विभिन्न दलों के दिग्गजों ने थामा BJP का दामन, मरांडी ने कहा- सेवा और अंत्योदय पार्टी का मूलमंत्र

BJP प्रदेश कार्यालय में विभिन्न दलों को छोड़कर कई नेताओं और नेत्रियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी की ओर से आयोजित मिलन समारोह कार्यक्रम में बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में इन नए सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

विभिन्न दलों के दिग्गजों ने थामा BJP का दामन, मरांडी ने कहा- सेवा और अंत्योदय पार्टी का मूलमंत्र

रांची : भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में विभिन्न दलों को छोड़कर कई नेताओं और नेत्रियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी की ओर से आयोजित मिलन समारोह कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में इन नए सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बाबूलाल मरांडी ने इस सभी नेताओं का स्वागत किया। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सरायकेला, हजारीबाग, बोकारो एवं जमशेदपुर जिला के विभिन्न दलों के कई वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी शामिल हैं। 

बाबूलाल मरांडी ने कहा- पार्टी में शामिल होने वाले कई नेता जनसंघ और भाजपा से जुड़े परिवारों की पृष्ठभूमि से आते हैं

इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले कई नेता जनसंघ और भाजपा से जुड़े परिवारों की पृष्ठभूमि से आते हैं। इसलिए ये कोई नए सदस्य नहीं, बल्कि अपने परिवार में वापस आए सदस्य हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इनके जुड़ने से संगठन मजबूत होगा और भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। मरांडी ने कहा कि भाजपा का मूलमंत्र सेवा और अंत्योदय है। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और अंत्योदय के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना पार्टी का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि देशभर में चल रहे सेवा संकल्प अभियान से प्रेरित होकर लोग संगठन से जुड़ रहे हैं।

नरेंद्र मोदी ने 13 साल मुख्यमंत्री और 12 साल पीएम के रूप में देश की जनता की सेवा करने का काम कर रहे हैं - मरांडी

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 13 साल मुख्यमंत्री और 12 साल पीएम के रूप में देश की जनता की सेवा करने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल का उल्लेख करते हुए मरांडी ने अनुच्छेद 370 हटाने, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक के खिलाफ कानून, आधारभूत संरचना के विस्तार, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और गरीबों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं को केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों के रूप में गिनाया। उन्होंने कहा कि आवास, मुफ्त राशन, शौचालय और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के माध्यम से गरीबों तक सरकारी सहायता पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

देश के कई राज्य उग्रवाद से प्रभावित थे - विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी

उन्होंने कहा कि देश के कई राज्य उग्रवाद से प्रभावित थे। शाम होते ही झारखंड़ भी ठहर जाता था लेकिन आज चारों तरफ शांति है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं  गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में उग्रवाद लगभग समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने विकास को लेकर भी कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने देश में झूठे आरोप लगाकर जनता को गुमराह कर अराजकता फैलाने वालों दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये लोग बिना सत्ता के रह नहीं सकते है। देश की जनता ने कांग्रेस को बंगाल, बिहार, उड़ीसा, गुजरात व तमिलनाडु से कब का बाहर कर दिया है। कांग्रेस परिवार और पैसे के लिए सिर्फ राजनीति करती है।

झारखंड़ के सत्ताधारी दलों पर आरोप लगाते हुए मरांडी ने कहा- ये लोग झारखंड़ में लूट मचाए हुए हैं

उन्होंने झारखंड़ के सत्ताधारी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग झारखंड़ में लूट मचाये हुए हैं। राज्य में बालू, पत्थर, कोयला, लोहा, जमीन की लूट मची हुई है। थाना और ब्लॉक के बीच जनता पीस रही है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है देशविरोधी ताकतों को देश की जनता स्वयं जबाब दे। अतः हम सबकी जिम्मेदारी और फर्ज बनता है कि झारखंड़ से भ्रष्टाचार को समाप्त करने हेतु इस सरकार को उखाड़ फेंके। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने पार्टी में योगदान देने वालों का स्वागत और अभिनंदन करते हुए आग्रह किया कि आप सभी लोग पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे और 2029 में राज्य में भाजपा की सरकार बनाने में अपनी भूमिका को निभाएंगे।

BJP में योगदान करने वाले नेता खगेन महतो ने कहा कि वे भाजपा और जनसंघ के नेता हिकीम चंद्र महतो के परिवार से आते हैं - बीजेपी नेता

भाजपा में योगदान करने वाले नेता खगेन महतो ने कहा कि वे भाजपा और जनसंघ के नेता हिकीम चंद्र महतो के परिवार से आते हैं। लिहाजा उनके रग रग में ही  भाजपा है। आज भाजपा के झंडे के नीचे आकर गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि जबतक जीवित हूं, भाजपा संगठन के लिए काम करूंगा। झारखंड़ के दिग्गज नेता रहे समरेश सिंह की बहू परिंदा सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों, सिद्धांतों और राष्ट्रहित में लिए गए संकल्पों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्हीं संकल्पों को धरातल पर उतारते हुए राष्ट्रीय एकता, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण को केंद्र में रखकर देश को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास हो रहा है। 

बाबूलाल ने कहा- राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी संकल्पित होकर इसी दिशा में काम कर रहे हैं

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी संकल्पित होकर इसी दिशा में काम कर रहे हैं। मैं भी इसी विचारधारा और सेवा के संकल्प को लेकर संगठन के लिए काम करूंगी। बरकट्ठा की नेत्री कुमकुम देवी ने कहा कि यह भाजपा का कार्यालय हमारे लिए मंदिर के समान है, भाजपा मेरा परिवार है। चाहूंगी कि मेरी अर्थी भी भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए निकले। राज्य की स्थिति भयावह है। पार्टी जो भी जिम्मेवारी देगी, ईमानदारी पूर्वक निभाऊंगी। बिमल बैठा ने कहा कि जब तक शरीर में रक्त है तक भाजपा के नीति सिद्धान्त से जुड़ा रहूंगा और भाजपा को शीर्ष पर पहुंचाने के लिए काम करूंगा।

पार्टी में योगदान करने वाले सभी नए कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण करायी

पार्टी में योगदान करने वाले सभी नए कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण करायी। भवानी गोप, हरि सिंह, हरिपाल महतो, कैलाश प्रामाणिक, उत्तम कुमार, मिंटू गुप्ता, संजय मंडल, क्षितिज कुमार, मालिन्दर कालिंदी, छूटूलाल महतो, सुभाष महतो, बिंदु देवी, हरिपद सिंह, जितेंद्र प्रामाणिक, पवन शर्मा, रामकृष्ण सिंह, हरिनारायण सिंह आदि भी मुख्य रुप से पार्टी में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह व धन्यवाद ज्ञापन अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने किया। मौके पर सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान, पप्पू वर्मा, प्रतुल शाहदेव, सूरज चौरसिया, सूरज शाहदेव, बिजय कोइरी आदि उपस्थित रहे।

रांची से सुजीत कुमार की रिपोर्ट

Trending News

पावर बैंक से फ्लाइट में लगी आग, जेब या बैग में Power Bank रखते समय रहें सावधान, बम की तरह...
पावर बैंक से फ्लाइट में लगी आग, जेब या बैग में Power Bank रखते समय रहें सावधान, बम की तरह...
Oct 12, 2026, 5:32:00 PM
सम्राट कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, 24 एजेंडों पर लगी मुहर
सम्राट कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, 24 एजेंडों पर लगी मुहर
Oct 12, 2026, 5:04:00 PM
बाबूलाल का सिब्बल पर तीखा हमला, कहा- मनमुताबिक फैसला न आने पर न्यायपालिका की साख पर उठाते हैं सवाल
बाबूलाल का सिब्बल पर तीखा हमला, कहा- मनमुताबिक फैसला न आने पर न्यायपालिका की साख पर उठाते हैं सवाल
Oct 12, 2026, 4:51:00 PM
कर्तव्य में लापरवाही: इस विद्यालय के दो टीचर पर गिरी विभाग की गाज
कर्तव्य में लापरवाही: इस विद्यालय के दो टीचर पर गिरी विभाग की गाज
Oct 12, 2026, 4:39:00 PM
विभिन्न दलों के दिग्गजों ने थामा BJP का दामन, मरांडी ने कहा- सेवा और अंत्योदय पार्टी का मूलमंत्र
विभिन्न दलों के दिग्गजों ने थामा BJP का दामन, मरांडी ने कहा- सेवा और अंत्योदय पार्टी का मूलमंत्र
Oct 12, 2026, 4:35:00 PM
जमुई SP का अवैध बालू माफिया पर सर्जिकल स्ट्राइक, सिकंदरा में आधी रात को 8 ट्रैक्टर जब्त, 7 ड्राइवर गिरफ्तार
जमुई SP का अवैध बालू माफिया पर सर्जिकल स्ट्राइक, सिकंदरा में आधी रात को 8 ट्रैक्टर जब्त, 7 ड्राइवर गिरफ्तार
Oct 12, 2026, 4:27:00 PM
उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा एक्शन, बागी रामपुकार सिन्हा को 6 साल के लिए पार्टी से किया बाहर
उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा एक्शन, बागी रामपुकार सिन्हा को 6 साल के लिए पार्टी से किया बाहर
Oct 12, 2026, 3:57:00 PM
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित 1,60,201 परिवारों के खातों में 112.14 करोड़ की राहत राशि की अंतरित
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित 1,60,201 परिवारों के खातों में 112.14 करोड़ की राहत राशि की अंतरित
Oct 12, 2026, 3:52:00 PM
नियोजन की मांग पर विस्थापितों की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, बिगड़ी युवकों की तबीयत
नियोजन की मांग पर विस्थापितों की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, बिगड़ी युवकों की तबीयत
Oct 12, 2026, 3:21:00 PM
कांटों पर तप, जुबां पर जय माता दी, महिला की अनोखी साधना ने खींचा सबका ध्यान
कांटों पर तप, जुबां पर जय माता दी, महिला की अनोखी साधना ने खींचा सबका ध्यान
Oct 12, 2026, 3:15:00 PM