सावधान..अपना SIM किसी और को न दें..3 साल जेल और 50 लाख का जुर्माना, सरकार की वॉर्निंग

दूरसंचार विभाग यानी DoT ने एक और वॉर्निंग दी है। अगर आपके नाम पर SIM कार्ड है और उसका इस्तेमाल कोई और कर रहा है तो इसको हल्के में लेना आपको भारी पड़ सकता है। ऐसे मामलों में भारी जुर्माने से लेकर जेल तक हो सकती है।

सावधान..अपना SIM किसी और को न दें..3 साल जेल और 50 लाख का जुर्माना, सरकार की वॉर्निंग

हाल ही में केंद्र सरकार ने सिम कार्ड रखने के नियम में बदलाव किया है। अब दूरसंचार विभाग यानी DoT ने एक और वॉर्निंग दी है। अगर आपके नाम पर SIM कार्ड है  और उसका इस्तेमाल कोई और कर रहा है तो इसको हल्के में लेना आपको भारी पड़ सकता है। ऐसे मामलों में भारी जुर्माने से लेकर जेल तक हो सकती है। 

दरअसल मोबाइल यूजर्स को SIM के गलत इस्तेमाल, फर्जी तरीके से SIM जारी कराने और IMEI नंबर से छेड़छाड़ को लेकर सख्त चेतावनी दी गई है। दूरसंचार विभाग यानी DoT के अनुसार  ऐसे मामलों में 3 साल तक की जेल और 50 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। 

दूरसंचार विभाग (DoT) की ओर से यह चेतावनी 22 सितंबर 2026 को सामने आई है. विभाग ने लोगों से कहा है कि वे समय-समय पर यह जरूर चेक करें कि उनके नाम पर कितने मोबाइल नंबर चल रहे है। इसके लिए सरकार का संचार साथी (Sanchar Saathi) प्लेटफॉर्म इस्तेमाल किया जा सकता है।  

DoT के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में एक Point of Sale यानी PoS एजेंट ने लोगों के पहचान दस्तावेजों का इस्तेमाल करके उनकी जानकारी और सहमति के बिना 25 मोबाइल कनेक्शन एक्टिवेट किए।  DoT ने ऐसे ही एक मामले का जिक्र करते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की है और साथ ही सलाह दी है कि अपने नाम पर जारी सभी मोबाइल कनेक्शन की जानकारी रखें।  

DoT ने साफ कहा है कि लोगों को अपने नाम पर जारी SIM को देना, ट्रांसफर करना, बेचना, किराए पर देना या साइबर फ्रॉड के लिए इस्तेमाल होने देना नहीं चाहिए।  अगर आपके नाम पर लिया गया SIM किसी दूसरे व्यक्ति के पास है, तो उसे अपने नाम से हटवाना या कनेक्शन बंद करवाना ज्यादा सुरक्षित है।  

DoT की चेतावनी सिर्फ SIM तक सीमित नहीं है. विभाग ने मोबाइल के IMEI नंबर के साथ छेड़छाड़ को लेकर भी चेतावनी दी है।    DoT ने लोगों को ऐसे डिवाइस इस्तेमाल करने से बचने को कहा है जिनका IMEI बदला गया हो। बता दें कि हाल ही में सरकार सिम कार्ड रखने के नियम में बदलाव किया है।  एक आईडी से मैक्सिमम 9 सिम कार्ड एक्टिव रखे जा सकते हैं। 

Trending News

देश के दूसरे पीड़ित अधिकार केंद्र का उद्धाटन करेंगे भारत के मुख्य न्यायाधीश
देश के दूसरे पीड़ित अधिकार केंद्र का उद्धाटन करेंगे भारत के मुख्य न्यायाधीश
Sep 24, 2026, 2:35:00 PM
'शातिरपन और चालाकी का शर्मनाक प्रदर्शन' समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी पर सांसद शांभवी चौधरी पर बरसे तेजस्वी यादव
'शातिरपन और चालाकी का शर्मनाक प्रदर्शन' समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी पर सांसद शांभवी चौधरी पर बरसे तेजस्वी यादव
Sep 24, 2026, 2:06:00 PM
घटिया एक्सप्रेसवे बनाने वाली PNC कंपनी उत्तर प्रदेश में बैन, सवालों के घेरे में निर्माण की गुणवत्ता
घटिया एक्सप्रेसवे बनाने वाली PNC कंपनी उत्तर प्रदेश में बैन, सवालों के घेरे में निर्माण की गुणवत्ता
Sep 24, 2026, 1:53:00 PM
TMC सिंबल फ्रीज विवाद : सख्त हुआ SC, आयोग से पूछा- कितना लगेगा समय ?
TMC सिंबल फ्रीज विवाद : सख्त हुआ SC, आयोग से पूछा- कितना लगेगा समय ?
Sep 24, 2026, 1:50:00 PM
सावधान..अपना SIM किसी और को न दें..3 साल जेल और 50 लाख का जुर्माना, सरकार की वॉर्निंग
सावधान..अपना SIM किसी और को न दें..3 साल जेल और 50 लाख का जुर्माना, सरकार की वॉर्निंग
Sep 24, 2026, 1:50:00 PM
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र : JDU प्रत्याशी घनश्याम राय ने नीतीश कुमार से की मुलाकात
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र : JDU प्रत्याशी घनश्याम राय ने नीतीश कुमार से की मुलाकात
Sep 24, 2026, 1:35:00 PM
स्ट्रीट डॉग का आतंक, रोजाना 60-70 लोग डॉग बाइट के बाद पहुंच रहे अस्पताल
स्ट्रीट डॉग का आतंक, रोजाना 60-70 लोग डॉग बाइट के बाद पहुंच रहे अस्पताल
Sep 24, 2026, 1:24:00 PM
शराबबंदी सफल नहीं तो पैर पीछे खींचना ही बुद्धिमानी: शिवानंद तिवारी
शराबबंदी सफल नहीं तो पैर पीछे खींचना ही बुद्धिमानी: शिवानंद तिवारी
Sep 24, 2026, 1:22:00 PM
डीजल की नई लिमिट तय, अब एक दिन में मिलेगा सिर्फ इतना लीटर
डीजल की नई लिमिट तय, अब एक दिन में मिलेगा सिर्फ इतना लीटर
Sep 24, 2026, 1:13:00 PM
पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर घातक हमला, धुंआ-धुंआ कंधार
पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर घातक हमला, धुंआ-धुंआ कंधार
Sep 24, 2026, 1:11:00 PM