एशिया में भारत की बढ़ती ताकत पर मुहर, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी किया पावर इंडेक्स 2026

भारत ने एशिया की तीसरी सबसे शक्तिशाली ताकत के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है। ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट के 2026 एशिया पावर इंडेक्स के मुताबिक, अमेरिका और चीन के बाद भारत इस क्षेत्र में तीसरे पायदान पर है।

एशिया में भारत की बढ़ती ताकत पर मुहर, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी किया पावर इंडेक्स 2026

नई दिल्ली : भारत ने एशिया की तीसरी सबसे शक्तिशाली ताकत के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है। ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट के 2026 एशिया पावर इंडेक्स के मुताबिक, अमेरिका और चीन के बाद भारत इस क्षेत्र में तीसरे पायदान पर है। रिपोर्ट में भारत को प्रमुख शक्ति (मेजर पावर) का दर्जा दिया गया है।

भारत को इस सूचकांक में 100 में से 40.5 अंक मिले हैं, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 0.5 अंक अधिक हैं 

भारत को इस सूचकांक में 100 में से 40.5 अंक मिले हैं, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 0.5 अंक अधिक हैं। जापान 38.6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि रूस 32.2 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। अमेरिका 78.9 अंकों के साथ पहले और चीन 73.6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने वर्ष 2026 में आर्थिक और घरेलू चुनौतियों के बावजूद एशिया में अपना प्रभाव बढ़ाया है। क्षेत्रीय रक्षा सहयोग, कूटनीतिक सक्रियता और सांस्कृतिक पहुंच ने उसकी स्थिति मजबूत करने में योगदान दिया है।

भारत और चीन के बीच समग्र शक्ति का अंतर 2018 में इस सूचकांक की शुरुआत के बाद सबसे कम स्तर पर पहुंच गया है - लोवी इंस्टीट्यूट

लोवी इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और चीन के बीच समग्र शक्ति का अंतर 2018 में इस सूचकांक की शुरुआत के बाद सबसे कम स्तर पर पहुंच गया है। चीन की कुल शक्ति अब भी भारत से करीब 80 प्रतिशत अधिक आंकी गई है। चीन को 73.6 अंक मिले हैं, जबकि भारत का स्कोर 40.5 है। भारत की सबसे मजबूत स्थिति भविष्य के संसाधनों (फ्यूचर रिसोर्सेज) के क्षेत्र में रही, जहां उसे तीसरा स्थान मिला है। इस श्रेणी में भारत को 56.2 अंक प्राप्त हुए। आर्थिक क्षमता में भी भारत तीसरे स्थान पर बना हुआ है।

भारत के कूटनीतिक प्रभाव को उसकी प्रमुख ताकत बताया गया है, इस श्रेणी में भारत को 70.3 अंक मिले हैं और वह चौथे स्थान पर है - रिपोर्ट

रिपोर्ट में भारत के कूटनीतिक प्रभाव को उसकी प्रमुख ताकत बताया गया है। इस श्रेणी में भारत को 70.3 अंक मिले हैं और वह चौथे स्थान पर है। विशेषज्ञों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्षेत्रीय नेतृत्व के आकलन में भी सुधार किया है। उन्हें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बाद एशिया का दूसरा सबसे प्रभावी क्षेत्रीय नेता माना गया है। रक्षा नेटवर्क के मामले में भारत ने दो स्थान की छलांग लगाई है और नौवें स्थान पर पहुंच गया है। दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ बढ़ते रक्षा सहयोग और ब्रह्मोस मिसाइलों की बिक्री को इस सुधार का प्रमुख कारण बताया गया है।

आर्थिक संबंधों के मामले में भी भारत की स्थिति बेहतर हुई है, इस श्रेणी में भारत 2 स्थान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंचा है

आर्थिक संबंधों के मामले में भी भारत की स्थिति बेहतर हुई है। इस श्रेणी में भारत दो स्थान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंचा है। क्षेत्रीय व्यापार और निवेश संबंधों में अपेक्षाकृत स्थिरता ने इसमें योगदान दिया है। रिपोर्ट में भारत की आर्थिक स्थिति को मिला-जुला बताया गया है। आर्थिक क्षमता का स्कोर थोड़ा घटकर 26.4 अंक रह गया। रुपये की कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की अर्थव्यवस्थाओं के आकलन की पद्धति में बदलाव का असर भारत की सापेक्ष जीडीपी स्थिति पर पड़ा। 

देश से बाहर होने वाले निवेश में करीब 20 अरब डॉलर की गिरावट का भी उल्लेख किया गया है

इसके अलावा, देश से बाहर होने वाले निवेश में करीब 20 अरब डॉलर की गिरावट का भी उल्लेख किया गया है। हालांकि, भविष्य के संसाधनों के मामले में भारत का प्रदर्शन बेहतर रहा। आर्थिक विकास के अनुमान में सुधार के चलते इस श्रेणी में उसका स्कोर बढ़कर 56.2 अंक हो गया। रिपोर्ट में भारत के सांस्कृतिक प्रभाव में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। संस्कृति, सूचना के आदान-प्रदान और लोगों के बीच संपर्क के तीनों पहलुओं में सुधार हुआ है।

लोवी इंस्टीट्यूट का एशिया पावर इंडेक्स क्षेत्र में देशों की शक्ति और प्रभाव का आकलन करता है

लोवी इंस्टीट्यूट का एशिया पावर इंडेक्स क्षेत्र में देशों की शक्ति और प्रभाव का आकलन करता है। इसमें आर्थिक क्षमता, सैन्य ताकत, लचीलापन, भविष्य के संसाधन, आर्थिक संबंध, रक्षा नेटवर्क, कूटनीतिक प्रभाव और सांस्कृतिक प्रभाव जैसे पहलुओं को शामिल किया जाता है। रिपोर्ट का निष्कर्ष है कि भारत ने क्षेत्रीय प्रभाव बढ़ाने की दिशा में प्रगति की है। आर्थिक और कूटनीतिक मोर्चों पर चुनौतियों के बावजूद रक्षा सहयोग, क्षेत्रीय संबंधों और भविष्य की संभावनाओं ने एशिया में भारत की स्थिति को मजबूती दी है।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

वेलिंगटन टेस्ट : भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रा, मिचेल व फिलिप्स की जोड़ी ने टाली हार
वेलिंगटन टेस्ट : भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रा, मिचेल व फिलिप्स की जोड़ी ने टाली हार
Nov 23, 2026, 11:00:00 AM
एशिया में भारत की बढ़ती ताकत पर मुहर, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी किया पावर इंडेक्स 2026
एशिया में भारत की बढ़ती ताकत पर मुहर, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी किया पावर इंडेक्स 2026
Nov 23, 2026, 10:45:00 AM
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा का निधन, हेमंत सोरेन ने जताया शोक
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा का निधन, हेमंत सोरेन ने जताया शोक
Nov 23, 2026, 10:30:00 AM
कार्तिक पूर्णिमा को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM के निर्देश पर कौनहारा घाट का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
कार्तिक पूर्णिमा को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM के निर्देश पर कौनहारा घाट का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Nov 23, 2026, 10:14:00 AM
CM योगी ने कहा- अयोध्या-जनकपुर रेल सेवा से जुड़ेंगे राम व सीता की जन्मभूमि के तार, भारत-नेपाल संबंधों को मिलेगी मजबूती
CM योगी ने कहा- अयोध्या-जनकपुर रेल सेवा से जुड़ेंगे राम व सीता की जन्मभूमि के तार, भारत-नेपाल संबंधों को मिलेगी मजबूती
Nov 23, 2026, 9:43:00 AM
पप्पू यादव की एस्कॉर्ट गाड़ी का एक्सीडेंट, 5 लोग घायल, सांसद सुरक्षित
पप्पू यादव की एस्कॉर्ट गाड़ी का एक्सीडेंट, 5 लोग घायल, सांसद सुरक्षित
Nov 23, 2026, 9:27:00 AM
3 दशक बाद श्रमजीवी-मगध का घटेगा रुतबा, अब मेल-एक्सप्रेस बनकर दौड़ेंगी ट्रेनें
3 दशक बाद श्रमजीवी-मगध का घटेगा रुतबा, अब मेल-एक्सप्रेस बनकर दौड़ेंगी ट्रेनें
Nov 23, 2026, 9:13:00 AM
राम-जानकी की नगरी के बीच रेल सेवा का शुभारंभ आज, हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी और नेपाल के पीएम शाह
राम-जानकी की नगरी के बीच रेल सेवा का शुभारंभ आज, हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी और नेपाल के पीएम शाह
Nov 23, 2026, 8:37:00 AM
ससुराल की प्रताड़ना से टूटी मां-बेटी, इलाज के दौरान मां व 4 साल की मासूम की मौत, मायके पक्ष ने किया हंगामा
ससुराल की प्रताड़ना से टूटी मां-बेटी, इलाज के दौरान मां व 4 साल की मासूम की मौत, मायके पक्ष ने किया हंगामा
Nov 22, 2026, 11:15:00 PM
बेटी की जिद ने तोड़ा पिता का दिल, जिंदा बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर तोड़े सारे रिश्ते
बेटी की जिद ने तोड़ा पिता का दिल, जिंदा बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर तोड़े सारे रिश्ते
Nov 22, 2026, 8:10:00 PM