कुशीनगर भीषण सड़क हादसा : ओमनी कार की ट्रेलर से भीषण टक्कर, 7 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा पिपराइच मार्ग के थरुआडीह के पास ओमनी वैन और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

कुशीनगर भीषण सड़क हादसा : ओमनी कार की ट्रेलर से भीषण टक्कर, 7 लोगों की मौत

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा पिपराइच मार्ग के थरुआडीह के पास ओमनी वैन और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि वैन के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, मृतकों में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल हैं। सभी लोग एक रिश्तेदार के यहां तिलक समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला

स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हाटा कोतवाली क्षेत्र में रविवार की देर रात हुए इस भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घटना हाटा क्षेत्र के थरुआडीह के पास पेट्रोल पंप के नजदीक की है, जहां ओमनी वैन और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। 

सभी लोग रिश्तेदार के यहां तिलक समारोह में शामिल होने गए थे

बताया जा रहा है कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भलुही गांव निवासी प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया प्रसाद अपने परिवार और परिचितों के साथ देवराज पिपरा में एक रिश्तेदार के यहां तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी लोग देर रात वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाटा कोतवाली क्षेत्र में उनकी वैन हादसे का शिकार हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कन्हैया प्रसाद, उनके पिता रामबेलास, राम मिलन, आयुष समेत कुल सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल बताए जा रहे हैं। 

कड़ी मशक्कत के बाद वैन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया

वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद वैन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। गांव में हादसे की खबर पहुंचते ही मातम पसर गया। वहीं, हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

आर्यन प्रसाद का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है

वहीं आर्यन प्रसाद पुत्र राममिलन उम्र लगभग 16 वर्ष का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। अश्वनी कुमार भारती पुत्र राम रक्षा भारती उर्फ प्रेमचंद का तिलक समारोह ग्राम देवराज पिपरा में था। लड़की का नाम पूजा पुत्री राम दुलारे भारती निवासी ग्राम बभनौली जनपद महाराजगंज है। अश्वनी कुमार भारती पुलिस विभाग में स्टेनो पद पर हैं।

मरने वालों का विवरण निम्न प्रकार है

1. मृदुल मिश्रा पुत्र नर्बदा मिश्रा उम्र 38 वर्ष 

2. कन्हैया प्रसाद पुत्र रामविलास प्रसाद उम्र 45 वर्ष (प्रधान प्रतिनिध)

3. मिथिलेश गुप्ता पुत्र अवधेश गुप्ता उम्र 21 वर्ष 

4. रंजय गुप्ता पुत्र स्वर्गीय बुनियादी गुप्ता उम्र 37 वर्ष 

5. राममिलन प्रसाद पुत्र रामविलास प्रसाद उम्र 38 वर्ष 

6. रामविलास पुत्र अज्ञात उम्र लगभग 65 वर्ष 

7. आयुष प्रसाद पुत्र राममिलन प्रसाद उम्र लगभग 17 वर्ष 

कुशीनगर से अंबुजेश कुमार की रिपोर्ट

Trending News

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने निकाला रोड मार्च
राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने निकाला रोड मार्च
Nov 02, 2026, 1:57:00 PM
 ​चक्रवात 'मुरासु' का असर: 5 नवंबर तक बारिश के आसार, फिर बढ़ेगी कड़ाके की ठंड
​चक्रवात 'मुरासु' का असर: 5 नवंबर तक बारिश के आसार, फिर बढ़ेगी कड़ाके की ठंड
Nov 02, 2026, 1:52:00 PM
लालू यादव के घर पहुंची सोनिया गांधी, तेजस्वी बोले-बुरे वक्त में भी दोनों साथ रहे, पुरानी यादें हुईं ताजा
लालू यादव के घर पहुंची सोनिया गांधी, तेजस्वी बोले-बुरे वक्त में भी दोनों साथ रहे, पुरानी यादें हुईं ताजा
Nov 02, 2026, 1:16:00 PM
गोबरसही में JCB से खुदाई के दौरान PNG पाइप फटने से बड़ा हादसा, एक की मौत
गोबरसही में JCB से खुदाई के दौरान PNG पाइप फटने से बड़ा हादसा, एक की मौत
Nov 02, 2026, 1:16:00 PM
 दिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, रक्षा मंत्री से की मुलाकात, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में होंगे शामिल
दिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, रक्षा मंत्री से की मुलाकात, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में होंगे शामिल
Nov 02, 2026, 12:49:00 PM
कुशीनगर भीषण सड़क हादसा : ओमनी कार की ट्रेलर से भीषण टक्कर, 7 लोगों की मौत
कुशीनगर भीषण सड़क हादसा : ओमनी कार की ट्रेलर से भीषण टक्कर, 7 लोगों की मौत
Nov 02, 2026, 12:24:00 PM
कोडरमा घाटी में 15 घंटे का महाजाम: रांची-पटना मार्ग पर थमा रहा चक्का, रात भर परेशान रहे यात्री
कोडरमा घाटी में 15 घंटे का महाजाम: रांची-पटना मार्ग पर थमा रहा चक्का, रात भर परेशान रहे यात्री
Nov 02, 2026, 12:23:00 PM
मुढ़ारी पैक्स कार्यालय परिसर में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों की बैठक
मुढ़ारी पैक्स कार्यालय परिसर में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों की बैठक
Nov 02, 2026, 12:06:00 PM
'सिर पर ना चाहिए मुझे ताज' तेजस्वी बोले-नीतीश कुमार ने जोड़े राबड़ी देवी के सामने हाथ..
'सिर पर ना चाहिए मुझे ताज' तेजस्वी बोले-नीतीश कुमार ने जोड़े राबड़ी देवी के सामने हाथ..
Nov 02, 2026, 12:05:00 PM
 हाजीपुर में एनकाउंटर, अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू को लगी गोली
हाजीपुर में एनकाउंटर, अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू को लगी गोली
Nov 02, 2026, 11:52:00 AM