मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद

जिले की बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर अंततः सिरमा पंचायत के पूर्व मुखिया मोहम्मद वाजिद अली को मवेशी तस्कर करते हुए गिरफ्तार कर ही लिया गया।

मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद

हजारीबाग: जिले की बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर अंततः सिरमा पंचायत के पूर्व मुखिया मोहम्मद वाजिद अली को मवेशी तस्कर करते हुए गिरफ्तार कर ही लिया गया। पूर्व मुखिया वाजिद अली के साथ 2 अन्य मवेशी तस्कर भी गिरफ्तार किए गए साथ ही 13 मवेशी, 18, 000 रुपये नगद, दो मोटरसाइकिल एवं तीन मोबाइल बरामद भी किया गया। जब्त 13 मवेशी में नौ बैल, दो काड़ा एवं दो भैंस शामिल हैं। गिरफ्तार तस्कर में सिरमा पंचायत के पूर्व मुखिया मोहम्मद वाजिद अली के अलावा मोहम्मद आरिफ एवं मुकम्मल हुसैन दोनों ग्राम सिरमा के ही शामिल है। अंधेरा का लाभ उठाते हुए अन्य तस्कर भागने में सफल रहे। गिरफ्तार तीनों तस्कर को बड़कागांव पुलिस द्वारा हजारीबाग जेल भेज दिया गया। 

इस संबंध में बड़कागांव थाना प्रभारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि वरीय पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम सिरमा से कदमाडीह- ढेंगा होते हुए सुकुलखपिया की ओर बड़े ही क्रूरता के साथ मारते-पीटते 10 -15 बाछी एवं बैल को ले जाया जा रहा है। वरीय पदाधिकारी के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक छापामारी दल गठन किया गया। बड़कागांव बादम रोड स्थित आईटीआई कॉलेज चिरैया नदी के समीप जैसे ही गठित पुलिस टीम पहुंची कि मवेशी तस्कर पुलिस की गाड़ी को देखकर इधर-उधर भागने लगे। पुलिस बल के सहयोग से तीन लोगों को गिरफ्तार कर किया गया। साथ ही 13 मवेशी जब्त किए गए। इसके अलावा दो मोटरसाइकिल, 18000 नगद, तीन मोबाइल भी बरामद किया गया। तीनों गिरफ्तार तस्कर से उक्त मवेशियों का कागजात मांग करने पर प्रस्तुत नहीं किया गया। तत्पश्चात सभी मवेशी एवं गिरफ्तार लोगों को बड़कागांव थाना लाया गया जिसकी आवश्यक कागजात पुरी करते हुए बड़कागांव थाना कांड संख्या 204/ 26 के तहत हजारीबाग जेल भेज दिया गया। 

छापामारी दल में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के अलावा एसआई अभिषेक कुमार, रोशन कुमार एवं सशक्त पुलिस बल के जवान शामिल थे। थाना प्रभारी ने आगे कहा कि बड़कागांव पुलिस को कई वर्षों से पूर्व मुखिया वाजिद अली के विरुद्ध मवेशी तस्कर करने की सूचना मिल रही थी। कई बार पुलिस द्वारा अन्य गौ तस्कर सहित मवेशी तो गिरफ्तार किए जा रहे लेकिन पूर्व मुखिया बच निकल जा रहे थे। इस बार पुलिस को पुख्ता सूचना मिलते ही कार्रवाई की गई और अंततः गिरफ्तार कर लिया गया। ज्ञात हो कि ईद के पूर्व भी पूर्व मुखिया के विरुद्ध मवेशी तस्कर की सूचना मिली थी। बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में उस समय भी छापामारी करते हुए सुकुल खपिया ऊपर पहाड़ से 21 मवेशी जप्त किया गया था। उस दौरान मवेशी तस्कर जंगल एवं अंधेरा का लाभ उठाते हुए भागने में सफल हो गए थे। थाना प्रभारी ने आगे बताया कि इस प्रकार मवेशी तस्कर के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।


हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
Nov 13, 2026, 9:53:00 PM
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
Nov 13, 2026, 6:45:00 PM
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
Nov 13, 2026, 6:30:00 PM
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
Nov 13, 2026, 6:15:00 PM
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
Nov 13, 2026, 6:00:00 PM
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
Nov 13, 2026, 5:50:00 PM
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
Nov 13, 2026, 5:45:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
Nov 13, 2026, 5:30:00 PM
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Nov 13, 2026, 5:15:00 PM
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
Nov 13, 2026, 5:00:00 PM