छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हो गई है। पर्व को लेकर बोकारो के हेल्पिंग हैंड्स छठ घाट पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाट पर अस्थायी बांस के पुल का निर्माण कराया जा रहा है।

छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

बोकारो : लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हो गई है। पर्व को लेकर बोकारो के हेल्पिंग हैंड्स छठ घाट पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाट पर अस्थायी बांस के पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर छठ घाट पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। 

राजेश ठाकुर ने कहा- हेल्पिंग हैंड्स कमेटी पिछले 35 से 40 वर्षों से लगातार इस घाट पर श्रद्धालुओं की सेवा व बेहतर व्यवस्था करती आ रही है

उन्होंने घाट की साफ-सफाई, अस्थायी पुल निर्माण और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही नगर निगम के अधिकारियों एवं हेल्पिंग हैंड्स कमेटी के सदस्यों को व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राजेश ठाकुर ने कहा कि हेल्पिंग हैंड्स कमेटी पिछले 35 से 40 वर्षों से लगातार इस घाट पर श्रद्धालुओं की सेवा और बेहतर व्यवस्था करती आ रही है। जिला प्रशासन, नगर निगम और बोकारो स्टील प्रबंधन भी तैयारियों में जुटा है। सभी का प्रयास है कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

नहाय-खाय के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ की हुई शुरुआत, भक्तिमय हुआ माहौल

लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हो गई। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही छठव्रती घरों की साफ-सफाई और पूजा की तैयारियों में जुटे नजर आए। नहाय-खाय के अवसर पर व्रतियों ने पवित्र स्नान कर विधि-विधान से भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की और कद्दू-भात सहित सात्विक भोजन ग्रहण किया।

छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को खरना होगा, व्रती 36 घंटे का निर्जला उपवास रखेंगे

छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को खरना होगा। इसके बाद व्रती 36 घंटे का निर्जला उपवास रखेंगे। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य और सोमवार को उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा। पूरे शहर में छठ गीतों की गूंज सुनाई देने लगी है। बाजारों में भी पूजा सामग्री, फल और प्रसाद की खरीदारी को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है। आस्था, पवित्रता और लोक परंपरा का यह महापर्व पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
Nov 13, 2026, 9:53:00 PM
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
Nov 13, 2026, 6:45:00 PM
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
Nov 13, 2026, 6:30:00 PM
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
Nov 13, 2026, 6:15:00 PM
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
Nov 13, 2026, 6:00:00 PM
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
Nov 13, 2026, 5:50:00 PM
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
Nov 13, 2026, 5:45:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
Nov 13, 2026, 5:30:00 PM
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Nov 13, 2026, 5:15:00 PM
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
Nov 13, 2026, 5:00:00 PM