जमुई SP का अवैध बालू माफिया पर सर्जिकल स्ट्राइक, सिकंदरा में आधी रात को 8 ट्रैक्टर जब्त, 7 ड्राइवर गिरफ्तार
जमुई: जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन करने वाले माफियाओं के खिलाफ जमुई पुलिस ने आर-पार की लड़ाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आज अहले सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे 08 ट्रैक्टरों को जब्त किया है, जबकि 07 वाहन चालकों को मौके से कर लिया है।

सिकंदरा (जमुई): जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन करने वाले माफियाओं के खिलाफ जमुई पुलिस ने आर-पार की लड़ाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक जमुई के सख्त निर्देश पर जिले भर में चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत सिकंदरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस ने आज अहले सुबह 04:30 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे 08 ट्रैक्टरों को जब्त किया है, जबकि 07 वाहन चालकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान एक चालक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।
गुप्त सूचना पर SDPO के नेतृत्व में बनी विशेष टीम -
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम मंडावे की ओर से अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों का एक बड़ा काफिला सिकंदरा-लखीसराय मुख्य मार्ग से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक महोदय जमुई के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जमुई के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।
टीम ने पूरी रात निगरानी के बाद सिकंदरा-लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित लोहंडा खरडीह नहर के पास जाल बिछाया और एक-एक कर सभी ट्रैक्टरों को धर दबोचा। जांच में पाया गया कि प्रत्येक ट्रैक्टर पर लगभग 100-100 घनफीट बालू अवैध रूप से लदा हुआ था। कुल लगभग 800 घनफीट बालू बरामद किया गया है।
गंभीर धाराओं में केस दर्ज, माफियाओं में हड़कंप -
इस संबंध में सिकंदरा थाना में कांड संख्या-276/26, धारा-303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/3(5) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है। इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता :-
1. रोहित कुमार, पिता सुलेंद्र यादव, साकिन - नवीननगर, थाना+जिला जमुई
2. प्रियांशु कुमार, पिता रामजी यादव, साकिन - पचमहुआ, थाना सिकंदरा, जिला जमुई
3. सुमन कुमार, पिता मेधू यादव, साकिन - कनैसी, थाना हलसी, जिला लखीसराय
4. गुड्डु कुमार, पिता सुखदेव यादव, साकिन - चनवारा, थाना+जिला जमुई
5. बबूलाल कुमार, पिता भरत यादव, साकिन - तिलकपुर, थाना खैरा, जिला जमुई
6. सोनू कुमार, पिता मनोज यादव, साकिन - भलूई, थाना चानन रामपुर, जिला लखीसराय
7. मनीष कुमार, पिता अशोक महतो, साकिन - राता, थाना हलसी, जिला लखीसराय
छापामारी टीम में ये रहे शामिल
थानाध्यक्ष सिकंदरा विकास कुमार, मेजर सार्जेंट राजू कुमार जमुई, DIU के आलोक कुमार, पु०अ०नि० दीपक कुमार, पु०अ०नि० मनोज कुमार, सार्जेंट दीपेश कुमार, सार्जेंट सुमित कुमार, स०अ०नि० किशन कुमार, स०अ०नि० ब्रजमोहन कुमार, पीटीसी मनोज कुमार DIU जमुई एवं सिकंदरा थाना के सशस्त्र बल के जवान।
जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट













