पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा का निधन, हेमंत सोरेन ने जताया शोक

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा का निधन हो गया। उन्होंने रविवार देर रात 91 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं।

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा का निधन, हेमंत सोरेन ने जताया शोक

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा का निधन हो गया। उन्होंने रविवार देर रात 91 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए अर्जुन मुंडा व शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।  

अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया के जरिए मां के निधन की सूचना साझा करते हुए भावुक संदेश लिखा

अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया के जरिए मां के निधन की सूचना साझा करते हुए भावुक संदेश लिखा। उन्होंने अपनी मां के स्नेह और संबल को याद करते हुए कहा कि मां के जाने से न केवल सिर से ममता का साया उठ गया है बल्कि जीवन का सबसे मजबूत सहारा भी छिन गया है। उन्होंने कहा कि मां के साथ होने से हर कठिनाई सहज और हर पीड़ा हल्की प्रतीत होती थी। अर्जुन मुंडा ने बताया कि शायरा मुंडा की अंतिम यात्रा सोमवार दोपहर एक बजे जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित आवास से निकाली जाएगी, जिसके बाद स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा।

मां का जाना जीवन की ऐसी क्षति है, जिसकी पूर्ति संभव नहीं है -  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक संदेश में अर्जुन मुंडा को बड़े भाई के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि मां का जाना जीवन की ऐसी क्षति है, जिसकी पूर्ति संभव नहीं है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की कामना की। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अर्जुन मुंडा की पूज्य माताजी के निधन का समाचार सुनकर मन बहुत दुखी है। उम्र कितनी भी हो जाए, मां सिर पर हाथ रख दे तो लगता है कि सब संभल जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख की घड़ी में संबल देने की प्रार्थना की है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दो दिन पहले अर्जुन मुंडा से फोन पर बात कर उनकी मां के स्वास्थ्य का हालचाल जाना था। 

जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट

Trending News

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा का निधन, हेमंत सोरेन ने जताया शोक
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा का निधन, हेमंत सोरेन ने जताया शोक
Nov 23, 2026, 10:30:00 AM
कार्तिक पूर्णिमा को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM के निर्देश पर कौनहारा घाट का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
कार्तिक पूर्णिमा को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM के निर्देश पर कौनहारा घाट का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Nov 23, 2026, 10:14:00 AM
CM योगी ने कहा- अयोध्या-जनकपुर रेल सेवा से जुड़ेंगे राम व सीता की जन्मभूमि के तार, भारत-नेपाल संबंधों को मिलेगी मजबूती
CM योगी ने कहा- अयोध्या-जनकपुर रेल सेवा से जुड़ेंगे राम व सीता की जन्मभूमि के तार, भारत-नेपाल संबंधों को मिलेगी मजबूती
Nov 23, 2026, 9:43:00 AM
पप्पू यादव की एस्कॉर्ट गाड़ी का एक्सीडेंट, 5 लोग घायल, सांसद सुरक्षित
पप्पू यादव की एस्कॉर्ट गाड़ी का एक्सीडेंट, 5 लोग घायल, सांसद सुरक्षित
Nov 23, 2026, 9:27:00 AM
3 दशक बाद श्रमजीवी-मगध का घटेगा रुतबा, अब मेल-एक्सप्रेस बनकर दौड़ेंगी ट्रेनें
3 दशक बाद श्रमजीवी-मगध का घटेगा रुतबा, अब मेल-एक्सप्रेस बनकर दौड़ेंगी ट्रेनें
Nov 23, 2026, 9:13:00 AM
राम-जानकी की नगरी के बीच रेल सेवा का शुभारंभ आज, हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी और नेपाल के पीएम शाह
राम-जानकी की नगरी के बीच रेल सेवा का शुभारंभ आज, हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी और नेपाल के पीएम शाह
Nov 23, 2026, 8:37:00 AM
ससुराल की प्रताड़ना से टूटी मां-बेटी, इलाज के दौरान मां व 4 साल की मासूम की मौत, मायके पक्ष ने किया हंगामा
ससुराल की प्रताड़ना से टूटी मां-बेटी, इलाज के दौरान मां व 4 साल की मासूम की मौत, मायके पक्ष ने किया हंगामा
Nov 22, 2026, 11:15:00 PM
बेटी की जिद ने तोड़ा पिता का दिल, जिंदा बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर तोड़े सारे रिश्ते
बेटी की जिद ने तोड़ा पिता का दिल, जिंदा बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर तोड़े सारे रिश्ते
Nov 22, 2026, 8:10:00 PM
BJP नाला मंडल की 3 समितियों की घोषणा, कार्यकर्ताओं में उत्साह
BJP नाला मंडल की 3 समितियों की घोषणा, कार्यकर्ताओं में उत्साह
Nov 22, 2026, 7:15:00 PM
26 नवंबर को झारखंड के सभी 30 सांगठनिक जिलों में संविधान गौरव दिवस मनाएगी भाजपा
26 नवंबर को झारखंड के सभी 30 सांगठनिक जिलों में संविधान गौरव दिवस मनाएगी भाजपा
Nov 22, 2026, 7:01:00 PM