आशुतोष रांका समेत हिरासत में कई CJP कार्यकर्ता, CM हिमंत पर भड़के अभिजीत

असम में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की प्रस्तावित वॉलंटियर्स मीटिंग रविवार को शुरू होने से पहले ही रोक दी गई। गुवाहाटी में पुलिस ने सीजेपी के को-कन्वीनर आशुतोष रांका समेत पार्टी के कई नेताओं और वॉलंटियर्स को हिरासत में लिया।

आशुतोष रांका समेत हिरासत में कई CJP कार्यकर्ता, CM हिमंत पर भड़के अभिजीत

गुवाहटी : असम में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की प्रस्तावित वॉलंटियर्स मीटिंग रविवार को शुरू होने से पहले ही रोक दी गई। गुवाहाटी में पुलिस ने सीजेपी के को-कन्वीनर आशुतोष रांका समेत पार्टी के कई नेताओं और वॉलंटियर्स को हिरासत में लिया। इस हिरासत के बाद सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने असम पुलिस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस आशुतोष रांका और उनकी टीम को किसी अज्ञात स्थान पर ले गई। अभिजीत दिपके ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सीजेपी के नेता एक छोटी वॉलंटियर्स मीटिंग के लिए जा रहे थे, तभी उन्हें हिरासत में लिया गया। 

CJP ने गुवाहाटी में अपनी पहली क्षेत्रीय वॉलंटियर्स मीटिंग आयोजित करने की योजना बनाई थी

सीजेपी ने गुवाहाटी में अपनी पहली क्षेत्रीय वॉलंटियर्स मीटिंग आयोजित करने की योजना बनाई थी। इसमें कई नेताओं और वॉलंटियर्स के शामिल होने की उम्मीद थी। संगठन के मुताबिक, पुलिस ने कार्यक्रम स्थल तक पहुंच रोक दी थी और मीटिंग में शामिल होने के लिए आने वाले लोगों को रोका जा रहा था। अभिजीत दिपके असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा पर भड़क गए।

बनाया था प्लान

हिरासत में लिए गए आशुतोष रांका शनिवार से असम में थे और उन्हें मीटिंग को संबोधित करना था। इससे पहले उन्होंने कहा था कि सीजेपी चुनावी रोल के रिवीजन से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेगी और सरकारी स्कूलों का दौरा कर उनकी स्थिति का जायजा लेगी। असम से अपने पोस्ट में रांका ने आरोप लगाया था कि अधिकारी सीजेपी को राज्य के स्कूलों, जमीन और अन्य मुद्दों पर सवाल उठाने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने असम में चुनावी रोल के रिवीजन को लेकर भी सवाल उठाए थे और आरोप लगाया था कि यह प्रक्रिया राज्य के चुनावों में कथित अनियमितताओं को सामने ला सकती है।

असम में जुटी CJP

सीजेपी ने यह भी आरोप लगाया कि कार्यक्रम स्थल के पास आंसू गैस के उपकरण तैनात किए गए थे और उसके वकीलों को हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं से मिलने की अनुमति नहीं दी गई। संगठन ने कहा कि वह तुरंत यह पुष्टि नहीं कर सका कि कितने वॉलंटियर्स को हिरासत में लिया गया है और वे कहां हैं। ये हिरासत ऐसे समय में हुई है जब सीजेपी असम में अपनी गतिविधियां बढ़ा रही थी। रांका ने कहा था कि संगठन वोटर लिस्ट के रिवीजन से प्रभावित परिवारों के साथ काम करेगा, स्कूलों का निरीक्षण करेगा और पूरे असम व नॉर्थईस्ट में अपने वॉलंटियर नेटवर्क का विस्तार करेगा। सीजेपी ने आशुतोष रांका और अन्य हिरासत में लिए गए वॉलंटियर्स को तुरंत रिहा करने की मांग की है। संगठन ने कहा है कि पुलिस कार्रवाई के बावजूद असम में उसका ग्रासरूट कैंपेन जारी रहेगा।

Trending News

'बिहार छोड़ना पड़ेगा' अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर भी श्याम रजक का बड़ा बयान
'बिहार छोड़ना पड़ेगा' अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर भी श्याम रजक का बड़ा बयान
Sep 27, 2026, 1:27:00 PM
पूर्णिया प्रमंडल की समीक्षा बैठक में संगठन की मजबूती व शिक्षकों की समस्याओं पर होगा मंथन
पूर्णिया प्रमंडल की समीक्षा बैठक में संगठन की मजबूती व शिक्षकों की समस्याओं पर होगा मंथन
Sep 27, 2026, 1:01:00 PM
कलवार समाज का बलभद्र-सहस्त्रार्जुन पूजनोत्सव धूमधाम से आयोजित, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों व कलाकारों का जलवा
कलवार समाज का बलभद्र-सहस्त्रार्जुन पूजनोत्सव धूमधाम से आयोजित, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों व कलाकारों का जलवा
Sep 27, 2026, 1:01:00 PM
आशुतोष रांका समेत हिरासत में कई CJP कार्यकर्ता, CM हिमंत पर भड़के अभिजीत
आशुतोष रांका समेत हिरासत में कई CJP कार्यकर्ता, CM हिमंत पर भड़के अभिजीत
Sep 27, 2026, 12:45:00 PM
नए घर की खुशियां मातम में बदलीं, करंट लगने से दंपति ने एक साथ तोड़ा दम
नए घर की खुशियां मातम में बदलीं, करंट लगने से दंपति ने एक साथ तोड़ा दम
Sep 27, 2026, 12:31:00 PM
सबकुछ दांव पर..2027 वर्ल्ड कप को लेकर रोहित शर्मा-विराट कोहली का बड़ा बयान, फैंस की बढ़ी बैचेनी
सबकुछ दांव पर..2027 वर्ल्ड कप को लेकर रोहित शर्मा-विराट कोहली का बड़ा बयान, फैंस की बढ़ी बैचेनी
Sep 27, 2026, 12:19:00 PM
हाथियों के झुंड ने मचायी तबाही, डर के साए में ग्रामीण
हाथियों के झुंड ने मचायी तबाही, डर के साए में ग्रामीण
Sep 27, 2026, 12:08:00 PM
10 हजार करोड़ से बदलेगी सड़कों की सूरत, CM सम्राट बोले-नीतीश कुमार के काम को मेंटेन रखना है
10 हजार करोड़ से बदलेगी सड़कों की सूरत, CM सम्राट बोले-नीतीश कुमार के काम को मेंटेन रखना है
Sep 27, 2026, 11:43:00 AM
यूक्रेन ने लॉन्च किया रोबोट आर्मी, रूस की मुसीबत बढ़ी
यूक्रेन ने लॉन्च किया रोबोट आर्मी, रूस की मुसीबत बढ़ी
Sep 27, 2026, 11:29:00 AM
CM राहत कोष में RLM-BJP-JDU विधायकों ने बढ़ाया मदद का हाथ, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
CM राहत कोष में RLM-BJP-JDU विधायकों ने बढ़ाया मदद का हाथ, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
Sep 27, 2026, 11:06:00 AM