पप्पू यादव की एस्कॉर्ट गाड़ी का एक्सीडेंट, 5 लोग घायल, सांसद सुरक्षित

बिहार के कटिहार जिले में रविवार देर रात पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। काफिले में शामिल कटिहार पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।

पप्पू यादव की एस्कॉर्ट गाड़ी का एक्सीडेंट, 5 लोग घायल, सांसद सुरक्षित

कटिहार : बिहार के कटिहार जिले में रविवार देर रात पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। कटिहार से सालमारी जाने के दौरान काफिले में शामिल कटिहार पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। हालांकि, सांसद पप्पू यादव पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

पप्पू यादव पूर्णिया से सालमारी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे

जानकारी के अनुसार, पप्पू यादव पूर्णिया से सालमारी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान बेलोरी-सन्हौली-सालमारी मुख्य सड़क पर कुम्हरी के पास निर्माणाधीन पुल के समीप उनके काफिले के आगे चल रही पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके बाद गाड़ी सड़क किनारे स्थित गड्ढे में जा गिरी। हादसे के समय एस्कॉर्ट वाहन में सुरक्षाकर्मी सवार थे। दुर्घटना में पांच लोगों को चोटें आई हैं।

घटना के बाद घायलों को तत्काल इलाज के लिए भेजा गया

घटना के बाद घायलों को तत्काल इलाज के लिए भेजा गया। फिलहाल, एस्कॉर्ट गाड़ी के अनियंत्रित होने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। निर्माणाधीन पुल के पास सड़क की स्थिति या किसी अन्य वजह से हादसा हुआ, इसकी जानकारी सामने आनी बाकी है। दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दुर्घटना में पांच लोगों को चोटें आई हैं। किसी के गर्दन, किसी के माथे तो किसी के पीठ में चोट लगी है। सभी घायलों को उचित इलाज के लिए भेजा गया है। 

हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है

हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों ने कहा कि सड़क निर्माण कर रही ठेकेदार कंपनी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के कारण एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई। उन्होंने कहा कि हादसे वाली जगह पर न तो चेतावनी बोर्ड लगाया गया था और न ही उचित डायवर्जन की व्यवस्था थी। सड़क पर दूर तक सुरक्षा संकेत या अवरोधक भी नहीं लगाए गए थे। पुल के आगे गहरी खाई होने के बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

पप्पू यादव की एस्कॉर्ट गाड़ी का एक्सीडेंट, 5 लोग घायल, सांसद सुरक्षित
पप्पू यादव की एस्कॉर्ट गाड़ी का एक्सीडेंट, 5 लोग घायल, सांसद सुरक्षित
Nov 23, 2026, 9:27:00 AM
3 दशक बाद श्रमजीवी-मगध का घटेगा रुतबा, अब मेल-एक्सप्रेस बनकर दौड़ेंगी ट्रेनें
3 दशक बाद श्रमजीवी-मगध का घटेगा रुतबा, अब मेल-एक्सप्रेस बनकर दौड़ेंगी ट्रेनें
Nov 23, 2026, 9:13:00 AM
राम-जानकी की नगरी के बीच रेल सेवा का शुभारंभ आज, हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी और नेपाल के पीएम शाह
राम-जानकी की नगरी के बीच रेल सेवा का शुभारंभ आज, हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी और नेपाल के पीएम शाह
Nov 23, 2026, 8:37:00 AM
ससुराल की प्रताड़ना से टूटी मां-बेटी, इलाज के दौरान मां व 4 साल की मासूम की मौत, मायके पक्ष ने किया हंगामा
ससुराल की प्रताड़ना से टूटी मां-बेटी, इलाज के दौरान मां व 4 साल की मासूम की मौत, मायके पक्ष ने किया हंगामा
Nov 22, 2026, 11:15:00 PM
बेटी की जिद ने तोड़ा पिता का दिल, जिंदा बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर तोड़े सारे रिश्ते
बेटी की जिद ने तोड़ा पिता का दिल, जिंदा बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर तोड़े सारे रिश्ते
Nov 22, 2026, 8:10:00 PM
BJP नाला मंडल की 3 समितियों की घोषणा, कार्यकर्ताओं में उत्साह
BJP नाला मंडल की 3 समितियों की घोषणा, कार्यकर्ताओं में उत्साह
Nov 22, 2026, 7:15:00 PM
26 नवंबर को झारखंड के सभी 30 सांगठनिक जिलों में संविधान गौरव दिवस मनाएगी भाजपा
26 नवंबर को झारखंड के सभी 30 सांगठनिक जिलों में संविधान गौरव दिवस मनाएगी भाजपा
Nov 22, 2026, 7:01:00 PM
 22 वर्षों से जर्जर सड़क की नहीं हुई मरम्मत, ग्रामीणों ने उठाई निर्माण की मांग
22 वर्षों से जर्जर सड़क की नहीं हुई मरम्मत, ग्रामीणों ने उठाई निर्माण की मांग
Nov 22, 2026, 6:54:00 PM
बालू माफियाओं का टेक्निकल कारनामा, बाइक पर जीपीएस लगाकर करा रहे थे चालान, ऐसे निकलवाते थे चालान
बालू माफियाओं का टेक्निकल कारनामा, बाइक पर जीपीएस लगाकर करा रहे थे चालान, ऐसे निकलवाते थे चालान
Nov 22, 2026, 6:46:00 PM
झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल और सीएम हेमंत सोरेन
झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल और सीएम हेमंत सोरेन
Nov 22, 2026, 6:27:00 PM