चीन की बुलेट ट्रेन ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, पांच सेकेंड में पकड़ी 800 किमी की स्पीड

बुलेट ट्रेन को लेकर चीन की तरफ से नयी नयी तकनीक और खोज की प्रक्रिया जारी रहती है। विश्व के कुछ चुनिंदा देशों में से चीन भी ऐसा देश है, जहां बुलेट ट्रेनें चलती हैं।

चीन की बुलेट ट्रेन ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, पांच सेकेंड में पकड़ी 800 किमी की स्पीड

बुलेट ट्रेन को लेकर चीन की तरफ से नयी नयी तकनीक और खोज की प्रक्रिया जारी रहती है। विश्व के कुछ चुनिंदा देशों में से चीन भी ऐसा देश है, जहां बुलेट ट्रेनें चलती हैं। अब इन्ही बुलेट ट्रेन से जुडी अहम खबर है। दरअसल चीन ने अपनी एक एक्सपेरिमेंटल ट्रेन के वीडियो को जारी किया है। दावा किया गया है कि इस ट्रेन ने महज पांच सेकेंड में 800 किलोमीटर की रफ्तार को पकड लिया।

भारत में चीन के राजदूत जू फेइहोंग ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। दावा किया जा रहा है कि इस ट्रेन ने कई नये रिकॉर्ड को कायम किया है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चीन की एक एक्सपेरिमेंटल बुलेट ट्रेन ने एक्सीलरेशन (तेजी से रफ्तार पकड़ने) का अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ट्रेन ने पांच सेकंड में जीरो से 800 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ी है। ट्रेन की इस स्पीड से अल्ट्रा-हाई-स्पीड ट्रांसपोर्टेशन के क्षेत्र में उम्मीद की एक नयी किरण दिखायी दी है।

अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट के अनुसार भारी-भरकम मैग्लेव ट्रेन हुबेई प्रांत में डोंगु लेबोरेटरी में एक किमी के टेस्ट-ट्रैक पर सिर्फ 5.3 सेकंड में 800 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। भारत में चीन के राजदूत जू फेइहोंग ने चीन के मैगलेव ट्रेन के लिए इसे एक बड़ी उपलब्धि कहा है। यह इतनी स्पीड तक पहुंचने वाली पहली मैगलेव ट्रेन है, जो पैसेंजर जेट की क्रूजिंग स्पीड के करीब है। फेइहोंग ने इस ट्रेन की वीडियो को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर भी किया है।

Trending News

वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
Oct 13, 2026, 11:08:00 PM
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले को कोशिश ! हमलावर पकडाया, पुलिस जांच में जुटी
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले को कोशिश ! हमलावर पकडाया, पुलिस जांच में जुटी
Oct 13, 2026, 10:44:00 PM
गोपालगंज: बैकुंठपुर में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 14 लोग झुलसे, कई मासूम बच्चे भी शामिल
गोपालगंज: बैकुंठपुर में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 14 लोग झुलसे, कई मासूम बच्चे भी शामिल
Oct 13, 2026, 10:10:00 PM
काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन दुखी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन दुखी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
Oct 13, 2026, 8:02:00 PM
महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
Oct 13, 2026, 7:59:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
Oct 13, 2026, 7:52:00 PM
 दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त-एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त-एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
Oct 13, 2026, 7:51:00 PM
शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना
शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना
Oct 13, 2026, 7:42:00 PM
सीएम हेमंत सोरेन की माता ही नहीं, पूरे झारखंड की मां थीं रूपी सोरेन, प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
सीएम हेमंत सोरेन की माता ही नहीं, पूरे झारखंड की मां थीं रूपी सोरेन, प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
Oct 13, 2026, 7:32:00 PM
सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध
सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध
Oct 13, 2026, 7:25:00 PM