगह पर न रखें जहां गर्मी बाहर न निकल सके।  पावर बैंक को चार्ज करते समय उसके ऊपर कोई सामान न रखें।  साथ ही जेब या बैग में चाबियों, सिक्कों, मेटल की चीजों या दूसरे गैजेट के साथ पावर बैंक को कभी नहीं रखें। अगर बैटरी के कनेक्टर या खुले टर्मिनल मेटल की किसी चीज से कॉन्टैक्ट में आ जाएं, तो शॉर्ट सर्किट हो सकता है।  इससे गर्मी पैदा होने और आग लगने का खतरा रहता है। 

Trending News

SIR में छूटे मतदाताओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान, डीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
SIR में छूटे मतदाताओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान, डीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
Oct 12, 2026, 6:12:00 PM
फिर स्थगित हुई बीपीएससी 72वीं प्रारंभिक परीक्षा, नयी तिथि की घोषणा जल्द
फिर स्थगित हुई बीपीएससी 72वीं प्रारंभिक परीक्षा, नयी तिथि की घोषणा जल्द
Oct 12, 2026, 6:08:00 PM
पीएम सूर्य घर योजना को लेकर जागरूकता बैठक, ग्रामीणों को बताए गए मुफ्त बिजली के फायदे
पीएम सूर्य घर योजना को लेकर जागरूकता बैठक, ग्रामीणों को बताए गए मुफ्त बिजली के फायदे
Oct 12, 2026, 5:52:00 PM
पावर बैंक से फ्लाइट में लगी आग, जेब या बैग में Power Bank रखते समय रहें सावधान, बम की तरह...
पावर बैंक से फ्लाइट में लगी आग, जेब या बैग में Power Bank रखते समय रहें सावधान, बम की तरह...
Oct 12, 2026, 5:32:00 PM
सम्राट कैबिनेट ने 24 एजेंडों पर लगाई मुहर, PM मोदी के 25 साल के कार्यकाल की सीएम ने की चर्चा
सम्राट कैबिनेट ने 24 एजेंडों पर लगाई मुहर, PM मोदी के 25 साल के कार्यकाल की सीएम ने की चर्चा
Oct 12, 2026, 5:04:00 PM
बाबूलाल का सिब्बल पर तीखा हमला, कहा- मनमुताबिक फैसला न आने पर न्यायपालिका की साख पर उठाते हैं सवाल
बाबूलाल का सिब्बल पर तीखा हमला, कहा- मनमुताबिक फैसला न आने पर न्यायपालिका की साख पर उठाते हैं सवाल
Oct 12, 2026, 4:51:00 PM
कर्तव्य में लापरवाही: इस विद्यालय के दो टीचर पर गिरी विभाग की गाज
कर्तव्य में लापरवाही: इस विद्यालय के दो टीचर पर गिरी विभाग की गाज
Oct 12, 2026, 4:39:00 PM
विभिन्न दलों के दिग्गजों ने थामा BJP का दामन, मरांडी ने कहा- सेवा और अंत्योदय पार्टी का मूलमंत्र
विभिन्न दलों के दिग्गजों ने थामा BJP का दामन, मरांडी ने कहा- सेवा और अंत्योदय पार्टी का मूलमंत्र
Oct 12, 2026, 4:35:00 PM
जमुई SP का अवैध बालू माफिया पर सर्जिकल स्ट्राइक, सिकंदरा में आधी रात को 8 ट्रैक्टर जब्त, 7 ड्राइवर गिरफ्तार
जमुई SP का अवैध बालू माफिया पर सर्जिकल स्ट्राइक, सिकंदरा में आधी रात को 8 ट्रैक्टर जब्त, 7 ड्राइवर गिरफ्तार
Oct 12, 2026, 4:27:00 PM
उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा एक्शन, बागी रामपुकार सिन्हा को 6 साल के लिए पार्टी से किया बाहर
उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा एक्शन, बागी रामपुकार सिन्हा को 6 साल के लिए पार्टी से किया बाहर
Oct 12, 2026, 3:57:00 PM