बांग्लादेश: मिर्जा फखरूल इस्लाम आलमगीर बने नये राष्ट्रपति

भारत के पडोसी देश बांग्लादेश से बडी खबर है। यहां बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के प्रत्याशी मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने को राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है।

बांग्लादेश: मिर्जा फखरूल इस्लाम आलमगीर बने नये राष्ट्रपति

भारत के पडोसी देश बांग्लादेश से बडी खबर है। यहां बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के प्रत्याशी मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने को राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है। आलमगीर ने अपने नजदीकी उम्मीदवार कर्नल (रिटायर्ड) ओली अहमद को 88 मतों से हराया। आलमगीर को 255 मत प्राप्त हुए थे।वहीं, बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन के उम्मीदवार कर्नल (रिटायर्ड) ओली अहमद को 88 वोट मिले। राष्ट्रपति चुनाव के मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव अधिकारी एएमएम नासिर उद्दीन ने संसद में तीन घंटे तक चली वोटिंग के बाद नतीजे घोषित किए। राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग गुरूवार की शाम पांच बजे समाप्त हुई।

चुनाव अधिकारी एएमएम नासिर उद्दीन ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए सभी 349 सांसदों ने तीन पारदर्शी मतपेटियों में अपने वोट डाले। चुनाव के लिए जारी किए गए मतपत्रों में से 343 का इस्तेमाल हुआ जबकि छह मतपत्र का इस्तेमाल नहीं हुआ। 35 साल बाद हुये इस सीधे मुकाबले में आलमगीर ने 255 वोट हासिल किये, जबकि ओली अहमद को 88 वोट मिले। 1991 के बाद पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए दो उम्मीदवार आमने-सामने थे। पिछले तीन दशकों में राष्ट्रपति का चुनाव अधिकतर आम सहमति या निर्विरोध होता रहा था। 

उन्होंने जानकारी दी कि इस्तेमाल किए गए सभी 343 मतपत्र वैध माने गए। जबकि राष्ट्रपति चुनाव अधिनियम, 1991 की धारा 10 के तहत चार मतपत्र बदले गए। मतपत्रों की वोटिंग और गिनती के दौरान तीन चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग के सचिव मौजूद थे।

ज्ञात हो कि राष्ट्रपति पद का चुनाव पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफे के बाद कराया गया। देश के संविधान के अनुसार पद खाली होने के 90 दिनों के भीतर नया राष्ट्रपति चुना जाना अनिवार्य है। कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में संसद अध्यक्ष हाफिज उद्दीन अहमद जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Trending News

वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
Oct 13, 2026, 11:08:00 PM
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले को कोशिश ! हमलावर पकडाया, पुलिस जांच में जुटी
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले को कोशिश ! हमलावर पकडाया, पुलिस जांच में जुटी
Oct 13, 2026, 10:44:00 PM
गोपालगंज: बैकुंठपुर में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 14 लोग झुलसे, कई मासूम बच्चे भी शामिल
गोपालगंज: बैकुंठपुर में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 14 लोग झुलसे, कई मासूम बच्चे भी शामिल
Oct 13, 2026, 10:10:00 PM
काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन दुखी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन दुखी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
Oct 13, 2026, 8:02:00 PM
महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
Oct 13, 2026, 7:59:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
Oct 13, 2026, 7:52:00 PM
 दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त-एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त-एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
Oct 13, 2026, 7:51:00 PM
शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना
शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना
Oct 13, 2026, 7:42:00 PM
सीएम हेमंत सोरेन की माता ही नहीं, पूरे झारखंड की मां थीं रूपी सोरेन, प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
सीएम हेमंत सोरेन की माता ही नहीं, पूरे झारखंड की मां थीं रूपी सोरेन, प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
Oct 13, 2026, 7:32:00 PM
सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध
सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध
Oct 13, 2026, 7:25:00 PM