'बिहार छोड़ना पड़ेगा' अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर भी श्याम रजक का बड़ा बयान
पटना में लगातार बढ़ रहे अपराध पर जदयू के विधायक पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा है कि अपराधी को बिहार छोड़ना पड़ेगा या इनका इलाज अब सरकार कठोर तरीके से करने जा रही है।

पटना में लगातार बढ़ रहे अपराध पर जदयू के विधायक पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा है कि अपराधी को बिहार छोड़ना पड़ेगा या इनका इलाज अब सरकार कठोर तरीके से करने जा रही है। श्याम रजक ने कहा-हमारे ही विधानसभा क्षेत्र के गैराज मालिक को कल रात में गोली मारी गई, उनकी मौत हो गई है। हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अब अपराधियों का एक ही इलाज है इनको या तो बिहार छोड़ना पड़ेगा या इनका इलाज अब सरकार कठोर तरीके से करने जा रही है।
उन्होंने कहा कि अब इन लोगों का एक ही इलाज है यह लोग अब बिहार छोड़ेंगे या जेल में जाएंगे। जरूरत पड़ी तो सरकार और पुलिस कई और बिंदु पर कार्रवाई के लिए सोचेगी। श्याम रजक ने कहा-बिहार में कानून का राज है। घटना हुई है। हम स्वीकार करते हैं। यह चिंता का विषय है और पुलिस को कठोर कार्रवाई अब करने की जरूरत है।
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विधान परिषद चुनाव के लिए चार उम्मीदवार तय किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा-हम लोग बिल्कुल एक हैं। सभी सीटों पर एनडीए के उम्मीदवार की जीत होगी। हम लोगों में कोई दिक्कत नहीं है। हम लोग चुनाव जीतने जा रहे हैं। भाजपा ने अपने उम्मीदवार तय कर लिया है और जल्द इसकी आधिकारिक घोषणा भी हो जाएगी। सभी उम्मीदवार मजबूत है और हम लोग जीतने जा रहे हैं।
बिहार में एक बार फिर बाढ़ को लेकर अलर्ट के मामले पर उन्होंने कहा- सरकार पूरी तरह तैयार है। प्रशासन तैयार है। हम लोगों ने पिछले बार भी जब बाढ़ आया था तो लोगों को सहायता दी थी और इस बार भी अगर स्थिति खराब होती है तो सरकार पूरी तरीके से लोगों को सहायता हर स्तर पर करेगी।
तेजस्वी यादव के बोलने का कोई मतलब नहीं है। अगर तेजस्वी यादव को लगता है कि बिहार सरकार के पास पैसा नहीं है तो सूचना के अधिकार के तहत इनफॉरमेशन ले उनको पता चल जाएगा कि बिहार के पास पैसा है या नहीं है।
अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद और अनंत सिंह के समर्थन अनुज को जन सुराज का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी चुनाव जीतेगी। कौन किसको समर्थन कर रहा है हमारे पार्टी में कोई भी विवाद नहीं है।










