पिकअप वाहन से अवैध रूप से ले जाए जा रहे 10 गोवंशीय पशु बरामद, 1 तस्कर गिरफ्तार
पलामू। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर डीएसपी मृत्युंजय गोप और विश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने गोवंशीय पशुओं की अवैध तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 10 पशु बरामद कर एक गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए डीएसपी मृत्युंजय गोप ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार विश्रामपुर थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से अवैध रूप से ले जाए जा रहे कुल 10 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया गया तथा मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में विश्रामपुर थाना कांड संख्या–87/2026, दिनांक–01.11.2026, धारा–317(5)/3(5) बी०एन०एस०, 12/13 झारखण्ड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम, 2005 एवं धारा–11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम, 1960 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार गौ तस्कर का विवरण:
गुड्डू कुमार, उम्र–24 वर्ष, पिता–कृष्णबल्लभ सिंह, ग्राम–रघुनाथपुर, पोस्ट–मोथा, थाना–काराकाट, जिला–रोहतास (बिहार)
बरामद सामान:कुल 10 (दस) गोवंशीय पशु ब्लू रंग का विवो कंपनी का एक टच स्क्रीन मोबाइल फोन सफेद रंग का बोलेरो पिकअप वाहन, रजिस्ट्रेशन संख्या–BR44GA5566
पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट