ससुराल की प्रताड़ना से टूटी मां-बेटी, इलाज के दौरान मां व 4 साल की मासूम की मौत, मायके पक्ष ने किया हंगामा

जमशेदपुर के उलीडीह से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। ससुराल में कथित प्रताड़ना से परेशान पिंकी कुमारी और उसकी चार वर्षीय छोटी बेटी ऋषिका की एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दो अन्य बेटियों का इलाज अभी जारी है।

ससुराल की प्रताड़ना से टूटी मां-बेटी, इलाज के दौरान मां व 4 साल की मासूम की मौत, मायके पक्ष ने किया हंगामा

जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। ससुराल में कथित प्रताड़ना से परेशान पिंकी कुमारी और उसकी चार वर्षीय छोटी बेटी ऋषिका की एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दो अन्य बेटियों का इलाज अभी जारी है। घटना उलीडीह ओपी क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-5 स्थित केदार बगान की है। बताया जा रहा है कि बीते तीन नवंबर को पिंकी ने अपनी तीनों बेटियों के साथ खुद भी जहर खा लिया था। इसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने उन्हें एमजीएम अस्पताल पहुंचाया था। शनिवार देर रात ऋषिका और रविवार को पिंकी ने दम तोड़ दिया।

पिंकी ने यह भी कहा- वह लगातार पुलिस से मदद मांग रही थी

अस्पताल में इलाज के दौरान पिंकी ने आरोप लगाया था कि तीसरी बेटी के जन्म के बाद से ही पति धर्मपाल मेहता, सास-ससुर, देवर और देवरानी उसे प्रताड़ित करते थे। उसका पति ओडिशा के झारसुगुड़ा में एक कंपनी में काम करता है। पिंकी की तीन बेटियों में 13 वर्षीय माही, पांच वर्षीय मासूम और चार वर्षीय ऋषिका शामिल थीं। पिंकी ने यह भी बताया था कि वह लगातार पुलिस से मदद मांग रही थी। 28 अक्टूबर को वह उलीडीह थाना और फिर अपनी बेटियों के साथ सिटी एसपी कार्यालय भी गई थी। वहां उससे लिखित शिकायत मांगी गई, लेकिन लिखना नहीं आने के कारण वह अपनी बात लिखित रूप में नहीं दे सकी। महिला का आरोप था कि पुलिस से मदद नहीं मिलने और ससुराल में लगातार प्रताड़ना के कारण वह मानसिक रूप से टूट चुकी थी।

उसकी बहन को पति, देवर और देवरानी के अलावा अन्य लोगों द्वारा भी परेशान किया जा रहा था - पिंकी के भाई आर्यन

घटना की जानकारी मिलने पर बिहार के नवादा से जमशेदपुर पहुंचे पिंकी के भाई आर्यन कुमार ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को पति, देवर और देवरानी के अलावा अन्य लोगों द्वारा भी परेशान किया जा रहा था। भाई ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है और कहा है कि गिरफ्तारी के बाद ही दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं पुलिस ने आरोपी पति धर्मपाल मेहता एवं देवरानी गुड़िया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। देवर राजीव फरार चल रहा है।

जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट

Trending News

3 दशक बाद श्रमजीवी-मगध का घटेगा रुतबा, अब मेल-एक्सप्रेस बनकर दौड़ेंगी ट्रेनें
3 दशक बाद श्रमजीवी-मगध का घटेगा रुतबा, अब मेल-एक्सप्रेस बनकर दौड़ेंगी ट्रेनें
Nov 23, 2026, 9:13:00 AM
राम-जानकी की नगरी के बीच रेल सेवा का शुभारंभ आज, हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी और नेपाल के पीएम शाह
राम-जानकी की नगरी के बीच रेल सेवा का शुभारंभ आज, हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी और नेपाल के पीएम शाह
Nov 23, 2026, 8:37:00 AM
ससुराल की प्रताड़ना से टूटी मां-बेटी, इलाज के दौरान मां व 4 साल की मासूम की मौत, मायके पक्ष ने किया हंगामा
ससुराल की प्रताड़ना से टूटी मां-बेटी, इलाज के दौरान मां व 4 साल की मासूम की मौत, मायके पक्ष ने किया हंगामा
Nov 22, 2026, 11:15:00 PM
बेटी की जिद ने तोड़ा पिता का दिल, जिंदा बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर तोड़े सारे रिश्ते
बेटी की जिद ने तोड़ा पिता का दिल, जिंदा बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर तोड़े सारे रिश्ते
Nov 22, 2026, 8:10:00 PM
BJP नाला मंडल की 3 समितियों की घोषणा, कार्यकर्ताओं में उत्साह
BJP नाला मंडल की 3 समितियों की घोषणा, कार्यकर्ताओं में उत्साह
Nov 22, 2026, 7:15:00 PM
26 नवंबर को झारखंड के सभी 30 सांगठनिक जिलों में संविधान गौरव दिवस मनाएगी भाजपा
26 नवंबर को झारखंड के सभी 30 सांगठनिक जिलों में संविधान गौरव दिवस मनाएगी भाजपा
Nov 22, 2026, 7:01:00 PM
 22 वर्षों से जर्जर सड़क की नहीं हुई मरम्मत, ग्रामीणों ने उठाई निर्माण की मांग
22 वर्षों से जर्जर सड़क की नहीं हुई मरम्मत, ग्रामीणों ने उठाई निर्माण की मांग
Nov 22, 2026, 6:54:00 PM
बालू माफियाओं का टेक्निकल कारनामा, बाइक पर जीपीएस लगाकर करा रहे थे चालान, ऐसे निकलवाते थे चालान
बालू माफियाओं का टेक्निकल कारनामा, बाइक पर जीपीएस लगाकर करा रहे थे चालान, ऐसे निकलवाते थे चालान
Nov 22, 2026, 6:46:00 PM
झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल और सीएम हेमंत सोरेन
झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल और सीएम हेमंत सोरेन
Nov 22, 2026, 6:27:00 PM
'स्कूल की दीवार पर दिल बनाने वाले लड़के' अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवियों ने अपनी रचनाओं से बांधा समां
'स्कूल की दीवार पर दिल बनाने वाले लड़के' अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवियों ने अपनी रचनाओं से बांधा समां
Nov 22, 2026, 6:12:00 PM