स्ट्रीट डॉग का आतंक, रोजाना 60-70 लोग डॉग बाइट के बाद पहुंच रहे अस्पताल

नालंदा में स्ट्रीट डॉग का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक लोग आवारा कुत्तों के हमले का शिकार हो रहे हैं। बिहारशरीफ सदर अस्पताल में रोजाना करीब 60 से 70 लोग डॉग बाइट के बाद इलाज और वैक्सीन के लिए पहुंच रहे हैं।

स्ट्रीट डॉग का आतंक, रोजाना 60-70 लोग डॉग बाइट के बाद पहुंच रहे अस्पताल

नालंदा में स्ट्रीट डॉग का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक लोग आवारा कुत्तों के हमले का शिकार हो रहे हैं। हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिहारशरीफ सदर अस्पताल में रोजाना करीब 60 से 70 लोग डॉग बाइट के बाद इलाज और वैक्सीन के लिए पहुंच रहे हैं। पिछले छह महीने में 13 हजार 212 लोग डॉग बाइट के शिकार हो चुके हैं। 

बढ़ते मामलों को देखते हुए अब प्रशासन ने प्रभावित इलाकों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। ये तस्वीरें बिहारशरीफ सदर अस्पताल की हैं। जहां आवारा कुत्तों के आतंक से मरीज और उनके परिजन परेशान हैं। अस्पताल परिसर में भी आवारा कुत्तों की मौजूदगी लगातार चिंता का कारण बनी हुई है। इसे देखते हुए बिहारशरीफ नगर निगम की टीम ने अस्पताल परिसर से आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई की।सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन के मुताबिक, इन दिनों रोजाना करीब 60 से 70 लोग डॉग बाइट के बाद अस्पताल पहुंच रहे हैं। 

पिछले छह महीने में 13 हजार 212 लोगों को एंटी-रेबीज वैक्सीन दिया जा चुका है।आंकड़ों पर नजर डालें तो मार्च में करीब 2500, अप्रैल में 1900, मई में 2096,जून में 2468, जुलाई में 2094 और अगस्त में 2154 लोगों को डॉग बाइट के बाद वैक्सीन दिया गया। बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने नगर निगम से आवारा कुत्तों और सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं को पकड़ने की मांग की है। साथ ही सड़क किनारे चलने वाली नॉनवेज दुकानों को भी दूसरी जगह शिफ्ट करने की जरूरत बताई गई है, ताकि कुत्तों का जमावड़ा कम हो सके।

वहीं, जिलाधिकारी के निर्देश पर अब डॉग बाइट के मरीजों का मोबाइल नंबर लेकर उनकी लोकेशन दर्ज की जा रही है। इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि जिले के किन-किन इलाकों में डॉग बाइट के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं।फिलहाल बिहारशरीफ सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और डॉग बाइट के मरीजों को 24 घंटे वैक्सीन की सुविधा दी जा रही है।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

'शातिरपन और चालाकी का शर्मनाक प्रदर्शन' समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी पर सांसद शांभवी चौधरी पर बरसे तेजस्वी यादव
'शातिरपन और चालाकी का शर्मनाक प्रदर्शन' समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी पर सांसद शांभवी चौधरी पर बरसे तेजस्वी यादव
Sep 24, 2026, 2:06:00 PM
घटिया एक्सप्रेसवे बनाने वाली PNC कंपनी उत्तर प्रदेश में बैन, सवालों के घेरे में निर्माण की गुणवत्ता
घटिया एक्सप्रेसवे बनाने वाली PNC कंपनी उत्तर प्रदेश में बैन, सवालों के घेरे में निर्माण की गुणवत्ता
Sep 24, 2026, 1:53:00 PM
TMC सिंबल फ्रीज विवाद : सख्त हुआ SC, आयोग से पूछा- कितना लगेगा समय ?
TMC सिंबल फ्रीज विवाद : सख्त हुआ SC, आयोग से पूछा- कितना लगेगा समय ?
Sep 24, 2026, 1:50:00 PM
सावधान..अपना SIM किसी और को न दें..3 साल जेल और 50 लाख का जुर्माना, सरकार की वॉर्निंग
सावधान..अपना SIM किसी और को न दें..3 साल जेल और 50 लाख का जुर्माना, सरकार की वॉर्निंग
Sep 24, 2026, 1:50:00 PM
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र : JDU प्रत्याशी घनश्याम राय ने नीतीश कुमार से की मुलाकात
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र : JDU प्रत्याशी घनश्याम राय ने नीतीश कुमार से की मुलाकात
Sep 24, 2026, 1:35:00 PM
स्ट्रीट डॉग का आतंक, रोजाना 60-70 लोग डॉग बाइट के बाद पहुंच रहे अस्पताल
स्ट्रीट डॉग का आतंक, रोजाना 60-70 लोग डॉग बाइट के बाद पहुंच रहे अस्पताल
Sep 24, 2026, 1:24:00 PM
शराबबंदी सफल नहीं तो पैर पीछे खींचना ही बुद्धिमानी: शिवानंद तिवारी
शराबबंदी सफल नहीं तो पैर पीछे खींचना ही बुद्धिमानी: शिवानंद तिवारी
Sep 24, 2026, 1:22:00 PM
डीजल की नई लिमिट तय, अब एक दिन में मिलेगा सिर्फ इतना लीटर
डीजल की नई लिमिट तय, अब एक दिन में मिलेगा सिर्फ इतना लीटर
Sep 24, 2026, 1:13:00 PM
पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर घातक हमला, धुंआ-धुंआ कंधार
पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर घातक हमला, धुंआ-धुंआ कंधार
Sep 24, 2026, 1:11:00 PM
सलमान खान को पटखनी देंगे वीरेंद्र सहवाग? 'राइज एंड फॉल' के खिलाड़ी के सामने 'बिग बॉस' कुछ नहीं...तेज प्रताप भी...
सलमान खान को पटखनी देंगे वीरेंद्र सहवाग? 'राइज एंड फॉल' के खिलाड़ी के सामने 'बिग बॉस' कुछ नहीं...तेज प्रताप भी...
Sep 24, 2026, 1:11:00 PM