सरकारी अफसर बनकर ट्रेन में यात्री से ठगा 2.06 किलो सोना, बरेली से 3 गिरफ्तार

ट्रेन में सरकारी अधिकारी बनकर यात्रियों को ठगने का मामला सामने आया है। ठगों ने भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर एक ज्वेलरी कारोबारी के कर्मी को सरकारी अधिकारी बताकर ऐसा डराया कि वह अपने पास रखे दो किलो सोना उनके हवाले कर बैठा।

सरकारी अफसर बनकर ट्रेन में यात्री से ठगा 2.06 किलो सोना, बरेली से 3 गिरफ्तार

भभुआ : ट्रेन में सरकारी अधिकारी बनकर यात्रियों को ठगने का मामला सामने आया है। ठगों ने भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर एक ज्वेलरी कारोबारी के कर्मी को सरकारी अधिकारी बताकर ऐसा डराया कि वह अपने पास रखे दो किलो सोना उनके हवाले कर बैठा। आरोपियों ने कार्रवाई करने, जेल भेजने और सोना मालिक के घर छापेमारी करने की धमकी दी थी। इसके बाद सोना लेकर फरार हो गए। मामले में रेल पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बरेली से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 612.74 ग्राम सोना और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

कारोबारी संजय कुमार खंडेलवाल की शिकायत पर 24 अक्टूबर को रेल थाना भभुआ में प्राथमिकी दर्ज की गई

कारोबारी संजय कुमार खंडेलवाल की शिकायत पर 24 अक्टूबर को रेल थाना भभुआ में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामला करीब 2,92,87,600 रुपये के सोने से जुड़ा था। इसकी गंभीरता को देखते हुए रेल पुलिस अधीक्षक ने एसआईटी का गठन किया। जांच में चौंकाने वाली बात सामने आई कि कारोबारी के यहां काम करने वाला कर्मी सचिन गंगवार भी इस साजिश में शामिल था। वह महज 15 हजार रुपए महीने की नौकरी करता था।

रेल DSP गुलशन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी

तकनीकी साक्ष्य के आधार पर रेल पुलिस ने बरेली पुलिस के सहयोग से रोहित कुमार, सचिन गंगवार और वरुण कुमार को गिरफ्तार किया। वरुण मकान बनाने का ठेकेदार है। उसके घर से 612.74 ग्राम सोना बरामद किया गया। तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। रविवार को रेल डीएसपी गुलशन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बरामद सोने के अलावा बाकी सोने की बरामदगी और घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

रोहतास से लव कुमार की रिपोर्ट

Trending News

 दिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, रक्षा मंत्री से की मुलाकात, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में होंगे शामिल
दिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, रक्षा मंत्री से की मुलाकात, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में होंगे शामिल
Nov 02, 2026, 12:49:00 PM
कुशीनगर भीषण सड़क हादसा : ओमनी कार की ट्रेलर से भीषण टक्कर, 7 लोगों की मौत
कुशीनगर भीषण सड़क हादसा : ओमनी कार की ट्रेलर से भीषण टक्कर, 7 लोगों की मौत
Nov 02, 2026, 12:24:00 PM
कोडरमा घाटी में 15 घंटे का महाजाम: रांची-पटना मार्ग पर थमा रहा चक्का, रात भर परेशान रहे यात्री
कोडरमा घाटी में 15 घंटे का महाजाम: रांची-पटना मार्ग पर थमा रहा चक्का, रात भर परेशान रहे यात्री
Nov 02, 2026, 12:23:00 PM
मुढ़ारी पैक्स कार्यालय परिसर में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों की बैठक
मुढ़ारी पैक्स कार्यालय परिसर में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों की बैठक
Nov 02, 2026, 12:06:00 PM
'सिर पर ना चाहिए मुझे ताज' तेजस्वी बोले-नीतीश कुमार ने जोड़े राबड़ी देवी के सामने हाथ..
'सिर पर ना चाहिए मुझे ताज' तेजस्वी बोले-नीतीश कुमार ने जोड़े राबड़ी देवी के सामने हाथ..
Nov 02, 2026, 12:05:00 PM
 हाजीपुर में एनकाउंटर, अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू को लगी गोली
हाजीपुर में एनकाउंटर, अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू को लगी गोली
Nov 02, 2026, 11:52:00 AM
AAP पार्टी को बड़ा झटका, 3 विधायक कुंवर विजय, चेतन सिंह और हरमीत BJP में शामिल
AAP पार्टी को बड़ा झटका, 3 विधायक कुंवर विजय, चेतन सिंह और हरमीत BJP में शामिल
Nov 02, 2026, 11:50:00 AM
सरकारी अफसर बनकर ट्रेन में यात्री से ठगा 2.06 किलो सोना, बरेली से 3 गिरफ्तार
सरकारी अफसर बनकर ट्रेन में यात्री से ठगा 2.06 किलो सोना, बरेली से 3 गिरफ्तार
Nov 02, 2026, 11:40:00 AM
पिकअप वाहन से अवैध रूप से ले जाए जा रहे 10 गोवंशीय पशु बरामद, 1 तस्कर गिरफ्तार
पिकअप वाहन से अवैध रूप से ले जाए जा रहे 10 गोवंशीय पशु बरामद, 1 तस्कर गिरफ्तार
Nov 02, 2026, 11:25:00 AM
सहरसा में 14 अनाथ बच्चियों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित
सहरसा में 14 अनाथ बच्चियों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित
Nov 02, 2026, 11:08:00 AM