3 दशक बाद श्रमजीवी-मगध का घटेगा रुतबा, अब मेल-एक्सप्रेस बनकर दौड़ेंगी ट्रेनें

भारतीय रेलवे की नई समय-सारणी में आरा जंक्शन से होकर गुजरने वाली तीन जोड़ी महत्वपूर्ण सुपरफास्ट ट्रेनों का दर्जा घटाने का फैसला लिया गया है। इसके तहत श्रमजीवी, मगध और पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ अब मेल-एक्सप्रेस श्रेणी में संचालित होंगी।

3 दशक बाद श्रमजीवी-मगध का घटेगा रुतबा, अब मेल-एक्सप्रेस बनकर दौड़ेंगी ट्रेनें

आरा : भारतीय रेलवे की नई समय-सारणी में आरा जंक्शन से होकर गुजरने वाली तीन जोड़ी महत्वपूर्ण सुपरफास्ट ट्रेनों का दर्जा घटाने का फैसला लिया गया है। इसके तहत श्रमजीवी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस और पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब मेल-एक्सप्रेस श्रेणी में संचालित होंगी। रेलवे की नई समय-सारणी एक जनवरी 2027 से लागू होनी है। इसके साथ ही इन ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे। रेलवे के जारी कार्यक्रम के अनुसार, राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12391/12392) अब 13291/13292 नंबर से श्रमजीवी एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। 

इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20801/20802) का नया नंबर 18633/18634 होगा

वहीं, इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20801/20802) का नया नंबर 18633/18634 होगा। इसी तरह पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22355/22356) अब 13255/13256 नंबर से संचालित होगी। इसके बदले हुए नंबर से पाटलिपुत्र से पहली ट्रेन तीन जनवरी और चंडीगढ़ से चार जनवरी 2027 को चलेगी। इस बदलाव को लेकर दैनिक यात्रियों के बीच खासकर श्रमजीवी और मगध एक्सप्रेस का सुपरफास्ट दर्जा समाप्त होने की चर्चा है। करीब तीन दशक से बिहार और दिल्ली के बीच रेल यात्रियों की प्रमुख पसंद रही इन ट्रेनों की पहचान तेज रफ्तार और अपेक्षाकृत कम यात्रा समय को लेकर रही है। ऐसे में श्रेणी बदलने के फैसले से यात्रियों में निराशा है।

रफ्तार बढ़ाने के दावों के बीच सुपरफास्ट का दर्जा समाप्त

रेलवे की ओर से लगातार ट्रेनों की गति बढ़ाने, समयपालन सुधारने और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही जाती रही है। वहीं, वर्षों से सुपरफास्ट श्रेणी में चल रही प्रमुख ट्रेनों को मेल-एक्सप्रेस में शामिल करने का फैसला कई सवाल खड़े कर रहा है। गौरतलब है कि झाझा-पटना-डीडीयू रेलखंड की अधिकतम अनुमत गति 110 से बढ़ाकर 130 किलोमीटर प्रति घंटे की जा चुकी है। इसके अलावा रेलखंड पर टीएसआर और पीसीआर जैसे गति प्रतिबंधों को हटाने व ट्रैक नवीनीकरण पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसके बावजूद कई प्रमुख ट्रेनों के यात्रा समय में कमी आने के बजाय लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। यात्रियों को आशंका है कि सुपरफास्ट श्रेणी समाप्त होने के बाद इन ट्रेनों को परिचालन में पहले जैसी प्राथमिकता नहीं मिलेगी। इससे यात्रा समय और बढ़ सकता है।

लगातार बढ़ते ठहराव ने भी घटाई औसत रफ्तार

दानापुर मंडल से होकर गुजरने वाली श्रमजीवी और मगध एक्सप्रेस का इतिहास करीब तीन दशक पुराना है। श्रमजीवी एक्सप्रेस की शुरुआत 1990 के दशक में 2401/2402 नंबर से नई दिल्ली और पटना के बीच हुई थी। वर्ष 2001 में इसका विस्तार राजगीर तक कर दिया गया। इन वर्षों में दोनों ट्रेनों के मार्ग में छोटे-छोटे स्टेशनों पर ठहराव बढ़ते गए। इसका असर इनकी औसत परिचालन गति पर भी पड़ा।

श्रमजीवी एक्सप्रेस की औसत रफ्तार करीब 51 किलोमीटर प्रति घंटा और मगध एक्सप्रेस की करीब 52 किलोमीटर प्रति घंटा रह गई है

आंकड़ों के अनुसार, श्रमजीवी एक्सप्रेस की औसत रफ्तार करीब 51 किलोमीटर प्रति घंटा और मगध एक्सप्रेस की करीब 52 किलोमीटर प्रति घंटा रह गई है। जबकि सुपरफास्ट श्रेणी के लिए निर्धारित औसत गति का मानक 55 किलोमीटर प्रति घंटा है। ऐसे में यात्रियों के बीच सवाल उठ रहा है कि कम राजस्व और कम यात्री भार वाले स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव की समीक्षा कर ट्रेनों की रफ्तार सुधारने के बजाय उनका सुपरफास्ट दर्जा ही समाप्त क्यों किया जा रहा है।

आरा से दीपक गुप्ता की रिपोर्ट

Trending News

3 दशक बाद श्रमजीवी-मगध का घटेगा रुतबा, अब मेल-एक्सप्रेस बनकर दौड़ेंगी ट्रेनें
3 दशक बाद श्रमजीवी-मगध का घटेगा रुतबा, अब मेल-एक्सप्रेस बनकर दौड़ेंगी ट्रेनें
Nov 23, 2026, 9:13:00 AM
राम-जानकी की नगरी के बीच रेल सेवा का शुभारंभ आज, हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी और नेपाल के पीएम शाह
राम-जानकी की नगरी के बीच रेल सेवा का शुभारंभ आज, हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी और नेपाल के पीएम शाह
Nov 23, 2026, 8:37:00 AM
ससुराल की प्रताड़ना से टूटी मां-बेटी, इलाज के दौरान मां व 4 साल की मासूम की मौत, मायके पक्ष ने किया हंगामा
ससुराल की प्रताड़ना से टूटी मां-बेटी, इलाज के दौरान मां व 4 साल की मासूम की मौत, मायके पक्ष ने किया हंगामा
Nov 22, 2026, 11:15:00 PM
बेटी की जिद ने तोड़ा पिता का दिल, जिंदा बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर तोड़े सारे रिश्ते
बेटी की जिद ने तोड़ा पिता का दिल, जिंदा बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर तोड़े सारे रिश्ते
Nov 22, 2026, 8:10:00 PM
BJP नाला मंडल की 3 समितियों की घोषणा, कार्यकर्ताओं में उत्साह
BJP नाला मंडल की 3 समितियों की घोषणा, कार्यकर्ताओं में उत्साह
Nov 22, 2026, 7:15:00 PM
26 नवंबर को झारखंड के सभी 30 सांगठनिक जिलों में संविधान गौरव दिवस मनाएगी भाजपा
26 नवंबर को झारखंड के सभी 30 सांगठनिक जिलों में संविधान गौरव दिवस मनाएगी भाजपा
Nov 22, 2026, 7:01:00 PM
 22 वर्षों से जर्जर सड़क की नहीं हुई मरम्मत, ग्रामीणों ने उठाई निर्माण की मांग
22 वर्षों से जर्जर सड़क की नहीं हुई मरम्मत, ग्रामीणों ने उठाई निर्माण की मांग
Nov 22, 2026, 6:54:00 PM
बालू माफियाओं का टेक्निकल कारनामा, बाइक पर जीपीएस लगाकर करा रहे थे चालान, ऐसे निकलवाते थे चालान
बालू माफियाओं का टेक्निकल कारनामा, बाइक पर जीपीएस लगाकर करा रहे थे चालान, ऐसे निकलवाते थे चालान
Nov 22, 2026, 6:46:00 PM
झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल और सीएम हेमंत सोरेन
झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल और सीएम हेमंत सोरेन
Nov 22, 2026, 6:27:00 PM
'स्कूल की दीवार पर दिल बनाने वाले लड़के' अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवियों ने अपनी रचनाओं से बांधा समां
'स्कूल की दीवार पर दिल बनाने वाले लड़के' अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवियों ने अपनी रचनाओं से बांधा समां
Nov 22, 2026, 6:12:00 PM