Photos:'क्रिकेटर्स मुझे मैसेज करते हैं', एक्ट्रेस का चैट देख चौंके वीरेंद्र सहवाग, तभी तो..
अमेजन प्राइम वीडियो के पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के दूसरे सीजन का धांसू अंदाज में आगाज हो चुका है। 'राइज एंड फॉल 2' में एक्ट्रेस सारा गुरपाल ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसे सुनकर वीरेंद्र सहवाग भी शॉक्ड नजर आए।

अमेजन प्राइम वीडियो के पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के दूसरे सीजन का धांसू अंदाज में आगाज हो चुका है। शो में इस साल 15 धुरंधर खिलाड़ी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। इन्हीं में से एक पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर सारा गुरपाल भी हैं। 'राइज एंड फॉल 2' में एंट्री लेते समय एक्ट्रेस सारा गुरपाल ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। सारा ने नेशनल टेलीविजन पर बताया कि कई क्रिकेटर्स उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज करते हैं। जिसे सुनकर वीरेंद्र सहवाग भी शॉक्ड नजर आए।
'राइज एंड फॉल 2' में सारा गुरपाल ने खुलासा किया है कि कई क्रिकेटर्स उन्हें मैसेज करते हैं। शो की प्रीमियर नाइट पर सारा से वीरेंद्र सहवाग पूछते हैं- मैंने सुना है कि कई क्रिकेटर्स ने आपको DM किए हैं? इस पर सारा ने जवाब दिया- बहुत क्रिकेटर्स मुझे मैसेज करते हैं।

शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग फिर सारा के फोन में चैट चेक करने लगे। सहवाग को अपना फोन दिखाते हुए सारा बोलीं- कुछ मैसेजेस ऐसे भी हैं, जिन्हें देखकर आपको डांट मारनी पड़ सकती है। एक्ट्रेस का फोन चेक करने के बाद सहवाग हैरान दिखे. सहवाग बोले-अरे वाह...इसने भी मैसेज किया है, मुझे लग रहा है तभी रन नहीं बन रहे...

इतना ही नहीं सहवाग आगे बोल रहे हैं-अरे इसमें तो लेफ्टी भी है…राइटी भी है और कीपर भी है। अब सारा को किन-किन क्रिकेटर्स ने मैसेज किए हैं। ये तो सहवाग और सारा ही बता सकती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। बता दें कि ‘राइज एंड फॉल 2’ में स्वरा भास्कर, गौतम गुलाटी, करण पटेल, शहजाद पूनावाला, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव समेत कई जानी-मानी हस्तियां हिस्सा ले रही हैं।










