हाजीपुर में एनकाउंटर, अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू को लगी गोली

वैशाली जिला के सदर थाना क्षेत्र के मरमला चौर में रविवार की रात अपराधी और पुलिस के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई। वैशाली जिला पुलिस और STF की संयुक्त टीम एक कुख्यात अपराधी की तलाश में छापेमारी करने पहुंची थी, तभी अपराधी ने पुलिस पर फायर कर दिया।

 हाजीपुर में एनकाउंटर, अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू को लगी गोली

हाजीपुर (वैशाली): वैशाली जिला के सदर थाना क्षेत्र के मरमला चौर में रविवार की रात अपराधी और पुलिस के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई। वैशाली जिला पुलिस और STF की संयुक्त टीम एक कुख्यात अपराधी की तलाश में छापेमारी करने पहुंची थी, तभी अपराधी ने पुलिस पर फायर कर दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें अपराधी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे कब्जे में लिया और तत्काल इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। 

फरार लुटेरा निकला घायल घायल अपराधी की पहचान सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कला निवासी चंदेश्वर राम के पुत्र राज नंदन उर्फ छोटू के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार छोटू वैशाली और समस्तीपुर पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। उस पर लूट, आर्म्स एक्ट सहित लगभग 17 संगीन कांड दर्ज हैं। अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मास्टरमाइंड, पेशी से हुआ था फरार बताया गया कि छोटू समस्तीपुर जिले के बहुचर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी है। 

वर्ष 2025 में न्यायालय में पेशी के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर समस्तीपुर कोर्ट परिसर से फरार हो गया था। तभी से वैशाली पुलिस और STF की टीम लगातार उसकी तलाश में थी। मुठभेड़ के बाद मौके से पुलिस हथियार भी बरामद किया गया है। गुप्त सूचना पर बिछाया था जाल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छोटू रविवार की रात अपने गांव के पास मरमला चौर में किसी बड़ी वारदात की योजना से छिपा है। 

सूचना पर सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार के नेतृत्व में STF और सदर थाने की टीम ने चौर को घेर लिया। खुद को घिरा देख छोटू ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद एसएसपी शुभांक मिश्रा और सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। FSL की टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

हाजीपुर (वैशाली) से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

 दिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, रक्षा मंत्री से की मुलाकात, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में होंगे शामिल
दिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, रक्षा मंत्री से की मुलाकात, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में होंगे शामिल
Nov 02, 2026, 12:49:00 PM
कुशीनगर भीषण सड़क हादसा : ओमनी कार की ट्रेलर से भीषण टक्कर, 7 लोगों की मौत
कुशीनगर भीषण सड़क हादसा : ओमनी कार की ट्रेलर से भीषण टक्कर, 7 लोगों की मौत
Nov 02, 2026, 12:24:00 PM
कोडरमा घाटी में 15 घंटे का महाजाम: रांची-पटना मार्ग पर थमा रहा चक्का, रात भर परेशान रहे यात्री
कोडरमा घाटी में 15 घंटे का महाजाम: रांची-पटना मार्ग पर थमा रहा चक्का, रात भर परेशान रहे यात्री
Nov 02, 2026, 12:23:00 PM
मुढ़ारी पैक्स कार्यालय परिसर में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों की बैठक
मुढ़ारी पैक्स कार्यालय परिसर में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों की बैठक
Nov 02, 2026, 12:06:00 PM
'सिर पर ना चाहिए मुझे ताज' तेजस्वी बोले-नीतीश कुमार ने जोड़े राबड़ी देवी के सामने हाथ..
'सिर पर ना चाहिए मुझे ताज' तेजस्वी बोले-नीतीश कुमार ने जोड़े राबड़ी देवी के सामने हाथ..
Nov 02, 2026, 12:05:00 PM
 हाजीपुर में एनकाउंटर, अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू को लगी गोली
हाजीपुर में एनकाउंटर, अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू को लगी गोली
Nov 02, 2026, 11:52:00 AM
AAP पार्टी को बड़ा झटका, 3 विधायक कुंवर विजय, चेतन सिंह और हरमीत BJP में शामिल
AAP पार्टी को बड़ा झटका, 3 विधायक कुंवर विजय, चेतन सिंह और हरमीत BJP में शामिल
Nov 02, 2026, 11:50:00 AM
सरकारी अफसर बनकर ट्रेन में यात्री से ठगा 2.06 किलो सोना, बरेली से 3 गिरफ्तार
सरकारी अफसर बनकर ट्रेन में यात्री से ठगा 2.06 किलो सोना, बरेली से 3 गिरफ्तार
Nov 02, 2026, 11:40:00 AM
पिकअप वाहन से अवैध रूप से ले जाए जा रहे 10 गोवंशीय पशु बरामद, 1 तस्कर गिरफ्तार
पिकअप वाहन से अवैध रूप से ले जाए जा रहे 10 गोवंशीय पशु बरामद, 1 तस्कर गिरफ्तार
Nov 02, 2026, 11:25:00 AM
सहरसा में 14 अनाथ बच्चियों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित
सहरसा में 14 अनाथ बच्चियों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित
Nov 02, 2026, 11:08:00 AM