दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र : JDU प्रत्याशी घनश्याम राय ने नीतीश कुमार से की मुलाकात

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी घनश्याम राय ने आज यानी 24 सितंबर को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से उनके सात सर्कुलर रोड स्थित आवास पर मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गद

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र : JDU प्रत्याशी घनश्याम राय ने नीतीश कुमार से की मुलाकात

पटना : दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रत्याशी घनश्याम राय ने आज यानी 24 सितंबर को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नीतीश कुमार से उनके सात सर्कुलर रोड स्थित आवास पर मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर नीतीश कुमार ने घनश्याम राय को आगामी चुनाव के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुलाकात के दौरान शिक्षक समाज से जुडे़ विषयों, संगठनात्मक तैयारियों और चुनावी गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया।

सुशासन, विकास व सामाजिक न्याय की राजनीति को नई दिशा देने वाले नीतीश कुमार का मार्गदर्शन पार्टी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है - घनश्याम राय

घनश्याम राय ने कहा कि सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय की राजनीति को नई दिशा देने वाले नीतीश कुमार का मार्गदर्शन पार्टी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। उनके नेतृत्व में पार्टी जनहित और समाज के विभिन्न वर्गों के अधिकारों एवं अपेक्षाओं को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। घनश्याम राय ने नीतीश कुमार के आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राज्य हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस खास मौके पर जदयू के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे

मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मंत्री श्रवण कुमार, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप-नेता सह विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधायक, दरभंगा सह जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल, मधुबनी जिला के महानारायण राय एवं पार्टी नेता लोकप्रकाश सिंह भी मौजूद रहे।

Trending News

देश के दूसरे पीड़ित अधिकार केंद्र का उद्धाटन करेंगे भारत के मुख्य न्यायाधीश
देश के दूसरे पीड़ित अधिकार केंद्र का उद्धाटन करेंगे भारत के मुख्य न्यायाधीश
Sep 24, 2026, 2:35:00 PM
'शातिरपन और चालाकी का शर्मनाक प्रदर्शन' समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी पर सांसद शांभवी चौधरी पर बरसे तेजस्वी यादव
'शातिरपन और चालाकी का शर्मनाक प्रदर्शन' समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी पर सांसद शांभवी चौधरी पर बरसे तेजस्वी यादव
Sep 24, 2026, 2:06:00 PM
घटिया एक्सप्रेसवे बनाने वाली PNC कंपनी उत्तर प्रदेश में बैन, सवालों के घेरे में निर्माण की गुणवत्ता
घटिया एक्सप्रेसवे बनाने वाली PNC कंपनी उत्तर प्रदेश में बैन, सवालों के घेरे में निर्माण की गुणवत्ता
Sep 24, 2026, 1:53:00 PM
TMC सिंबल फ्रीज विवाद : सख्त हुआ SC, आयोग से पूछा- कितना लगेगा समय ?
TMC सिंबल फ्रीज विवाद : सख्त हुआ SC, आयोग से पूछा- कितना लगेगा समय ?
Sep 24, 2026, 1:50:00 PM
सावधान..अपना SIM किसी और को न दें..3 साल जेल और 50 लाख का जुर्माना, सरकार की वॉर्निंग
सावधान..अपना SIM किसी और को न दें..3 साल जेल और 50 लाख का जुर्माना, सरकार की वॉर्निंग
Sep 24, 2026, 1:50:00 PM
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र : JDU प्रत्याशी घनश्याम राय ने नीतीश कुमार से की मुलाकात
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र : JDU प्रत्याशी घनश्याम राय ने नीतीश कुमार से की मुलाकात
Sep 24, 2026, 1:35:00 PM
स्ट्रीट डॉग का आतंक, रोजाना 60-70 लोग डॉग बाइट के बाद पहुंच रहे अस्पताल
स्ट्रीट डॉग का आतंक, रोजाना 60-70 लोग डॉग बाइट के बाद पहुंच रहे अस्पताल
Sep 24, 2026, 1:24:00 PM
शराबबंदी सफल नहीं तो पैर पीछे खींचना ही बुद्धिमानी: शिवानंद तिवारी
शराबबंदी सफल नहीं तो पैर पीछे खींचना ही बुद्धिमानी: शिवानंद तिवारी
Sep 24, 2026, 1:22:00 PM
डीजल की नई लिमिट तय, अब एक दिन में मिलेगा सिर्फ इतना लीटर
डीजल की नई लिमिट तय, अब एक दिन में मिलेगा सिर्फ इतना लीटर
Sep 24, 2026, 1:13:00 PM
पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर घातक हमला, धुंआ-धुंआ कंधार
पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर घातक हमला, धुंआ-धुंआ कंधार
Sep 24, 2026, 1:11:00 PM