कार्तिक पूर्णिमा को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM के निर्देश पर कौनहारा घाट का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए कौनहारा घाट पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

हाजीपुर (वैशाली) : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए कौनहारा घाट पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी के आदेशानुसार हाजीपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार दास ने कौनहारा घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान घाट पर साफ-सफाई, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा और अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी गई
निरीक्षण के दौरान घाट पर साफ-सफाई, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा और अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी गई। कार्यपालक पदाधिकारी ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि कार्तिक पूर्णिमा से पहले घाट पर विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम दुरुस्त रखे जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए घाट पर स्वच्छता, पर्याप्त रोशनी और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कौनहारा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है।
प्रशासन की ओर से संबंधित कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा गया है
प्रशासन की ओर से संबंधित कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा गया है। अब देखना होगा कि निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का जमीनी स्तर पर कितना पालन होता है और कार्तिक पूर्णिमा के दिन श्रद्धालुओं को कितनी बेहतर सुविधाएं मिल पाती हैं। श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाट पर स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल उपलब्ध कराना प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी।
हाजीपुर से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट














