10 हजार करोड़ से बदलेगी सड़कों की सूरत, CM सम्राट बोले-नीतीश कुमार के काम को मेंटेन रखना है

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ओ०पी०आर०एम०सी० फेज-3 के तहत 10,590.53 करोड़ रुपये की लागत से 13,033 किलोमीटर राज्य उच्च पथों एवं वृहद जिला पथों के संधारण कार्य का शुभारंभ किया।

10 हजार करोड़ से बदलेगी सड़कों की सूरत, CM सम्राट बोले-नीतीश कुमार के काम को मेंटेन रखना है

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में 10590.5328 करोड़ रूपये की लागत से कुल 13033 किलोमीटर राज्य उच्च पथों एवं वृहद जिला पथों का 66 पैकेजों में दीर्घकालीन निष्पादन और उपलब्धि आधारित पथ आस्तियां अनुरक्षण संविदा प्रणाली (ओपीआरएमसी) के तृतीय चरण में वर्ष 2026 से 2033 तक (7 वर्षों) संधारण कार्य का रिमोट के माध्यम से शुभारंभ किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क अनुरक्षण व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनानेवाले ओपीआरएमसी (आउटपुट एवं परफॉर्मेंस बेस्ड रोड मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट) से जुड़े इस कार्यक्रम में आप सभी को शुभकामनायें देता हूँ। आज ओपीआरएमसी के फेज-3 का शुभारंभ हुआ है, यह सड़क अनुरक्षण व्यवस्था को मजबूती और नई दिशा देगा। 

इस अवसर पर पथ निर्माण विभाग को बधाई एवं शुभकामनायें देता हूँ। उन्होंने कहा कि ओ०पी०आर०एम०सी० के तीसरे चरण में सड़कों के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ अगले 7 वर्षों में उनके नियमित मेंटेनेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। दीपावली तक इस कार्य का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन शुरू करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओ०पी०आर०एम०सी० फेज-3 में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इससे सड़कों की निगरानी और प्रभावी ढंग से हो सकेगी। ओवरलोड वाहन किसी भी पुल पर न चले, इसे सुनिश्चित करें। ग्रामीण सड़कों पर भी ओवरलोड वाहन न चलायी जाय, इसके लिये ग्रामीण कार्य विभाग को भी कहा गया है। 

सभी सड़कों के मेंटेनेंस को लेकर मासिक रिपोर्ट उपलब्ध रखें। प्रत्येक किलोमीटर पर सड़कों की क्या स्थिति है, इसकी बेहतर निगरानी हो। जिला मुख्यालय, प्रखंड स्तर तक के पथों को मेंटेन रखना है। सड़कें मेंटेन होंगी, व्यवस्थित होंगीं तो लोगों को इससे सुविधा होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी ने बेहतर पथ और पुलों का निर्माण कराया है, उसे मेंटेन रखना है। राज्य के सुदूर इलाके से पटना पहुँचने के 5 घंटे के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया है। अब 4 घंटे के लक्ष्य पर काम किया जा रहा है। बेहतर सड़कों के निर्माण के साथ-साथ उसका रखरखाव भी उतना ही जरूरी है। सड़कें सुरक्षित एवं सुगम होंगी तो इसका सीधा लाभ लोगों को मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान ओ०पी०आर०एम०सी० पर आधारित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गयी और पुस्तिका का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, पथ निर्माण मंत्री श्री कुमार शैलेन्द्र, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र कुमार, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री सौरभ जोरवाल सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Trending News

सबकुछ दांव पर..2027 वर्ल्ड कप को लेकर रोहित शर्मा-विराट कोहली का बड़ा बयान, फैंस की बढ़ी बैचेनी
सबकुछ दांव पर..2027 वर्ल्ड कप को लेकर रोहित शर्मा-विराट कोहली का बड़ा बयान, फैंस की बढ़ी बैचेनी
Sep 27, 2026, 12:19:00 PM
हाथियों के झुंड ने मचायी तबाही, डर के साए में ग्रामीण
हाथियों के झुंड ने मचायी तबाही, डर के साए में ग्रामीण
Sep 27, 2026, 12:08:00 PM
10 हजार करोड़ से बदलेगी सड़कों की सूरत, CM सम्राट बोले-नीतीश कुमार के काम को मेंटेन रखना है
10 हजार करोड़ से बदलेगी सड़कों की सूरत, CM सम्राट बोले-नीतीश कुमार के काम को मेंटेन रखना है
Sep 27, 2026, 11:43:00 AM
यूक्रेन ने लॉन्च किया रोबोट आर्मी, रूस की मुसीबत बढ़ी
यूक्रेन ने लॉन्च किया रोबोट आर्मी, रूस की मुसीबत बढ़ी
Sep 27, 2026, 11:29:00 AM
CM राहत कोष में RLM-BJP-JDU विधायकों ने बढ़ाया मदद का हाथ, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
CM राहत कोष में RLM-BJP-JDU विधायकों ने बढ़ाया मदद का हाथ, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
Sep 27, 2026, 11:06:00 AM
पटना में बेखौफ अपराधियों का खूनी तांडव, गैरेज संचालक को गोलियों से भूना..
पटना में बेखौफ अपराधियों का खूनी तांडव, गैरेज संचालक को गोलियों से भूना..
Sep 27, 2026, 10:49:00 AM
पंचायत सरकार भवन परिसर में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक, एकजुट होकर अधिकारियों के समक्ष रखेंगे अपनी बात
पंचायत सरकार भवन परिसर में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक, एकजुट होकर अधिकारियों के समक्ष रखेंगे अपनी बात
Sep 27, 2026, 10:27:00 AM
कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर महागठबंधन की बैठक, वित्त रहित शिक्षकों का मुद्दा भी उठा
कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर महागठबंधन की बैठक, वित्त रहित शिक्षकों का मुद्दा भी उठा
Sep 27, 2026, 10:08:00 AM
सेवानृवित हुए डीजीपी विनय कुमार, राज्य सरकार दी अनुमति
सेवानृवित हुए डीजीपी विनय कुमार, राज्य सरकार दी अनुमति
Sep 26, 2026, 11:00:00 PM
चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, कूदकर बचाई जान, चालक गिरफ्तार
चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, कूदकर बचाई जान, चालक गिरफ्तार
Sep 26, 2026, 7:51:00 PM