चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, कूदकर बचाई जान, चालक गिरफ्तार

राज्य के आरा से बडी खबर है। मिली जानकारी के अनुसार यहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर चलती ऑटो में स्नातक की छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है।

चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, कूदकर बचाई जान, चालक गिरफ्तार

आरा: राज्य के आरा से बडी खबर है। मिली जानकारी के अनुसार यहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर चलती ऑटो में स्नातक की छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। महुली और बलुआ गांव के बीच ऑटो चालक द्वारा कथित तौर पर छेड़खानी किए जाने से परेशान छात्रा ने चलती ऑटो से छलांग लगाकर अपनी जान बचायी. इस दौरान वह चोटिल हो गयी। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बखरिया गांव निवासी विजय कुमार उर्फ चौरसिया उर्फ मस्तो के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता धोबहां थाना क्षेत्र के धोबहां बाजार स्थित एक संस्थान में क्लास करने के बाद ऑटो से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान महुली और बलुआ गांव के बीच चालक ने उसके साथ कथित तौर पर छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा ने इसका विरोध किया, लेकिन चालक की हरकत जारी रहने पर उसने चलती ऑटो से छलांग लगा दी। तेज गति से जा रहे ऑटो से छलांग लगाने पर छात्रा को चोटें भी आयीं।

हालांकि इस घटना के बाद छात्रा की ओर से मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटायी जा रही है।

भोजपुर से दीपक की रिपोर्ट

Trending News

चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, कूदकर बचाई जान, चालक गिरफ्तार
चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, कूदकर बचाई जान, चालक गिरफ्तार
Sep 26, 2026, 7:51:00 PM
भारी बारिश में ढहा गरीब का आशियाना, खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर परिवार
भारी बारिश में ढहा गरीब का आशियाना, खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर परिवार
Sep 26, 2026, 7:42:00 PM
नदी पार बसे गांवों में पहुंची स्वास्थ्य सेवा, जांच के साथ लौटी भरोसे की रोशनी
नदी पार बसे गांवों में पहुंची स्वास्थ्य सेवा, जांच के साथ लौटी भरोसे की रोशनी
Sep 26, 2026, 7:25:00 PM
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में अलर्टः बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए 17 जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में अलर्टः बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए 17 जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Sep 26, 2026, 7:14:00 PM
त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, जिले भर में चला एंटी-क्राइम वाहन जांच अभियान
त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, जिले भर में चला एंटी-क्राइम वाहन जांच अभियान
Sep 26, 2026, 7:07:00 PM
नशा उन्मूलन जागरूकता रैली का आयोजन, NCC कैडेटों ने समाज को नशामुक्त बनाने का किया शंखनाद
नशा उन्मूलन जागरूकता रैली का आयोजन, NCC कैडेटों ने समाज को नशामुक्त बनाने का किया शंखनाद
Sep 26, 2026, 6:57:00 PM
साबोडांग चौक पर सुखानी पुलिस द्वारा चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान
साबोडांग चौक पर सुखानी पुलिस द्वारा चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान
Sep 26, 2026, 6:56:00 PM
UP विधानसभा चुनाव : BJP के साथ सीटों का बंटवारा! इतनी सीटों पर लड़ सकती है चिराग की पार्टी
UP विधानसभा चुनाव : BJP के साथ सीटों का बंटवारा! इतनी सीटों पर लड़ सकती है चिराग की पार्टी
Sep 26, 2026, 6:54:00 PM
पाकिस्तान में बड़ा धमाका, 11 लोगों की दर्दनाक मौत, 30 से ज्यादा घायल
पाकिस्तान में बड़ा धमाका, 11 लोगों की दर्दनाक मौत, 30 से ज्यादा घायल
Sep 26, 2026, 6:38:00 PM
कलवार समाज का बलभद्र-सहस्त्रार्जुन पूजनोत्सव, धूमधाम से हुआ आयोजित
कलवार समाज का बलभद्र-सहस्त्रार्जुन पूजनोत्सव, धूमधाम से हुआ आयोजित
Sep 26, 2026, 6:33:00 PM