Asian Games-2026 : अनंतजीत और परिनाज ने साधा ब्रॉन्ज पर निशान, भारत ने जीता 15वां मेडल

एशियन गेम्स का आज यानी 24 सितंबर को छठा दिन है। भारत की झोली में अबतक 14 मेडल आ चुके हैं, जिनमें एक गोल्ड, छह सिल्वर और सात ब्रॉन्ज शामिल हैं और भारत पदक तालिका में 13वें स्थान पर है।

Asian Games-2026 : अनंतजीत और परिनाज ने साधा ब्रॉन्ज पर निशान, भारत ने जीता 15वां मेडल

जापान : एशियन गेम्स का आज यानी 24 सितंबर को छठा दिन है। भारत की झोली में अबतक 14 मेडल आ चुके हैं, जिनमें एक गोल्ड, छह सिल्वर और सात ब्रॉन्ज शामिल हैं और भारत पदक तालिका में 13वें स्थान पर है। शूटिंग में पांचवां दिन भारत के लिए बहुत खराब गया था, जहां मनु भाकर भी पदक जीतने से रह गई थीं। उनके पास अब भी 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मेडल जीतने का मौका है।

अनंतजीत-परिनाज ने जीता ब्रॉन्ज

आपको बता दें कि 2026 एशियन गेम्स की मिक्स्ड स्कीट टीम स्पर्धा में अनंतजीत सिंह और परिनाज ढालीवाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। भारतीय टीम ने फाइनल में 44 का स्कोर किया। यह एशियन गेम्स में भारत का कुल 15वां और 8वां ब्रॉन्ज मेडल है।

गोल्ड की रेस में स्कीट टीम

वहीं मेंस स्कीट टीम मेडल की रेस में बनी हुई है। मेंस स्कीट टीम दो सीरीज के बाद तीसरे स्थान पर बनी हुई है और उसके 16 अंक हैं। चीन सबसे पहले नंबर पर है, जिसने अब तक एक भी टारगेट मिस नहीं किया है। भारत और दक्षिण कोरिया 14-14 शॉट्स के साथ बराबरी पर हैं। मेंस स्कल्स स्पर्धा में भारतीय टीम ब्रॉन्ज मेडल से चूक गई। रोहित और उज्जवल की टीम आखिरी 500 मीटर में पिछड़ गई और तीन सेकेंड के अंतर से ब्रॉन्ज मेडल से चूक गई। 

स्क्वाश में भारतीयों ने दिखाया दम

भारत की अनाहत सिंह ने महिला सिंगल्स में सिंगापुर की यिओंग वाई इन को 11-4, 11-5, 11-7 से सीधे सेटों में हराकर अगले राउंड में प्रवेश पाया। मिक्स्ड डबल्स में जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंटिलकुमार ने सूरज कुमार और शमीना रियाज की हमवतन जोड़ी को 2-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।

Trending News

सावधान..अपना SIM किसी और को न दें..3 साल जेल और 50 लाख का जुर्माना, सरकार की वॉर्निंग
सावधान..अपना SIM किसी और को न दें..3 साल जेल और 50 लाख का जुर्माना, सरकार की वॉर्निंग
Sep 24, 2026, 1:50:00 PM
TMC सिंबल फ्रीज विवाद : सख्त हुआ SC, आयोग से पूछा- कितना लगेगा समय ?
TMC सिंबल फ्रीज विवाद : सख्त हुआ SC, आयोग से पूछा- कितना लगेगा समय ?
Sep 24, 2026, 1:50:00 PM
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र : JDU प्रत्याशी घनश्याम राय ने नीतीश कुमार से की मुलाकात
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र : JDU प्रत्याशी घनश्याम राय ने नीतीश कुमार से की मुलाकात
Sep 24, 2026, 1:35:00 PM
स्ट्रीट डॉग का आतंक, रोजाना 60-70 लोग डॉग बाइट के बाद पहुंच रहे अस्पताल
स्ट्रीट डॉग का आतंक, रोजाना 60-70 लोग डॉग बाइट के बाद पहुंच रहे अस्पताल
Sep 24, 2026, 1:24:00 PM
शराबबंदी सफल नहीं तो पैर पीछे खींचना ही बुद्धिमानी: शिवानंद तिवारी
शराबबंदी सफल नहीं तो पैर पीछे खींचना ही बुद्धिमानी: शिवानंद तिवारी
Sep 24, 2026, 1:22:00 PM
डीजल की नई लिमिट तय, अब एक दिन में मिलेगा सिर्फ इतना लीटर
डीजल की नई लिमिट तय, अब एक दिन में मिलेगा सिर्फ इतना लीटर
Sep 24, 2026, 1:13:00 PM
पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर घातक हमला, धुंआ-धुंआ कंधार
पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर घातक हमला, धुंआ-धुंआ कंधार
Sep 24, 2026, 1:11:00 PM
सलमान खान को पटखनी देंगे वीरेंद्र सहवाग? 'राइज एंड फॉल' के खिलाड़ी के सामने 'बिग बॉस' कुछ नहीं...तेज प्रताप भी...
सलमान खान को पटखनी देंगे वीरेंद्र सहवाग? 'राइज एंड फॉल' के खिलाड़ी के सामने 'बिग बॉस' कुछ नहीं...तेज प्रताप भी...
Sep 24, 2026, 1:11:00 PM
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, चलती बस में आग लगने से नौ की मौत
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, चलती बस में आग लगने से नौ की मौत
Sep 24, 2026, 12:56:00 PM
Asian Games-2026 : अनंतजीत और परिनाज ने साधा ब्रॉन्ज पर निशान, भारत ने जीता 15वां मेडल
Asian Games-2026 : अनंतजीत और परिनाज ने साधा ब्रॉन्ज पर निशान, भारत ने जीता 15वां मेडल
Sep 24, 2026, 12:44:00 PM