बाबूलाल का सिब्बल पर तीखा हमला, कहा- मनमुताबिक फैसला न आने पर न्यायपालिका की साख पर उठाते हैं सवाल

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल को पत्र लिखकर न्यायपालिका के प्रति उनके रवैये, दोहरे मापदंडों और राजनीतिक बयानों पर कड़ा हमला बोला है।

बाबूलाल का सिब्बल पर तीखा हमला, कहा- मनमुताबिक फैसला न आने पर न्यायपालिका की साख पर उठाते हैं सवाल

रांची : भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल को पत्र लिखकर न्यायपालिका के प्रति उनके रवैये, दोहरे मापदंडों और राजनीतिक बयानों पर कड़ा हमला बोला है। मरांडी ने आरोप लगाया है कि जब अदालत का फैसला पक्ष में आता है तो न्याय प्रणाली सही लगती है, लेकिन प्रतिकूल स्थिति बनते ही सिब्बल सुप्रीम कोर्ट की विश्वसनीयता पर ही सवाल खड़े करने लगते हैं।

21 फरवरी 2024 के पत्र का दिया हवाला

बाबूलाल मरांडी ने पत्र में उल्लेख किया कि उन्होंने 21 फरवरी 2024 (पत्रांक 173/BLM/24) को भी सिब्बल को पत्र लिखकर इसी प्रवृत्ति पर आपत्ति जताई थी। दो साल बीत जाने के बाद भी उनके सार्वजनिक आचरण में कोई बदलाव नहीं आया है। मरांडी ने सवाल उठाया कि जब बात आपके अनुकूल नहीं होती, तो क्या आपका अहंकार इतना आहत हो जाता है कि आप सीधे सर्वोच्च न्यायालय की विश्वसनीयता पर उँगली उठाने लगते हैं? क्या सर्वोच्च न्यायालय को आपकी दलीलों के अनुसार ही काम करना चाहिए?

PMLA मामलों और SC/ST एक्ट के दुरुपयोग पर घेरा 

मरांडी ने सिब्बल द्वारा हेमंत सोरेन के साथ एक पॉडकास्ट में दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सिब्बल ने दावा किया था कि उनके खिलाफ चार पीएमएलए मामले हैं, जबकि हकीकत यह है कि ये सभी मामले राजनीतिक जन-आंदोलनों से जुड़े थे और न्यायालय में खारिज हो चुके हैं। मरांडी ने कहा कि गलत जानकारी फैलाने के लिए वे चाहते तो एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करा सकते थे, लेकिन सार्वजनिक जीवन में इस कानून का व्यक्तिगत या राजनीतिक लाभ के लिए दुरुपयोग करना सही नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार ने राजनेताओं और अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग करने का रिकॉर्ड बनाया है, जो संभवतः सिब्बल जैसे कानूनी सलाहकारों के इशारे पर हुआ है।

'जनता के पैसे से भारी-भरकम फीस ले रही सरकार'

पत्र में झारखंड सरकार द्वारा सिब्बल और उनकी टीम को दी जाने वाली कानूनी फीस पर भी सवाल उठाए गए हैं। मरांडी ने कहा कि सिब्बल ने झारखंड सरकार और उसके नेताओं का बचाव करने के लिए राजकोष से करोड़ों रुपये फीस, सलाह और चार्टर्ड प्लेन के नाम पर लिए हैं। यदि इन पैसों का उपयोग राज्य के विकास में होता, तो गरीब, दलित और आदिवासी परिवारों के लिए कई कॉलोनियां बनाई जा सकती थीं।डीजीपी नियुक्ति जैसे मामलों में, जहाँ सुप्रीम कोर्ट ने खुद सवाल खड़े किए हैं, सिब्बल सरकार के गैर-कानूनी फैसलों को बचाने के लिए ढाल बने हुए हैं।

'वकील, नेता या पॉडकास्टर—अपनी भूमिका स्पष्ट करें'

बाबूलाल मरांडी ने कपिल सिब्बल को सलाह दी कि वे अपनी भूमिका स्पष्ट करें। आप नेता, वकील या पॉडकास्टर में से कोई एक भूमिका तय करें। एक भूमिका में राजनीतिक माहौल बनाना, दूसरी में उसकी पैरवी करना और फैसला पक्ष में न आने पर न्यायपालिका को कठघरे में खड़ा कर देना यह आचरण बेहद गंभीर सवाल खड़े करता है।" मरांडी ने अंत में कहा कि सर्वोच्च न्यायालय किसी वरिष्ठ अधिवक्ता की इच्छा या प्रतिष्ठा से नहीं, बल्कि संविधान से चलता है। अदालत को असहमत होने का पूरा अधिकार है और सिब्बल को भी यह परिपक्वता दिखानी चाहिए।

रांची से सुजीत कुमार की रिपोर्ट

Trending News

पीएम सूर्य घर योजना को लेकर जागरूकता बैठक, ग्रामीणों को बताए गए मुफ्त बिजली के फायदे
पीएम सूर्य घर योजना को लेकर जागरूकता बैठक, ग्रामीणों को बताए गए मुफ्त बिजली के फायदे
Oct 12, 2026, 5:52:00 PM
पावर बैंक से फ्लाइट में लगी आग, जेब या बैग में Power Bank रखते समय रहें सावधान, बम की तरह...
पावर बैंक से फ्लाइट में लगी आग, जेब या बैग में Power Bank रखते समय रहें सावधान, बम की तरह...
Oct 12, 2026, 5:32:00 PM
सम्राट कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, 24 एजेंडों पर लगी मुहर
सम्राट कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, 24 एजेंडों पर लगी मुहर
Oct 12, 2026, 5:04:00 PM
बाबूलाल का सिब्बल पर तीखा हमला, कहा- मनमुताबिक फैसला न आने पर न्यायपालिका की साख पर उठाते हैं सवाल
बाबूलाल का सिब्बल पर तीखा हमला, कहा- मनमुताबिक फैसला न आने पर न्यायपालिका की साख पर उठाते हैं सवाल
Oct 12, 2026, 4:51:00 PM
कर्तव्य में लापरवाही: इस विद्यालय के दो टीचर पर गिरी विभाग की गाज
कर्तव्य में लापरवाही: इस विद्यालय के दो टीचर पर गिरी विभाग की गाज
Oct 12, 2026, 4:39:00 PM
विभिन्न दलों के दिग्गजों ने थामा BJP का दामन, मरांडी ने कहा- सेवा और अंत्योदय पार्टी का मूलमंत्र
विभिन्न दलों के दिग्गजों ने थामा BJP का दामन, मरांडी ने कहा- सेवा और अंत्योदय पार्टी का मूलमंत्र
Oct 12, 2026, 4:35:00 PM
जमुई SP का अवैध बालू माफिया पर सर्जिकल स्ट्राइक, सिकंदरा में आधी रात को 8 ट्रैक्टर जब्त, 7 ड्राइवर गिरफ्तार
जमुई SP का अवैध बालू माफिया पर सर्जिकल स्ट्राइक, सिकंदरा में आधी रात को 8 ट्रैक्टर जब्त, 7 ड्राइवर गिरफ्तार
Oct 12, 2026, 4:27:00 PM
उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा एक्शन, बागी रामपुकार सिन्हा को 6 साल के लिए पार्टी से किया बाहर
उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा एक्शन, बागी रामपुकार सिन्हा को 6 साल के लिए पार्टी से किया बाहर
Oct 12, 2026, 3:57:00 PM
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित 1,60,201 परिवारों के खातों में 112.14 करोड़ की राहत राशि की अंतरित
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित 1,60,201 परिवारों के खातों में 112.14 करोड़ की राहत राशि की अंतरित
Oct 12, 2026, 3:52:00 PM
नियोजन की मांग पर विस्थापितों की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, बिगड़ी युवकों की तबीयत
नियोजन की मांग पर विस्थापितों की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, बिगड़ी युवकों की तबीयत
Oct 12, 2026, 3:21:00 PM