सीरिया के अदालत ने इस अपदस्थ राष्ट्रपति को सुनाई मौत की सजा

सीरिया की एक अदालत ने अपने ही देश के अपदस्थ राष्ट्रपति बशरल अल असद को मौत की सजा सुनाई है। अदालत ने बशर अल असद के साथ ही उनके भाई को भी दोषी ठहराते हुए सजा सुनायी है।

सीरिया के अदालत ने इस अपदस्थ राष्ट्रपति को सुनाई मौत की सजा

सीरिया की एक अदालत ने अपने ही देश के अपदस्थ राष्ट्रपति बशरल अल असद को मौत की सजा सुनाई है। अदालत ने बशर अल असद के साथ ही उनके भाई को भी दोषी ठहराते हुए सजा सुनायी है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन दोनों को ही यह सजा युद्ध अपराधों में दोषी ठहराये जाने के बाद उनकी अनुपस्थिति में सुनाई गई। इन दोनों के ही ऊपर यह आरोप है कि सीरिया में करीब 14 साल तक चले संघर्ष के दौरान अपराध किया गया, जिसमें करीब पांच लाख लोगों की जानें चली गई।

विभिन्न मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इसी मामले में असद के मामा के बेटे यानि उनके ममेरे भाई आतिफ नजीब को भी मौत की सजा सुनाई गई। नजीब के ऊपर देश के दक्षिणी प्रांत दारा में सरकार की कार्रवाई का नेतृत्व करने का आरोप था। जिसके बाद विद्रोह शुरू हुआ और बाद में यही विद्रोह गृहयुद्ध में बदल गया। बताया जा रहा है कि नजीब को सजा सुनाने से पहले  कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेल की वर्दी पहनाकर अदालत में एक पिंजरे के अंदर खड़ा किया गया। इसके बाद न्यायाधीश ने सजा सुनाई।

ज्ञात हो कि असद और उनके भाई माहेर करीब दो साल पहले 2024 में दमिश्क में प्रवेश करने के बाद रूस भाग गये थे। हालांकि नजीब को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में नजीब उनमें शामिल हो गये। जिनके ऊपर मुकदमा चलाया गया। ज्ञात हो कि नजीब सीरियाई सेना के पूर्व ब्रिगेडियर जनरल हैं। वह 2011 में असद शासन के दौरान दक्षिणी सीरिया के दारा प्रांत में राजनीतिक सुरक्षा शाखा के प्रमुख थे।

Trending News

वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
Oct 13, 2026, 11:08:00 PM
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले को कोशिश ! हमलावर पकडाया, पुलिस जांच में जुटी
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले को कोशिश ! हमलावर पकडाया, पुलिस जांच में जुटी
Oct 13, 2026, 10:44:00 PM
गोपालगंज: बैकुंठपुर में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 14 लोग झुलसे, कई मासूम बच्चे भी शामिल
गोपालगंज: बैकुंठपुर में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 14 लोग झुलसे, कई मासूम बच्चे भी शामिल
Oct 13, 2026, 10:10:00 PM
काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन दुखी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन दुखी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
Oct 13, 2026, 8:02:00 PM
महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
Oct 13, 2026, 7:59:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
Oct 13, 2026, 7:52:00 PM
 दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त-एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त-एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
Oct 13, 2026, 7:51:00 PM
शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना
शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना
Oct 13, 2026, 7:42:00 PM
सीएम हेमंत सोरेन की माता ही नहीं, पूरे झारखंड की मां थीं रूपी सोरेन, प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
सीएम हेमंत सोरेन की माता ही नहीं, पूरे झारखंड की मां थीं रूपी सोरेन, प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
Oct 13, 2026, 7:32:00 PM
सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध
सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध
Oct 13, 2026, 7:25:00 PM