जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल

गोपालगंज मांझा ऐतिहासिक शुक्रवार को लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर एक भव्य सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुल 397 छठ व्रतियों के बीच नए वस्त्र यानी साड़ी, नारियल सुचारू रूप से वितरण किया गया।

जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल

गोपालगंज : गोपालगंज मांझा ऐतिहासिक शुक्रवार को लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर एक भव्य सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदस्य जिला पार्षद ऊषा देवी नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोग शामिल हुए। इस दौरान कुल 397 छठ व्रतियों के बीच नए वस्त्र यानी साड़ी, नारियल सुचारू रूप से वितरण किया गया, जिससे व्रतियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी.यह पवित्र पर्व समाज के सभी वर्गों, चाहे वे अमीर हों या गरीब, छोटे हों या बड़े, सभी को एक सूत्र में पिरोने का काम करता है। 

केपी पप्पू ने कहा- हर समर्थ और सक्षम व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार इस पावन पर्व में अपना सहयोग देना चाहिए

उन्होंने कहा कि जरूरतमंद छठ व्रतियों की सेवा करना केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं है, बल्कि यह हमारे लिए आत्मिक खुशी और परम संतोष का एक बड़ा माध्यम भी है, करना चाहिए। केपी पप्पू ने आगे कहा कि हर समर्थ और सक्षम व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार इस पावन पर्व में अपना सहयोग देना चाहिए, ताकि समाज का कोई भी परिवार संसाधन के अभाव में पर्व मनाने से वंचित न रह जाए। इस तरह के सेवा कार्यों से समाज में भाईचारा और परस्पर सहयोग की भावना मजबूत होती है।

कल्याणकारी और सेवाभावी कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में कई प्रमुख लोगों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

उन्होंने सभी देशवासियों और शहरवासियों को छठ महापर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए छठी मैया से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस कल्याणकारी और सेवाभावी कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में कई प्रमुख लोगों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसमें बहुत महिलाएं भी थी। सुनैना देवी, गुड़िया देवी, आरती देवी व ऊषा देवी अन्य महिलाएं भी छठ के शुभ अवसर पर फल, नारियल व साड़ी बहुत कुछ मिला। उन्होंने छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं है, बल्कि बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक भी है। इस पर्व में समाज के सभी वर्गों के लोग श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लेते हैं।

गोपालगंज से कुमार अजय की रिपोर्ट

Trending News

मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
Nov 13, 2026, 9:53:00 PM
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
Nov 13, 2026, 6:45:00 PM
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
Nov 13, 2026, 6:30:00 PM
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
Nov 13, 2026, 6:15:00 PM
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
Nov 13, 2026, 6:00:00 PM
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
Nov 13, 2026, 5:50:00 PM
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
Nov 13, 2026, 5:45:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
Nov 13, 2026, 5:30:00 PM
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Nov 13, 2026, 5:15:00 PM
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
Nov 13, 2026, 5:00:00 PM