राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने निकाला रोड मार्च

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर रविवार को बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के प्रदेशव्यापी आह्वान पर सहरसा जिला इकाई की ओर से आंबेडकर चौक से भव्य रोड मार्च निकाला गया।

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने निकाला रोड मार्च

सहरसा : राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर रविवार को बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के प्रदेशव्यापी आह्वान पर सहरसा जिला इकाई की ओर से आंबेडकर चौक से भव्य रोड मार्च निकाला गया। इसमें जिले के विभिन्न सरकारी विभागों एवं कार्यालयों में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रोग्रामर, आईटी सहायक एवं संबंधित कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रोड मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष नेहा रंजन एवं जिला सचिव नारायण पोद्दार ने किया। इस दौरान कर्मियों ने हाथों में तख्तियां लेकर राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। 

डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं आईटी कर्मी लंबे समय से सरकारी विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं - नारायण पोद्दार

मौके पर जिलाध्यक्ष नेहा रंजन एवं जिला सचिव नारायण पोद्दार ने कहा कि डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं आईटी कर्मी लंबे समय से सरकारी विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। सरकारी कार्यों के डिजिटलीकरण और विभागीय कामकाज को सुचारु रखने में उनकी अहम भूमिका है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अब तक राज्यकर्मी का दर्जा और समुचित सेवा सुरक्षा नहीं मिली है। 

सभी पात्र कर्मियों को अविलंब राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग की

उन्होंने सरकार से सभी पात्र कर्मियों को अविलंब राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग की। साथ ही कहा कि यह लड़ाई केवल अधिकार की नहीं, बल्कि कर्मियों के सम्मान और सुरक्षित भविष्य की भी है। कर्मियों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि मांग पूरी होने तक उनका लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रहेगा।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Trending News

जिला प्रधान शिक्षक संघ की नई कार्यसमिति गठित, मंजर इमाम बने अध्यक्ष
जिला प्रधान शिक्षक संघ की नई कार्यसमिति गठित, मंजर इमाम बने अध्यक्ष
Nov 02, 2026, 2:54:00 PM
बंसीधर ब्रजवासी और राहुल राज की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! सभापति से मिले जन सुराज के नेता व वकील
बंसीधर ब्रजवासी और राहुल राज की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! सभापति से मिले जन सुराज के नेता व वकील
Nov 02, 2026, 2:41:00 PM
ऑपरेशन मुस्कान से 39 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी, 7.80 लाख के मोबाइल बरामद
ऑपरेशन मुस्कान से 39 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी, 7.80 लाख के मोबाइल बरामद
Nov 02, 2026, 2:31:00 PM
गोबरसही में JCB से खुदाई के दौरान PNG पाइप फटने से बड़ा हादसा, एक की मौत
गोबरसही में JCB से खुदाई के दौरान PNG पाइप फटने से बड़ा हादसा, एक की मौत
Nov 02, 2026, 2:28:00 PM
राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने निकाला रोड मार्च
राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने निकाला रोड मार्च
Nov 02, 2026, 1:57:00 PM
 ​चक्रवात 'मुरासु' का असर: 5 नवंबर तक बारिश के आसार, फिर बढ़ेगी कड़ाके की ठंड
​चक्रवात 'मुरासु' का असर: 5 नवंबर तक बारिश के आसार, फिर बढ़ेगी कड़ाके की ठंड
Nov 02, 2026, 1:52:00 PM
लालू यादव के घर पहुंची सोनिया गांधी, तेजस्वी बोले-बुरे वक्त में भी दोनों साथ रहे, पुरानी यादें हुईं ताजा
लालू यादव के घर पहुंची सोनिया गांधी, तेजस्वी बोले-बुरे वक्त में भी दोनों साथ रहे, पुरानी यादें हुईं ताजा
Nov 02, 2026, 1:16:00 PM
अगले माह आयोजित होगा देश के बड़े पुस्तक मेलों में से एक पटना पुस्तक मेला
अगले माह आयोजित होगा देश के बड़े पुस्तक मेलों में से एक पटना पुस्तक मेला
Nov 02, 2026, 12:56:00 PM
 दिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, रक्षा मंत्री से की मुलाकात, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में होंगे शामिल
दिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, रक्षा मंत्री से की मुलाकात, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में होंगे शामिल
Nov 02, 2026, 12:49:00 PM
कुशीनगर भीषण सड़क हादसा : ओमनी कार की ट्रेलर से भीषण टक्कर, 7 लोगों की मौत
कुशीनगर भीषण सड़क हादसा : ओमनी कार की ट्रेलर से भीषण टक्कर, 7 लोगों की मौत
Nov 02, 2026, 12:24:00 PM