सोना-चांदी का भाव आज कितना है? जानिये...
सोना खरीदने वालों के लिए आज यानी 27 सितंबर का दिन भी खास है। सोने की कीमतें अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। आज 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.52 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास है।

नई दिल्ली : सोना खरीदने वालों के लिए आज यानी 27 सितंबर का दिन भी खास है। सोने की कीमतें अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। आज 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.52 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास है, जबकि 22 कैरेट सोना करीब 1.40 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है। वहीं चांदी की कीमत भी 2.45 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई है। अलग-अलग शहरों और ज्वेलर्स के हिसाब से सोने-चांदी के भाव में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।
आज 24 कैरेट सोने का क्या भाव है?
वहीं 27 सितंबर को भारत में 24 कैरेट सोने का भाव 15,268 रुपए प्रति ग्राम है। यानी 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,52,680 रुपए है। 22 कैरेट सोने की कीमत 13,995 रुपए प्रति ग्राम यानी 10 ग्राम के लिए करीब 1,39,950 रुपए है। वहीं 18 कैरेट सोना 11,451 रुपए प्रति ग्राम और 10 ग्राम के लिए 1,14,510 रुपए के आसपास है।
चांदी का आज क्या भाव है?
जबकि सोने के साथ चांदी की कीमत भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। 27 सितंबर को भारत में चांदी का भाव करीब 2,45,000 रुपए प्रति किलोग्राम है। यानी 10 ग्राम चांदी करीब 2,450 रुपए और 100 ग्राम चांदी 24,500 रुपए की है। शहरों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे, वडोदरा और अहमदाबाद में चांदी करीब 2,45,000 रुपए प्रति किलो है। चेन्नई, हैदराबाद और केरल में ये करीब 2,50,000 रुपए प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रहा है।










