नेपाल: जल प्रलय ने मचायी भीषण तबाही, सैकड़ों लापता, राहत व बचाव कार्य जारी

भारत के पडोसी देश नेपाल में बुधवार की सुबह अचानक आये जल प्रलय ने भीषण तबाही मचायी है। इस जलजले में सैकडों लोगों के लापता होने की सूचना है।

नेपाल: जल प्रलय ने मचायी भीषण तबाही, सैकड़ों लापता, राहत व बचाव कार्य जारी

भारत के पडोसी देश नेपाल में बुधवार की सुबह अचानक आये जल प्रलय ने भीषण तबाही मचायी है। इस जलजले में सैकडों लोगों के लापता होने की सूचना है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टस के अनुसार करीब 100 से भी ज्यादा भारतीय भी इस जलजले के बाद लापता बताये जा रहे हैं। वहीं कम से कम 300 तीर्थयात्रियों का भी सुराग नहीं मिल पा रहा है। पूरे इलाके में राहत व बचाव कार्य जारी है।

इस भीषण तबाही के बाद जैसे जैसे वक्त गुजर रहे हैं, वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामनेआ रही हैं। नेपाल-चीन के सीमावर्ती इलाकों में आये इस भीषण बाढ के कारण सबसे ज्यादा तबाही भोटेकोशी नदी के किनारे बसे इलाकों में हुई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तरी रसुवा में बॉर्डर आउटपोस्ट पर तैनात नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स (एपीएफ) के चार जवानों के बारे में अब तक कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आयी है। इस भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता हैं। वहीं नेपाल के पीएम बालेन शाह ने इमरजेंसी मीटिंग बुला कर रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। भारत की तरफ से भी मदद के हाथ बढाये गये हैं। सीमा पर नेपाल से आने वाली नदियों के वाटर लेवल की लगातार निगरानी की जा रही है। इस भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता हैं। इसमें कम से कम 300 भारतीय हैं। यह जानकारी खुद नेपाल के व‍िदेश मंत्री श‍िश‍िर खनल ने दी है। 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बाढ़ के बाद अबतक करीब 500 विदेशी नागरिकों के साथ कोई संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है। लापता होने वालों में भारत से आये कैलाश मानसरोवर के तीर्थयात्री भी शामिल हैं। नेपाल पुलिस के अनुसार अब तक 157 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं चीनी अधिकारियों ने तिब्बत के ग्यिरोंग काउंटी में तीन लोगों की मौत और 265 लोगों के लापता होने की जानकारी दी है। नेपाल पुलिस ने बताया कि 579 लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इनमें 28 देशों के 466 विदेशी और 113 नेपाली शामिल हैं। लापता लोगों में कम से कम 133 भारतीय हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाढ़ के कारण हताहत 33 लोगों के शव घटना स्थल से 150 किमी दूर चितवन में मिले। जिससे यह आशंका जतायी जा रही है कि हादसे में मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

Trending News

वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
Oct 13, 2026, 11:08:00 PM
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले को कोशिश ! हमलावर पकडाया, पुलिस जांच में जुटी
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले को कोशिश ! हमलावर पकडाया, पुलिस जांच में जुटी
Oct 13, 2026, 10:44:00 PM
गोपालगंज: बैकुंठपुर में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 14 लोग झुलसे, कई मासूम बच्चे भी शामिल
गोपालगंज: बैकुंठपुर में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 14 लोग झुलसे, कई मासूम बच्चे भी शामिल
Oct 13, 2026, 10:10:00 PM
काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन दुखी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन दुखी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
Oct 13, 2026, 8:02:00 PM
महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
Oct 13, 2026, 7:59:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
Oct 13, 2026, 7:52:00 PM
 दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त-एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त-एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
Oct 13, 2026, 7:51:00 PM
शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना
शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना
Oct 13, 2026, 7:42:00 PM
सीएम हेमंत सोरेन की माता ही नहीं, पूरे झारखंड की मां थीं रूपी सोरेन, प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
सीएम हेमंत सोरेन की माता ही नहीं, पूरे झारखंड की मां थीं रूपी सोरेन, प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
Oct 13, 2026, 7:32:00 PM
सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध
सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध
Oct 13, 2026, 7:25:00 PM