जिला प्रधान शिक्षक संघ की नई कार्यसमिति गठित, मंजर इमाम बने अध्यक्ष
सहरसा जिला प्रधान शिक्षक संघ सहरसा के तत्वावधान में जिला निर्वाचन समिति द्वारा कार्यसमिति के सदस्यों एवं सांगठनिक पदों पर निर्वाचित अभ्यर्थियों के नामों की घोषणा की गई।

सहरसा : सहरसा जिला प्रधान शिक्षक संघ सहरसा के तत्वावधान में जिला निर्वाचन समिति द्वारा कार्यसमिति के सदस्यों एवं सांगठनिक पदों पर निर्वाचित अभ्यर्थियों के नामों की घोषणा की गई। इस अवसर पर निर्वाचन समिति के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाणपत्र वितरित किया।
प्रोटेम स्पीकर पवन राम ने सभी 23 सांगठनिक पदों पर निर्वाचित अभ्यर्थियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई
वहीं प्रोटेम स्पीकर पवन राम ने सभी 23 सांगठनिक पदों पर निर्वाचित अभ्यर्थियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 51 सदस्यीय प्रधान शिक्षक जिला कमेटी में मंजर इमाम को अध्यक्ष, कमलेश कुमार कमल को संयोजक, राजा रमन राय को सह संयोजक, धनंजय झा को महासचिव तथा रौशन कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं प्रमोद कुमार को वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर रंजू लता, मो. अली अहमद, श्रुति सिंह एवं राम कुमार निर्वाचित हुए।
सचिव पद पर संतोष कुमार, संयुक्त सचिव टुनटुन, कार्यालय सचिव हिमांशु, प्रवक्ता रोहित व मनोज को जिम्मेदारी सौंपी गई
आपको बता दें कि सचिव पद पर संतोष कुमार पटेल, संयुक्त सचिव टुनटुन कुमार, कार्यालय सचिव हिमांशु शेखर, प्रवक्ता रोहित सिंह एवं मनोज कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा महिला प्रकोष्ठ प्रभारी के रूप में बबिता कुमारी झा, जिला सलाहकार भारत भूषण, विधिक सलाहकार शंभू रजक, मीडिया प्रभारी श्याम रूप शर्मा एवं सोशल मीडिया प्रभारी घनश्याम कुमार सुमन चुने गए। राज्य प्रतिनिधि के रूप में चंदन कुमार एवं वर्तिका सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।
एकदिवसीय शैक्षणिक कन्वेंशन का भी आयोजन किया गया, अध्यक्षता अशहर आलम व बबिता कुमारी झा ने संयुक्त रूप से की
इस अवसर पर एकदिवसीय शैक्षणिक कन्वेंशन का भी आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अशहर आलम एवं बबिता कुमारी झा ने संयुक्त रूप से की। कन्वेंशन में प्रधान शिक्षकों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें सातवें वेतनमान के अनुरूप प्रधान शिक्षकों को लेवल-7 का पे स्ट्रक्चर देने, एमडीएम की राशि वेंडरों को शीघ्र भुगतान करने, निरंतरता प्रदान करने वाली सेवा शर्त लागू करने, पुरानी पेंशन बहाल करने तथा विद्यालयों की आधारभूत संरचना को दुरुस्त करने की मांग शामिल है। इन मांगों को लेकर संगठित होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत रंजू लता व अभिलाषा कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई
कार्यक्रम की शुरुआत रंजू लता एवं अभिलाषा कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई। कन्वेंशन में तारणी कुमार मंडल, डॉ. धनंजय कुमार, केशरी कुमार, नागेंद्र कुमार, सकलदेव हिटलर, ललित कुमार, अमर कुमार, नीतू कुमारी, पूजा चंदन, अमित आनंद, सुभाष निराला, राजकुमार दास, द्रोण कुमार, शंकर सुमन, विजय कुमार, रौशन कुमार, दयानंद पासवान, मुकेश पासवान, राजीव राय, शशि भूषण मिश्र एवं रमेश चौधरी समेत सैकड़ों प्रधान शिक्षकों ने अपने विचार रखे। मौके पर प्रदेश संयोजक बलवंत सिंह एवं अविनाश कुमार कन्हैया ने कहा कि प्रधान शिक्षकों के अधिकार एवं हितों की रक्षा के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और शिक्षकों की समस्याओं को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट











