कनाडा: गुरुद्वारे में पेचकस से हमला, ग्रंथी समेत दो घायल, कनाडा के पीएम ने की निंदा

कनाडा के एडमंटन शहर से बडी खबर है। यहां एक गुरुद्वारे में एक व्यक्ति ने पेचकस से हमला कर दिया। हमले में दो लोगों के घायल होने की खबर है।

कनाडा: गुरुद्वारे में पेचकस से हमला, ग्रंथी समेत दो घायल, कनाडा के पीएम ने की निंदा

कनाडा के एडमंटन शहर से बडी खबर है। यहां एक गुरुद्वारे में एक व्यक्ति ने पेचकस से हमला कर दिया। हमले में दो लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में एक ग्रंथी के शामिल होने की खबर सामने आयी है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली खबर के अनुसार कनाडा के एडमंटन में एक गुरुद्वारे में 27 वर्षीय व्यक्ति ने पेचकस से हमला कर एक ग्रंथी समेत दो लोगों को घायल कर दिया। स्थानीय प्राधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। स्थानीय पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे (स्थानीय समयानुसार) उत्तर-पूर्वी एडमंटन स्थित नानकसर सिख गुरुद्वारे में हुई। आरोपी गुरुद्वारे में दाखिल हुआ और उसने अरदास स्थल में जाने की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे रोक लिया। 

पुलिस ने बताया कि इसके बाद झगड़ा बढ़ गया और आरोपी ने 75 और 51 वर्ष के दो लोगों पर हमला कर दिया। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह हमला घृणा से प्रेरित था या नहीं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस के पहुंचने से पहले वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मीडिया रिपोर्ट की खबर के अनुसार, दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया और उनकी चोटें जानलेवा नहीं हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी भी घायल हुआ है और उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इधर घटना के बाद कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कार्नी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा है कि मैं त्वरित कार्रवाई करने के लिए एडमंटन पुलिस सेवा का धन्यवाद करता हूं।

एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया कि हमले से कुछ समय पहले आरोपी को राजमार्ग-15 पर वाहनों के बीच पैदल चलते देखा गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 2015 से हिंसक हमलों के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Trending News

 कक्षा 11वीं-12वीं के छात्रों को कोचिंग में निःशुल्क पढ़ाई, स्टूडेंट मेंटरशिप प्रोग्राम का शुभारंभ
कक्षा 11वीं-12वीं के छात्रों को कोचिंग में निःशुल्क पढ़ाई, स्टूडेंट मेंटरशिप प्रोग्राम का शुभारंभ
Aug 22, 2026, 1:19:00 PM
सप्तक्रांति एक्सप्रेस में बजा फायर अलार्म, मचा हड़कंप
सप्तक्रांति एक्सप्रेस में बजा फायर अलार्म, मचा हड़कंप
Aug 22, 2026, 1:05:00 PM
पुलिस और राहुल दुबे गैंग के गुर्गों के बीच मुठभेड़, दो अपराधियों के पैर में लगी गोली
पुलिस और राहुल दुबे गैंग के गुर्गों के बीच मुठभेड़, दो अपराधियों के पैर में लगी गोली
Aug 22, 2026, 12:49:00 PM
 नदियां उफान पर, बिहार में बाढ़ का खतरा! पटना से भागलपुर तक अलर्ट, डूबने लगे गांव-खेत
नदियां उफान पर, बिहार में बाढ़ का खतरा! पटना से भागलपुर तक अलर्ट, डूबने लगे गांव-खेत
Aug 22, 2026, 12:37:00 PM
शिक्षक नियुक्ति विवाद में बड़ा मोड़, कमीशन ने तय की दावे की अंतिम डेडलाइन
शिक्षक नियुक्ति विवाद में बड़ा मोड़, कमीशन ने तय की दावे की अंतिम डेडलाइन
Aug 22, 2026, 12:14:00 PM
तेजस्वी यादव की विदाई की शुरुआत है प्रशांत पांडे का आगमन!
तेजस्वी यादव की विदाई की शुरुआत है प्रशांत पांडे का आगमन!
Aug 22, 2026, 12:01:00 PM
कनाडा: गुरुद्वारे में पेचकस से हमला, ग्रंथी समेत दो घायल, कनाडा के पीएम ने की निंदा
कनाडा: गुरुद्वारे में पेचकस से हमला, ग्रंथी समेत दो घायल, कनाडा के पीएम ने की निंदा
Aug 22, 2026, 11:47:00 AM
सरकारी अस्पताल में डॉक्टर पर हथौड़े से हमला, पहुंची पुलिस
सरकारी अस्पताल में डॉक्टर पर हथौड़े से हमला, पहुंची पुलिस
Aug 22, 2026, 11:44:00 AM
BCCL में अनुकंपा नौकरी की मांग को लेकर पहुंचे युवक से कथित दुर्व्यवहार, CMD समेत तीन पर FIR
BCCL में अनुकंपा नौकरी की मांग को लेकर पहुंचे युवक से कथित दुर्व्यवहार, CMD समेत तीन पर FIR
Aug 22, 2026, 11:35:00 AM
जयंत के समर्थन में उतरी मायावती, अखिलेश पर जमकर साधा निशाना
जयंत के समर्थन में उतरी मायावती, अखिलेश पर जमकर साधा निशाना
Aug 22, 2026, 11:33:00 AM