जितेंद्र सिंह ने कहा- भारत और इटली वैज्ञानिक अनुसंधान व नवाचार के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग करेंगे मजबूत

भारत और इटली मिलकर वैज्ञानिक सहयोग के जरिए संबंधों को मजबूत बनाने, आपसी समझ को बढ़ावा देने और सतत आर्थिक एवं सामाजिक विकास में योगदान देंगे। यह जानकारी शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।

जितेंद्र सिंह ने कहा- भारत और इटली वैज्ञानिक अनुसंधान व नवाचार के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग करेंगे मजबूत

नई दिल्ली : भारत और इटली मिलकर वैज्ञानिक सहयोग के जरिए संबंधों को मजबूत बनाने, आपसी समझ को बढ़ावा देने और सतत आर्थिक एवं सामाजिक विकास में योगदान देंगे। यह जानकारी शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह और इटली गणराज्य की विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान मंत्री अन्ना मारिया बर्निनी ने समझौता ज्ञापन (MoU) के कार्यान्वयन को लेकर करीबी संवाद बनाए रखने और दोनों देशों के वैज्ञानिक एवं नवाचार तंत्र के बीच व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। इसका उद्देश्य दोनों देशों को ठोस और दीर्घकालिक लाभ पहुंचाना है।

दोनों नेताओं ने इटली व भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे और फलदायी वैज्ञानिक एवं तकनीकी संबंधों को किया जिक्र

आपको बता दें कि दोनों नेताओं ने इटली और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे और फलदायी वैज्ञानिक एवं तकनीकी संबंधों को जिक्र किया। ये संबंध विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग को लेकर दोनों देशों की सरकारों के बीच 28 नवंबर, 2003 को नई दिल्ली में हस्ताक्षरित समझौते पर आधारित हैं। मंत्रियों ने वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग के लिए 11 अप्रैल, 2025 को नई दिल्ली में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने इस साझा ढांचे को ठोस संयुक्त पहलों में बदलने के लिए जारी प्रयासों का भी स्वागत किया। विशेष रूप से, उन्होंने समझौता ज्ञापन के तहत सहयोग गतिविधियों के कार्यान्वयन और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए जिम्मेदार इटली-भारत संयुक्त समिति की भूमिका को स्वीकार किया। यह समिति वर्ष 2003 के द्विपक्षीय समझौते के अनुरूप भी काम कर रही है।

2027 में अनुसंधान प्रस्तावों के लिए संयुक्त आह्वान शुरू करने की दिशा में समिति के जारी प्रयासों को किया रेखांकित

उन्होंने 2027 में अनुसंधान प्रस्तावों के लिए संयुक्त आह्वान शुरू करने की दिशा में समिति के जारी प्रयासों को रेखांकित किया। इसका उद्देश्य भारतीय और इतालवी भागीदारों के बीच सहयोगात्मक अनुसंधान को बढ़ावा देना, एक-दूसरे की पूरक वैज्ञानिक विशेषज्ञता को जोड़ना और दीर्घकालिक संस्थागत साझेदारी को समर्थन देना है। दोनों पक्षों ने संवाद के तहत आयोजित विशेष सत्र का भी स्वागत किया। इसमें दोनों देशों के अनुसंधान और नवाचार तंत्र के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और साझा वैज्ञानिक एवं तकनीकी प्राथमिकताओं पर विचारों का आदान-प्रदान करने के साथ सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा की।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
Nov 13, 2026, 9:53:00 PM
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
Nov 13, 2026, 6:45:00 PM
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
Nov 13, 2026, 6:30:00 PM
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
Nov 13, 2026, 6:15:00 PM
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
Nov 13, 2026, 6:00:00 PM
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
Nov 13, 2026, 5:50:00 PM
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
Nov 13, 2026, 5:45:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
Nov 13, 2026, 5:30:00 PM
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Nov 13, 2026, 5:15:00 PM
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
Nov 13, 2026, 5:00:00 PM