पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर घातक हमला, धुंआ-धुंआ कंधार

पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान पर घातक हमला किया है। इस दौरान उसने कंधार समेत 10 जगहों को निशाना बनाया है।

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर घातक हमला, धुंआ-धुंआ कंधार

पाकिस्तान : पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान पर घातक हमला किया है। इस दौरान उसने कंधार समेत 10 जगहों को निशाना बनाया है। कंधार में तालिबानी सरकार के सुप्रीम लीडर का घर भी है। पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने दावा किया है कि उसने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। पाक ने आज यानी गुरुवार को किए गए हमले में कितने लोग मारे गए या जख्मी हुए, इसको लेकर जानकारी नहीं मिली है।

पाकिस्तानी सेना ने पूर्वी अफगानिस्तान में कई हमले किए हैं

रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने पूर्वी अफगानिस्तान में कई हमले किए हैं। कंधार के एक निवासी ने दावा किया कि उसने रात में फाइटर जेट की आवाज सुनी थी और इसके बाद धमाके की आवाजें सुनाई दीं। इसके कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने हवाई और ड्रोन हमलों की पुष्टि की तरार ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 10 जगहों पर सटीक हवाई और ड्रोन हमले किए। तरार ने कहा कि ये हमले जान-बूझकर, सटीक, सोचे-समझे और जरूरत के हिसाब से किए गए थे और ये पूरी तरह से उन पहचाने गए सैन्य ठिकानों तक ही सीमित थे। जिनका पाकिस्तान के खिलाफ हमलों की कोशिशों से सीधा संबंध था।

अफगान सेना के ठिकाने पर हमला

रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते की शुरुआत में पूर्वी अफगानिस्तान में हुए हमलों में कम से कम तीन आम नागरिक मारे गए थे, जबकि पाकिस्तान का दावा है कि उसने 28 चरमपंथियों को मार गिराया है। गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद रसूल अहमदी ने बताया कि फाइटर जेट ने अफगान सेना की 203वीं मंसूरी कोर पर बमबारी की, लेकिन उन्होंने हताहतों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

सीजफायर के बावजूद पाक ने किया अटैक

अहम बात यह भी है कि पाक और अफगानिस्तान में सीजफायर के बावजूद फिर से तनाव बढ़ गया है। इस साल फरवरी के अंत में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच लड़ाई हुई थी, तब कंधार और राजधानी काबुल दोनों पर हमले हुए थे और हफ्तों तक चले युद्ध में सैकड़ों अफगान नागरिक मारे गए थे। हालांकि मार्च में युद्धविराम पर सहमति बनी थी, लेकिन कई देशों की मध्यस्थता के बावजूद पड़ोसी देशों के बीच कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

Trending News

सावधान..अपना SIM किसी और को न दें..3 साल जेल और 50 लाख का जुर्माना, सरकार की वॉर्निंग
सावधान..अपना SIM किसी और को न दें..3 साल जेल और 50 लाख का जुर्माना, सरकार की वॉर्निंग
Sep 24, 2026, 1:50:00 PM
TMC सिंबल फ्रीज विवाद : सख्त हुआ SC, आयोग से पूछा- कितना लगेगा समय ?
TMC सिंबल फ्रीज विवाद : सख्त हुआ SC, आयोग से पूछा- कितना लगेगा समय ?
Sep 24, 2026, 1:50:00 PM
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र : JDU प्रत्याशी घनश्याम राय ने नीतीश कुमार से की मुलाकात
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र : JDU प्रत्याशी घनश्याम राय ने नीतीश कुमार से की मुलाकात
Sep 24, 2026, 1:35:00 PM
स्ट्रीट डॉग का आतंक, रोजाना 60-70 लोग डॉग बाइट के बाद पहुंच रहे अस्पताल
स्ट्रीट डॉग का आतंक, रोजाना 60-70 लोग डॉग बाइट के बाद पहुंच रहे अस्पताल
Sep 24, 2026, 1:24:00 PM
शराबबंदी सफल नहीं तो पैर पीछे खींचना ही बुद्धिमानी: शिवानंद तिवारी
शराबबंदी सफल नहीं तो पैर पीछे खींचना ही बुद्धिमानी: शिवानंद तिवारी
Sep 24, 2026, 1:22:00 PM
डीजल की नई लिमिट तय, अब एक दिन में मिलेगा सिर्फ इतना लीटर
डीजल की नई लिमिट तय, अब एक दिन में मिलेगा सिर्फ इतना लीटर
Sep 24, 2026, 1:13:00 PM
पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर घातक हमला, धुंआ-धुंआ कंधार
पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर घातक हमला, धुंआ-धुंआ कंधार
Sep 24, 2026, 1:11:00 PM
सलमान खान को पटखनी देंगे वीरेंद्र सहवाग? 'राइज एंड फॉल' के खिलाड़ी के सामने 'बिग बॉस' कुछ नहीं...तेज प्रताप भी...
सलमान खान को पटखनी देंगे वीरेंद्र सहवाग? 'राइज एंड फॉल' के खिलाड़ी के सामने 'बिग बॉस' कुछ नहीं...तेज प्रताप भी...
Sep 24, 2026, 1:11:00 PM
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, चलती बस में आग लगने से नौ की मौत
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, चलती बस में आग लगने से नौ की मौत
Sep 24, 2026, 12:56:00 PM
Asian Games-2026 : अनंतजीत और परिनाज ने साधा ब्रॉन्ज पर निशान, भारत ने जीता 15वां मेडल
Asian Games-2026 : अनंतजीत और परिनाज ने साधा ब्रॉन्ज पर निशान, भारत ने जीता 15वां मेडल
Sep 24, 2026, 12:44:00 PM