पूर्णिया प्रमंडल की समीक्षा बैठक में संगठन की मजबूती व शिक्षकों की समस्याओं पर होगा मंथन

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद राय, वरीय उपाध्यक्ष मिथिलेश शर्मा, महासचिव घनश्याम प्रसाद यादव एवं उप महासचिव मनोज कुमार का पटना से पूर्णिया जाने के क्रम में नवगछिया पहुंचने पर स्वागत किया गया।

पूर्णिया प्रमंडल की समीक्षा बैठक में संगठन की मजबूती व शिक्षकों की समस्याओं पर होगा मंथन

नवगछिया : बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद राय, वरीय उपाध्यक्ष मिथिलेश शर्मा, महासचिव घनश्याम प्रसाद यादव एवं उप महासचिव मनोज कुमार का पटना से पूर्णिया जाने के क्रम में नवगछिया पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और शिक्षकों ने उनका अभिनंदन किया।

27 सितंबर 2026 को पूर्णिया प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों के सभी प्रखंडों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की जाएगी

जानकारी के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को पूर्णिया प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों के सभी प्रखंडों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में संगठन के सदस्यों की अद्यतन स्थिति के साथ शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया जाएगा। इसमें पूर्णिया प्रमंडल के सभी प्रखंड अध्यक्ष व सचिव, जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी, प्रमंडल प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी तथा राज्य कार्यसमिति के सदस्य शामिल होंगे।

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से राज्य के सभी प्रमंडलों में क्रमवार समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हरेन्द्र प्रसाद राय एवं महासचिव घनश्याम प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से राज्य के सभी प्रमंडलों में क्रमवार समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, अधिक से अधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़ना तथा शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करना है। मौके पर अखिल भारतीय शैक्षिक संघ के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य युगेश कुमार सहित शिक्षक संघ से जुड़े अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

नवगछिया से संदीप झा की रिपोर्ट

Trending News

पुरुष आयोग की मांग तेज, ‘मर्द पार्टी’ ने केंद्र सरकार से कानून में बदलाव की उठाई आवाज
पुरुष आयोग की मांग तेज, ‘मर्द पार्टी’ ने केंद्र सरकार से कानून में बदलाव की उठाई आवाज
Sep 27, 2026, 1:49:00 PM
'बिहार छोड़ना पड़ेगा' अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर भी श्याम रजक का बड़ा बयान
'बिहार छोड़ना पड़ेगा' अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर भी श्याम रजक का बड़ा बयान
Sep 27, 2026, 1:27:00 PM
पूर्णिया प्रमंडल की समीक्षा बैठक में संगठन की मजबूती व शिक्षकों की समस्याओं पर होगा मंथन
पूर्णिया प्रमंडल की समीक्षा बैठक में संगठन की मजबूती व शिक्षकों की समस्याओं पर होगा मंथन
Sep 27, 2026, 1:01:00 PM
कलवार समाज का बलभद्र-सहस्त्रार्जुन पूजनोत्सव धूमधाम से आयोजित, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों व कलाकारों का जलवा
कलवार समाज का बलभद्र-सहस्त्रार्जुन पूजनोत्सव धूमधाम से आयोजित, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों व कलाकारों का जलवा
Sep 27, 2026, 1:01:00 PM
आशुतोष रांका समेत हिरासत में कई CJP कार्यकर्ता, CM हिमंत पर भड़के अभिजीत
आशुतोष रांका समेत हिरासत में कई CJP कार्यकर्ता, CM हिमंत पर भड़के अभिजीत
Sep 27, 2026, 12:45:00 PM
नए घर की खुशियां मातम में बदलीं, करंट लगने से दंपति ने एक साथ तोड़ा दम
नए घर की खुशियां मातम में बदलीं, करंट लगने से दंपति ने एक साथ तोड़ा दम
Sep 27, 2026, 12:31:00 PM
सबकुछ दांव पर..2027 वर्ल्ड कप को लेकर रोहित शर्मा-विराट कोहली का बड़ा बयान, फैंस की बढ़ी बैचेनी
सबकुछ दांव पर..2027 वर्ल्ड कप को लेकर रोहित शर्मा-विराट कोहली का बड़ा बयान, फैंस की बढ़ी बैचेनी
Sep 27, 2026, 12:19:00 PM
हाथियों के झुंड ने मचायी तबाही, डर के साए में ग्रामीण
हाथियों के झुंड ने मचायी तबाही, डर के साए में ग्रामीण
Sep 27, 2026, 12:08:00 PM
10 हजार करोड़ से बदलेगी सड़कों की सूरत, CM सम्राट बोले-नीतीश कुमार के काम को मेंटेन रखना है
10 हजार करोड़ से बदलेगी सड़कों की सूरत, CM सम्राट बोले-नीतीश कुमार के काम को मेंटेन रखना है
Sep 27, 2026, 11:43:00 AM
यूक्रेन ने लॉन्च किया रोबोट आर्मी, रूस की मुसीबत बढ़ी
यूक्रेन ने लॉन्च किया रोबोट आर्मी, रूस की मुसीबत बढ़ी
Sep 27, 2026, 11:29:00 AM