कांग्रेस का बड़ा हमला, CEC ज्ञानेश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप
बोकारो। चास के रविंद्र भवन में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ एम. तौसीफ ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर को लेकर केंद्र में सियासी बहस छेड़ दी। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग की।

बोकारो। चास के रविंद्र भवन में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ एम. तौसीफ ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर को लेकर केंद्र में सियासी बहस छेड़ दी। उन्होंने आरोप लगाया कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया के जरिए मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए और इसका राजनीतिक लाभ भाजपा को मिला। आयोग ने चुनाव में भाजपा को लाभ पहुंचाया है जिसकी वजह से भाजपा ने यूपी, बिहार और वेस्ट बंगाल का चुनाव जीता है। वर्तमान की तीनों सरकारों को बर्खास्त कर फिर से चुनाव कराया जाना चाहिए।
डॉ. तौसीफ ने दावा किया कि एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया में एक आईटी कंपनी की भूमिका रही और कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम भी सूची से काटे गए। उन्होंने पूरी प्रक्रिया को गैरकानूनी बताते हुए इसकी जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग करती है। मांगें पूरी नहीं होने पर जिला स्तर से लेकर देशभर में आंदोलन चलाने की चेतावनी भी दी गई।
डॉ. तौसीफ ने राहुल गांधी द्वारा पहले उठाए गए मतदाता सूची से जुड़े सवालों का हवाला देते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जनता को आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि देश बाबा साहब अंबेडकर के संविधान से चलेगा, किसी अन्य आदेश से नहीं। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जवाहरलाल महथा समेत कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट










