स्पेन: 60 हजार से ज्यादा घुसपैठ, 57 की गई जान, हजारों लौटे वापस
यूरोपीय देश स्पेन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। दरअसल स्पेन के स्यूटा में मोरक्कों की तरफ से समुद्री रास्तों से लगभग 60 हजार लोग पहुंचे और देखते ही देखते वहां एक अनचाहा दृश्य उत्पन्न हो गया।

यूरोपीय देश स्पेन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। दरअसल स्पेन के स्यूटा में मोरक्कों की तरफ से समुद्री रास्तों से लगभग 60 हजार लोग पहुंचे और देखते ही देखते वहां एक अनचाहा दृश्य उत्पन्न हो गया। हालांकि इसके बाद स्पेन के सुरक्षा बलों ने स्थिति को संभालने की पूरी कोशिश की और अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार इसमें सुरक्षा बलों के साथ हुए हिंसक झडप में करीब 57 लोगों की जान चली गई है।
अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुरूवार-शुक्रवार को मोरक्को की तरफ से करीब 60 हजार प्रवासी स्पेन के स्यूटा में जबरदस्ती दाखिल हो गए। इतनी बडी संख्या में प्रवासियों के दाखिल होने के बाद हालात काबू के बाहर हो गए। जिसके बाद वहां की सरकार ने सेना को तैनात करने का फैसला लिया। स्पेन की सरकार का कहना है कि मानव तस्कर युवाओं को धोखा दे रहे हैं और उन सभी को जबरन घुसपैठ करने के लिए उकसा रहे हैं।
विभिन्न मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मोरक्को की तरफ बॉर्डर पर सुरक्षा बलों और प्रवासियों के बीच झड़प हुई। मोरक्को के सुरक्षा वालों ने आंसू गैस के गले दागे और भीड़ को तितर बितर किया। चेतावनी के तौर पर हवा में गोलियां भी चलाई गई। हालांकि इस दौरान कई वाहनों को आग भी लगा दी गई। जिसके बाद प्रवासियों का बड़ा समूह घर लौटने के लिए स्यूटा से मोरक्को की तरफ चला गया। इन प्रवासियों ने समुद्र में तैर कर, टायर और ट्यूब के सहारे या फिर तटीय किनारों पर पैदल चलकर सीमा को पार किया था।
स्पेन के स्यूटा को अफ्रीकी, यूरोप में घुसने का प्रवेश द्वार मानते हैं। वही एक जानकारी के अनुसार स्यूटा शहर की नियमित जनसंख्या के 70% के बराबर प्रवासियों ने दाखिल होने की कोशिश की। अब पूरी दुनिया की नजरे स्पेन पर टिकी हुई हैं।













