यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, चलती बस में आग लगने से नौ की मौत

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, चलती बस में आग लगने से नौ की मौत

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से बडी खबर है। यहां यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में आग लगने से नौ लोगों की जिंदा जलकर मरने की खबर है। इनमें एक महिला भी बतायी जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना बुधवार की देर रात की बतायी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बस राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे से उत्तर प्रदेश के महोबा के लिए रवाना हुई थी। बुधवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में भीषण आग लग गई। इस बेहद खौफनाक और दर्दनाक हादसे में एक महिला समेत नौ लोगों की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 26 अन्य यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 

बताया जा रहा है कि हादसा बुधवार देर रात ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ। हादसे के वक्त बस में सवार ज्यादातर यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। बस में पहले धुआं उठा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार बस में करीब 35 यात्री सवार थे। हादसे के बाद बस में धुआं भर गया, जिसके कारण कई यात्री बेहोश हो गये। हताहतों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर क्षेत्र में दयानतपुर गांव के पास हुआ। बस ग्रेटर नोएडा की ओर से आगरा की तरफ जा रही थी।

हादसे के बाद दमकल, पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। बस के शीशे तोड़ने के साथ गैस कटर की मदद से उसके हिस्से काटकर फंसे यात्रियों और शवों को बाहर निकाला गया। कुछ मृतकों की पहचान हो गई है, जबकि अन्य की पहचान की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना में जान गंवाने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपए व घायलों के लिए 50-50 हजार रूपए की मदद का ऐलान किया है। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज दिलाने के निर्देश दिए हैं।

Trending News

सावधान..अपना SIM किसी और को न दें..3 साल जेल और 50 लाख का जुर्माना, सरकार की वॉर्निंग
सावधान..अपना SIM किसी और को न दें..3 साल जेल और 50 लाख का जुर्माना, सरकार की वॉर्निंग
Sep 24, 2026, 1:50:00 PM
TMC सिंबल फ्रीज विवाद : सख्त हुआ SC, आयोग से पूछा- कितना लगेगा समय ?
TMC सिंबल फ्रीज विवाद : सख्त हुआ SC, आयोग से पूछा- कितना लगेगा समय ?
Sep 24, 2026, 1:50:00 PM
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र : JDU प्रत्याशी घनश्याम राय ने नीतीश कुमार से की मुलाकात
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र : JDU प्रत्याशी घनश्याम राय ने नीतीश कुमार से की मुलाकात
Sep 24, 2026, 1:35:00 PM
स्ट्रीट डॉग का आतंक, रोजाना 60-70 लोग डॉग बाइट के बाद पहुंच रहे अस्पताल
स्ट्रीट डॉग का आतंक, रोजाना 60-70 लोग डॉग बाइट के बाद पहुंच रहे अस्पताल
Sep 24, 2026, 1:24:00 PM
शराबबंदी सफल नहीं तो पैर पीछे खींचना ही बुद्धिमानी: शिवानंद तिवारी
शराबबंदी सफल नहीं तो पैर पीछे खींचना ही बुद्धिमानी: शिवानंद तिवारी
Sep 24, 2026, 1:22:00 PM
डीजल की नई लिमिट तय, अब एक दिन में मिलेगा सिर्फ इतना लीटर
डीजल की नई लिमिट तय, अब एक दिन में मिलेगा सिर्फ इतना लीटर
Sep 24, 2026, 1:13:00 PM
पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर घातक हमला, धुंआ-धुंआ कंधार
पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर घातक हमला, धुंआ-धुंआ कंधार
Sep 24, 2026, 1:11:00 PM
सलमान खान को पटखनी देंगे वीरेंद्र सहवाग? 'राइज एंड फॉल' के खिलाड़ी के सामने 'बिग बॉस' कुछ नहीं...तेज प्रताप भी...
सलमान खान को पटखनी देंगे वीरेंद्र सहवाग? 'राइज एंड फॉल' के खिलाड़ी के सामने 'बिग बॉस' कुछ नहीं...तेज प्रताप भी...
Sep 24, 2026, 1:11:00 PM
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, चलती बस में आग लगने से नौ की मौत
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, चलती बस में आग लगने से नौ की मौत
Sep 24, 2026, 12:56:00 PM
Asian Games-2026 : अनंतजीत और परिनाज ने साधा ब्रॉन्ज पर निशान, भारत ने जीता 15वां मेडल
Asian Games-2026 : अनंतजीत और परिनाज ने साधा ब्रॉन्ज पर निशान, भारत ने जीता 15वां मेडल
Sep 24, 2026, 12:44:00 PM