DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी

कोसी क्षेत्र को नशामुक्त और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने समाज के सभी वर्गों से सामूहिक भागीदारी की अपील की है।

DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी

सहरसा : कोसी क्षेत्र को नशामुक्त और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने समाज के सभी वर्गों से सामूहिक भागीदारी की अपील की है। नशामुक्त कोसी, स्वस्थ कोसी और सुरक्षित समाज के संकल्प के साथ पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार, तस्करी और इससे जुड़े नेटवर्क के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाने का प्रयास किया जाएगा। 

DIG ने अपने संबोधन में कहा- नशा केवल एक व्यक्ति को बर्बाद नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है

इस अवसर पर डीआईजी ने अपने संबोधन में कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को बर्बाद नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है, आर्थिक स्थिति कमजोर होती है और अपराध को भी बढ़ावा मिलता है। नशे की लत युवाओं को उनके लक्ष्य से भटकाकर उनकी प्रतिभा और भविष्य को प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि कोशी क्षेत्र की युवा शक्ति हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। पुलिस का उद्देश्य केवल नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि समाज में ऐसी जागरूकता पैदा करना भी है, जिससे युवा नशे की ओर कदम ही नहीं बढ़ाएं। 

केवल पुलिस की कार्रवाई से नशामुक्त समाज का निर्माण संभव नहीं है - DIG

उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल पुलिस की कार्रवाई से नशामुक्त समाज का निर्माण संभव नहीं है। इसके लिए परिवार, शिक्षक, सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधि और आम नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। डीआईजी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों के व्यवहार, मित्र मंडली और दिनचर्या पर नजर रखें। बच्चों के साथ संवाद बढ़ाएं और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास करें। वहीं युवाओं से अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेलकूद, कौशल विकास और रचनात्मक गतिविधियों में लगाने की अपील की।

नशे के खिलाफ लड़ाई किसी एक विभाग की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक लड़ाई है

उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति नशे की गिरफ्त में आ चुका है तो उसे सामाजिक बहिष्कार का पात्र बनाने के बजाय उपचार, परामर्श और पुनर्वास का अवसर दिया जाना चाहिए। अंत में उन्होंने आम लोगों से तीन संकल्प लेने की अपील की। स्वयं नशे से दूर रहना, परिवार और आसपास के लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और नशे के अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को देना। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई किसी एक विभाग की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक लड़ाई है। हमारा संकल्प होना चाहिए नशे को ना, जिंदगी को हां।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Trending News

मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
Nov 13, 2026, 9:53:00 PM
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
Nov 13, 2026, 6:45:00 PM
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
Nov 13, 2026, 6:30:00 PM
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
Nov 13, 2026, 6:15:00 PM
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
Nov 13, 2026, 6:00:00 PM
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
Nov 13, 2026, 5:50:00 PM
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
Nov 13, 2026, 5:45:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
Nov 13, 2026, 5:30:00 PM
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Nov 13, 2026, 5:15:00 PM
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
Nov 13, 2026, 5:00:00 PM