भीषण सड़क हादसा, स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका की दर्दनाक मौत, पति गंभीर रूप से घायल

जिले के मांझा थाना क्षेत्र भड़कुईया मोड़ के समीप शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला विशिष्ट शिक्षिका की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।

भीषण सड़क हादसा, स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका की दर्दनाक मौत, पति गंभीर रूप से घायल

गोपालगंज : जिले के मांझा थाना क्षेत्र भड़कुईया मोड़ के समीप शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला विशिष्ट शिक्षिका की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम  के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान नगर थाना क्षेत्र के सरेया वार्ड नंबर-2 लखपतिया मोड़ निवासी विजय कुमार राम की पत्नी शांति प्रभा देवी (52 साल) के रूप में की गई। जो मांझागढ़ प्रखंड के लंगटू हाता गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशिष्ट शिक्षक के पद पर तैनात थी। 

शिक्षिका शांति प्रभा रोज की तरह पति के साथ स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी स्कूल

दरअसल, इस संदर्भ में बताया जाता है कि शिक्षिका शांति प्रभा रोज की तरह शनिवार को भी अपने पति विजय राम के साथ स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के बाद अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रही थीं। जैसे ही वे मांझा थाना क्षेत्र के भड़कुईया मोड़ के पास पहुंचीं, तभी एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि शिक्षिका ट्रक के नीचे आ गई जबकि उसका पति सड़क के दूसरे तरफ जा गिरा। महिला जबतक संभल कर उठना ही चाह रही थी कि तभी ट्रक पिछला पहिया उसके सिर पर चढ़ गया जिसके कारण मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 

स्कूटी चला रहे उनके पति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए

वहीं, स्कूटी चला रहे उनके पति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल पति को एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही मांझागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

शिक्षिका की अचानक हुई दर्दनाक मौत की खबर मिलते ही शिक्षा जगत व उनके सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई

शिक्षिका की अचानक हुई दर्दनाक मौत की खबर मिलते ही शिक्षा जगत और उनके सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।  परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश व मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। बताया जाता है कि शांति प्रभा  2006 में शिक्षिका के पद पर ज्वाइन की थी। लेकिन 2025 मांझा के। उत्क्रमित विद्यालय में ज्वाईन की थी। उन्होंने अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई है दो बेटी और दो बेटा है जिनकी शादी कर चुकी है।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

बिहार: लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 1 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन, नेगेटिव मार्किंग, क्वालिफाइंग मार्क्स..सब जानिए
बिहार: लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 1 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन, नेगेटिव मार्किंग, क्वालिफाइंग मार्क्स..सब जानिए
Sep 27, 2026, 3:54:00 PM
भीषण सड़क हादसा, स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका की दर्दनाक मौत, पति गंभीर रूप से घायल
भीषण सड़क हादसा, स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका की दर्दनाक मौत, पति गंभीर रूप से घायल
Sep 27, 2026, 3:42:00 PM
Photos:'क्रिकेटर्स मुझे मैसेज करते हैं', एक्ट्रेस का चैट देख चौंके वीरेंद्र सहवाग, तभी तो..
Photos:'क्रिकेटर्स मुझे मैसेज करते हैं', एक्ट्रेस का चैट देख चौंके वीरेंद्र सहवाग, तभी तो..
Sep 27, 2026, 3:10:00 PM
सोना-चांदी का भाव आज कितना है? जानिये...
सोना-चांदी का भाव आज कितना है? जानिये...
Sep 27, 2026, 2:52:00 PM
कांग्रेस का बड़ा हमला, CEC ज्ञानेश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस का बड़ा हमला, CEC ज्ञानेश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप
Sep 27, 2026, 2:35:00 PM
UP विधानसभा चुनाव : बनारस से शंखनाद करेगी JDU पार्टी, बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेंगे निशांत
UP विधानसभा चुनाव : बनारस से शंखनाद करेगी JDU पार्टी, बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेंगे निशांत
Sep 27, 2026, 2:31:00 PM
नवगछिया में बनेगा श्री खाटू श्याम का भव्य मंदिर, देवउठनी एकादशी पर होगा भूमि पूजन, निकलेगी शोभायात्रा
नवगछिया में बनेगा श्री खाटू श्याम का भव्य मंदिर, देवउठनी एकादशी पर होगा भूमि पूजन, निकलेगी शोभायात्रा
Sep 27, 2026, 2:17:00 PM
घोघरडीहा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव समेत 9 सूत्री मांग को लेकर प्रदर्शन, गौरीशंकर यादव के नेतृत्व में उमड़ी भारी भीड़
घोघरडीहा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव समेत 9 सूत्री मांग को लेकर प्रदर्शन, गौरीशंकर यादव के नेतृत्व में उमड़ी भारी भीड़
Sep 27, 2026, 2:16:00 PM
पुरुष आयोग की मांग तेज, ‘मर्द पार्टी’ ने केंद्र सरकार से कानून में बदलाव की उठाई आवाज
पुरुष आयोग की मांग तेज, ‘मर्द पार्टी’ ने केंद्र सरकार से कानून में बदलाव की उठाई आवाज
Sep 27, 2026, 1:49:00 PM
'बिहार छोड़ना पड़ेगा' अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर भी श्याम रजक का बड़ा बयान
'बिहार छोड़ना पड़ेगा' अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर भी श्याम रजक का बड़ा बयान
Sep 27, 2026, 1:27:00 PM