इंडोनेशिया के पर्यटन द्वीप बाली के पास समुद्र में नौका में लगी आग, सैकडों को बचाया गया, बचाव कार्य जारी

पर्यटन द्वीप बाली से बडी खबर है। यहां खराब समुद्री हालात के बीच एक यात्री नौका में आग लग गयी। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राहत व बचाव दल नौका में सवार लोगों को बचाने में जुटा हुआ है।

इंडोनेशिया के पर्यटन द्वीप बाली के पास समुद्र में नौका में लगी आग, सैकडों को बचाया गया, बचाव कार्य जारी

इंडोनेशिया के पर्यटन द्वीप बाली से बडी खबर है। यहां खराब समुद्री हालात के बीच एक यात्री नौका में आग लग गयी। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राहत व बचाव दल नौका में सवार लोगों को बचाने में जुटा हुआ है। नौका लेम्बर बंदरगाह जा रही थी।

मिली खबर के अनुसार इंडोनेशिया के पर्यटन द्वीप बाली के पास बुधवार को खराब समुद्री परिस्थितियों के बीच एक यात्री नौका में आग लग गई। आग लगने के बाद राहत व बचाव दल हरकत में आया। अब तक की जानकारी के अनुसार बचाव दल व हादसे का शिकार बनी नौका के पास से गुजरने वाले अन्य जहाजों ने 106 लोगों को रेस्कयू किया है। मिली खबर के अनुसार अभी भी करीब 25 लोगों को बचाने की कोशिश की कोशिश जारी है। हालांकि यह भी रिपोर्ट आ रही है कि समुद्र में उठ रही ऊंची लहरों के कारण राहत व बचाव कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है।

प्राप्त खबर के अनुसार पुत्री यास्मीन नाम की नोका बाली के पैडंग बाई बंदरगाह से पश्चिम नुसा तेंगारा प्रांत में लोम्बोक द्वीप स्थित लेम्बर बंदरगाह जा रही थी। तभी बुधवार की सुबह चार बजे के उसमें आग लग गई। करीब आधे की देरी से एजेंसी को इस हादसे और आपात स्थिति की सूचना मिली। जिसके बाद राहत व बचाव दल हरकत में आये। प्राप्त खबर के अनुसार इस बचाव अभियान में इंडोनेशियाई नौसेना के जहाजों, गश्ती नौकाओं, बचाव पोतों और हवाई सर्वेक्षण के लिए एक हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार नौका में 114 यात्री और चालक दल के 17 सदस्य सवार थे। नौका पर 44 वाहन और 53 मोटरसाइकिल भी लदी थीं। 

Trending News

वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
Oct 13, 2026, 11:08:00 PM
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले को कोशिश ! हमलावर पकडाया, पुलिस जांच में जुटी
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले को कोशिश ! हमलावर पकडाया, पुलिस जांच में जुटी
Oct 13, 2026, 10:44:00 PM
गोपालगंज: बैकुंठपुर में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 14 लोग झुलसे, कई मासूम बच्चे भी शामिल
गोपालगंज: बैकुंठपुर में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 14 लोग झुलसे, कई मासूम बच्चे भी शामिल
Oct 13, 2026, 10:10:00 PM
काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन दुखी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन दुखी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
Oct 13, 2026, 8:02:00 PM
महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
Oct 13, 2026, 7:59:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
Oct 13, 2026, 7:52:00 PM
 दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त-एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त-एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
Oct 13, 2026, 7:51:00 PM
शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना
शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना
Oct 13, 2026, 7:42:00 PM
सीएम हेमंत सोरेन की माता ही नहीं, पूरे झारखंड की मां थीं रूपी सोरेन, प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
सीएम हेमंत सोरेन की माता ही नहीं, पूरे झारखंड की मां थीं रूपी सोरेन, प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
Oct 13, 2026, 7:32:00 PM
सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध
सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध
Oct 13, 2026, 7:25:00 PM