UP विधानसभा चुनाव : बनारस से शंखनाद करेगी JDU पार्टी, बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेंगे निशांत

उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनावी दंगल में राष्ट्रीय पार्टी, क्षेत्रीय पार्टी के साथ-साथ बिहार के राजनीतिक दल भी अपनी किस्मत आजमाने में जुट गए हैं। यूपी का यह सियासी मुकाबला बेहद दिलचस्प होने के संकेत हैं।

UP विधानसभा चुनाव : बनारस से शंखनाद करेगी JDU पार्टी, बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेंगे निशांत

वाराणसी : उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनावी दंगल में राष्ट्रीय पार्टी, क्षेत्रीय पार्टी के साथ-साथ बिहार के राजनीतिक दल भी अपनी किस्मत आजमाने में जुट गए हैं। यूपी का यह सियासी मुकाबला बेहद दिलचस्प होने के संकेत हैं। मिली जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर को वाराणसी में जनता दल यूनाइटेड (JDU) का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसमें खुद मंत्री निशांत कुमार शामिल होंगे। इसे पार्टी की तरफ से यूपी चुनाव का शंखनाद माना जा रहा है।

25 अक्टूबर को वाराणसी जनपद में कार्यकर्ता सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा - JDU नेता

जदयू नेता अनूप सिंह पटेल की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर को वाराणसी जनपद में कार्यकर्ता सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार में मंत्री निशांत कुमार और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा सहित अन्य नेता शामिल होंगे। इस दौरान निशांत कुमार बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने भी पहुंच सकते हैं। हालांकि कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा अभी तय की जा रही है। लेकिन आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का शंखनाद जदयू की तरफ से इसी कार्यक्रम से तय माना जा रहा है। 

UP में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ सकती है JDU?

केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ सबसे प्रमुख गठबंधन वाली जदयू उत्तर प्रदेश चुनाव में भी उतरने की पूरी तैयारी में है। जानकारी के अनुसार, जदयू यूपी में 40 से 50 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। पार्टी नेता की तरफ से तैयारियों को लेकर दावा भी किया जा रहा है। हालांकि, भाजपा के शीर्ष नेताओं से यूपी चुनाव लड़ने को लेकर क्या फैसला होता है यह तो आने वाले वक्त में तय होगा। लेकिन नीतीश कुमार की पार्टी जदयू द्वारा यूपी चुनाव के लिए वाराणसी से अपने अभियान की शुरुआत करने वाला यह फैसला सभी को चौंका रहा है।

2022 के यूपी चुनाव में JDU की क्या स्थिति रही?

वाराणसी में आयोजित सम्मेलन में शामिल होकर निशांत कुमार यूपी चुनाव के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। बताया जा रहा है कि लंबे वक्त से पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। इससे पहले 2022 में भी जदयू ने यूपी का चुनाव लड़ा था लेकिन इसमें पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने 26 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। हालांकि किसी भी सीट पर पार्टी को सफलता नहीं मिली थी।

Trending News

Photos:'क्रिकेटर्स मुझे मैसेज करते हैं', एक्ट्रेस का चैट देख चौंके वीरेंद्र सहवाग, तभी तो..
Photos:'क्रिकेटर्स मुझे मैसेज करते हैं', एक्ट्रेस का चैट देख चौंके वीरेंद्र सहवाग, तभी तो..
Sep 27, 2026, 3:10:00 PM
सोना-चांदी का भाव आज कितना है? जानिये...
सोना-चांदी का भाव आज कितना है? जानिये...
Sep 27, 2026, 2:52:00 PM
कांग्रेस का बड़ा हमला, CEC ज्ञानेश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस का बड़ा हमला, CEC ज्ञानेश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप
Sep 27, 2026, 2:35:00 PM
UP विधानसभा चुनाव : बनारस से शंखनाद करेगी JDU पार्टी, बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेंगे निशांत
UP विधानसभा चुनाव : बनारस से शंखनाद करेगी JDU पार्टी, बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेंगे निशांत
Sep 27, 2026, 2:31:00 PM
नवगछिया में बनेगा श्री खाटू श्याम का भव्य मंदिर, देवउठनी एकादशी पर होगा भूमि पूजन, निकलेगी शोभायात्रा
नवगछिया में बनेगा श्री खाटू श्याम का भव्य मंदिर, देवउठनी एकादशी पर होगा भूमि पूजन, निकलेगी शोभायात्रा
Sep 27, 2026, 2:17:00 PM
घोघरडीहा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव समेत 9 सूत्री मांग को लेकर प्रदर्शन, गौरीशंकर यादव के नेतृत्व में उमड़ी भारी भीड़
घोघरडीहा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव समेत 9 सूत्री मांग को लेकर प्रदर्शन, गौरीशंकर यादव के नेतृत्व में उमड़ी भारी भीड़
Sep 27, 2026, 2:16:00 PM
पुरुष आयोग की मांग तेज, ‘मर्द पार्टी’ ने केंद्र सरकार से कानून में बदलाव की उठाई आवाज
पुरुष आयोग की मांग तेज, ‘मर्द पार्टी’ ने केंद्र सरकार से कानून में बदलाव की उठाई आवाज
Sep 27, 2026, 1:49:00 PM
'बिहार छोड़ना पड़ेगा' अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर भी श्याम रजक का बड़ा बयान
'बिहार छोड़ना पड़ेगा' अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर भी श्याम रजक का बड़ा बयान
Sep 27, 2026, 1:27:00 PM
पूर्णिया प्रमंडल की समीक्षा बैठक में संगठन की मजबूती व शिक्षकों की समस्याओं पर होगा मंथन
पूर्णिया प्रमंडल की समीक्षा बैठक में संगठन की मजबूती व शिक्षकों की समस्याओं पर होगा मंथन
Sep 27, 2026, 1:01:00 PM
कलवार समाज का बलभद्र-सहस्त्रार्जुन पूजनोत्सव धूमधाम से आयोजित, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों व कलाकारों का जलवा
कलवार समाज का बलभद्र-सहस्त्रार्जुन पूजनोत्सव धूमधाम से आयोजित, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों व कलाकारों का जलवा
Sep 27, 2026, 1:01:00 PM