पाकिस्तान में एक साथ 15 नवजातों की दर्दनाक मौत, अस्पताल में लगी भीषण आग

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक अस्पताल में आग लगने से हड़कंप मच गया। बुधवार को पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में आग लग गई, जिससे 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई।

पाकिस्तान में एक साथ 15 नवजातों की दर्दनाक मौत, अस्पताल में लगी भीषण आग

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक अस्पताल में आग लगने से  हड़कंप मच गया। बुधवार को पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में आग लग गई, जिससे 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। हालांकि एक बच्चे की जान बच गई है। बताया जा रहा है कि आग लगने के समय नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे, जिनमें से सिर्फ एक बच्चे को ही वार्ड से बचाया जा सका। 

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक आग सुबह करीब 7 बजे अस्पताल के गायनेकोलॉजी वार्ड में लगी। यह अस्पताल पाकिस्तान की राजधानी में स्थित है। घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल अस्पताल पहुंचा और उन्होंने आग बुझाने और अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकालने का काम किया, साथ ही घटनास्थल पर कूलिंग ऑपरेशन भी चलाया। बचाव अधिकारियों के मुताबिक आग नर्सरी के अंदर एयर-कंडीशनर कंप्रेसर के फटने से लगी थी।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में आग सुबह 6:45 बजे लगी, जब राजधानी में स्थित अस्पताल की नर्सरी के अंदर एक एयर-कंडीशनर का कंप्रेसर फट गया। बचाव अधिकारियों ने बताया कि आग बुझा दी गई है और टीमें घटनास्थल पर कूलिंग ऑपरेशन चला रही हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक MCH वार्ड की तीसरी मंजिल पर लगी आग में 14 बच्चे बुरी तरह झुलस गए।

जिला प्रशासन के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और बचाव कार्य में दमकल की छह गाड़ियां और चार एम्बुलेंस शामिल थीं। इस घटना की जांच के लिए अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया गया है। फ़िलहाल इस दर्दनाक हादसे को लेकर इलाके में सनसनी है।  

Trending News

वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
Oct 13, 2026, 11:08:00 PM
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले को कोशिश ! हमलावर पकडाया, पुलिस जांच में जुटी
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले को कोशिश ! हमलावर पकडाया, पुलिस जांच में जुटी
Oct 13, 2026, 10:44:00 PM
गोपालगंज: बैकुंठपुर में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 14 लोग झुलसे, कई मासूम बच्चे भी शामिल
गोपालगंज: बैकुंठपुर में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 14 लोग झुलसे, कई मासूम बच्चे भी शामिल
Oct 13, 2026, 10:10:00 PM
काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन दुखी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन दुखी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
Oct 13, 2026, 8:02:00 PM
महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
Oct 13, 2026, 7:59:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
Oct 13, 2026, 7:52:00 PM
 दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त-एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त-एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
Oct 13, 2026, 7:51:00 PM
शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना
शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना
Oct 13, 2026, 7:42:00 PM
सीएम हेमंत सोरेन की माता ही नहीं, पूरे झारखंड की मां थीं रूपी सोरेन, प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
सीएम हेमंत सोरेन की माता ही नहीं, पूरे झारखंड की मां थीं रूपी सोरेन, प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
Oct 13, 2026, 7:32:00 PM
सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध
सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध
Oct 13, 2026, 7:25:00 PM