सम्राट कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, 24 एजेंडों पर लगी मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट की बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े 24 एजेंडों पर सरकार मुहर लगी है। बैठक में डिप्टी सीएम समेत तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहे।

सम्राट कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, 24 एजेंडों पर लगी मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट की बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े 24 एजेंडों पर सरकार मुहर लगी है। बैठक में डिप्टी सीएम समेत तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहे। बिहार राज्य मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षो तक जनसेवा के लिए आभार जताया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि बिहार मंत्रिपरिषद ने पीएम मोदी के प्रति अपना आभार जताया है। 12 वर्षों से बिहार के विकास के लिए कृतज्ञता जतायी गई है। भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा, इसमें बिहार की अहम भूमिका होगी 

सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों के निरंतर और यशस्वी कार्यकाल को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया है। पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा बिहार के चहुंमुखी विकास, बुनियादी ढांचे और विभिन्न क्षेत्रों में दिए गए अभूतपूर्व सहयोग के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी और भारत सरकार के प्रति गहरी कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त किया गया है।

मंत्रिपरिषद ने यह दृढ़ संकल्प लिया है कि राज्य और केंद्र की डबल इंजन सरकार के आपसी समन्वय से 'विकसित भारत @ 2047' के राष्ट्रीय लक्ष्य में बिहार को एक अग्रणी भागीदार बनाया जाएगा। सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरकार के प्रमुख (मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक) के रूप में लगातार 25 वर्षों तक उत्कृष्ट जनसेवा और दूरदर्शी प्रशासनिक नेतृत्व का ऐतिहासिक उदाहरण प्रस्तुत किया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का विश्वास लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। राष्ट्रहित सर्वोपरि हो, नीयत साफ हो, नीतियां स्पष्ट हों और जनसेवा समर्पण भाव से की जाए तो जनता अपना विश्वास लगातार बनाए रखती है। प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को निरंतर सेवा, निस्वार्थ कर्म और राष्ट्र प्रथम की भावना की यात्रा बताया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में लंबे समय से अटके कई महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिली है। बिहार में लंबे समय से लंबित पुल निर्माण, विश्वविद्यालयों और विभिन्न केंद्रीय सरकारी संस्थानों की स्थापना जैसे कार्यों को केंद्र सरकार ने पूरा कराने का काम किया। प्रधानमंत्री जनधन योजना के माध्यम से बिहार जैसे गरीब राज्य में बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत किया गया। बिहार में 7 करोड़ 5 लाख से अधिक लोगों को जनधन खातों से जोड़ा गया।

Trending News

पीएम सूर्य घर योजना को लेकर जागरूकता बैठक, ग्रामीणों को बताए गए मुफ्त बिजली के फायदे
पीएम सूर्य घर योजना को लेकर जागरूकता बैठक, ग्रामीणों को बताए गए मुफ्त बिजली के फायदे
Oct 12, 2026, 5:52:00 PM
पावर बैंक से फ्लाइट में लगी आग, जेब या बैग में Power Bank रखते समय रहें सावधान, बम की तरह...
पावर बैंक से फ्लाइट में लगी आग, जेब या बैग में Power Bank रखते समय रहें सावधान, बम की तरह...
Oct 12, 2026, 5:32:00 PM
सम्राट कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, 24 एजेंडों पर लगी मुहर
सम्राट कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, 24 एजेंडों पर लगी मुहर
Oct 12, 2026, 5:04:00 PM
बाबूलाल का सिब्बल पर तीखा हमला, कहा- मनमुताबिक फैसला न आने पर न्यायपालिका की साख पर उठाते हैं सवाल
बाबूलाल का सिब्बल पर तीखा हमला, कहा- मनमुताबिक फैसला न आने पर न्यायपालिका की साख पर उठाते हैं सवाल
Oct 12, 2026, 4:51:00 PM
कर्तव्य में लापरवाही: इस विद्यालय के दो टीचर पर गिरी विभाग की गाज
कर्तव्य में लापरवाही: इस विद्यालय के दो टीचर पर गिरी विभाग की गाज
Oct 12, 2026, 4:39:00 PM
विभिन्न दलों के दिग्गजों ने थामा BJP का दामन, मरांडी ने कहा- सेवा और अंत्योदय पार्टी का मूलमंत्र
विभिन्न दलों के दिग्गजों ने थामा BJP का दामन, मरांडी ने कहा- सेवा और अंत्योदय पार्टी का मूलमंत्र
Oct 12, 2026, 4:35:00 PM
जमुई SP का अवैध बालू माफिया पर सर्जिकल स्ट्राइक, सिकंदरा में आधी रात को 8 ट्रैक्टर जब्त, 7 ड्राइवर गिरफ्तार
जमुई SP का अवैध बालू माफिया पर सर्जिकल स्ट्राइक, सिकंदरा में आधी रात को 8 ट्रैक्टर जब्त, 7 ड्राइवर गिरफ्तार
Oct 12, 2026, 4:27:00 PM
उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा एक्शन, बागी रामपुकार सिन्हा को 6 साल के लिए पार्टी से किया बाहर
उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा एक्शन, बागी रामपुकार सिन्हा को 6 साल के लिए पार्टी से किया बाहर
Oct 12, 2026, 3:57:00 PM
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित 1,60,201 परिवारों के खातों में 112.14 करोड़ की राहत राशि की अंतरित
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित 1,60,201 परिवारों के खातों में 112.14 करोड़ की राहत राशि की अंतरित
Oct 12, 2026, 3:52:00 PM
नियोजन की मांग पर विस्थापितों की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, बिगड़ी युवकों की तबीयत
नियोजन की मांग पर विस्थापितों की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, बिगड़ी युवकों की तबीयत
Oct 12, 2026, 3:21:00 PM