INDvsWI : अभिषेक और ईशान की तबाड़तोड़ पारी से भारत की सीरीज में 2-1 से बढ़त

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज यानी 11 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में रात सात बजे से पांच मैचों की सीरीज का तीसरा टी20 में खेला गया।

INDvsWI : अभिषेक और ईशान की तबाड़तोड़ पारी से भारत की सीरीज में 2-1 से बढ़त

इंदौर : भारत और वेस्टइंडीज के बीच कल यानी 11 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में रात सात बजे से पांच मैचों की सीरीज का तीसरा टी20 में खेला गया। कल के मैच भी वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो कि गलत साबित हुआ। भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी और बड़े स्कोर की बदौलत यह मैच 14 रन से जीत कर सीरीज में 2-1 की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है।

टीम ने निर्धारित 20 ओवर में बनाए 223 रन, सीरीज में 2-1 की बढ़त

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। ओपनर व विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन मात्र तीन रन बनाकर आउट हो गए। वहीं ओपनर अभिषेक शर्मा (69 रन, 30 गेंद, छह चौके, पांच छक्के) और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (37 रन, 18 गेंद, छह चौके, एक छक्के) ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर की ओर ले गए। उसके बाद तिलक वर्मा (28), नीतीश कुमार रेड्डी (21) और अक्षर पटेल (20) के छोटे-छोटे स्कोर ने टीम को निर्धारित 20 ओवर में 223 रन पर पहुंचा दिया।  

अर्शदीप सिंह बने 'मैन ऑफ द मैच', सीरीज का अगला मैच 14 को हैदराबाद

वहीं बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही उसके कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज शाइ होप मात्र पांच रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कामिल पूरन (42), शिमरोन हेटमेयर (43), शेरफेन रदरफोर्ड (32) और शमर स्प्रिंगर (35) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए दो सौ के पार तो पहुंचा दिया लेकिन उनकी टीम 14 रन से हारकर सीरीज में 2-1 से पीछे हो गई है। भारतीय गेंदबाजी की बात करे तो अर्शदीप सिंह (44/3), नमन धीर (39/2) के अलावा अक्षर पटेल व नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट चटकाए। वहीं तीन विकेट लेने पर अर्शदीप सिंह को 'मैन ऑफ द मैच' दिया गया। सीरीज का आखिरी मैच हैदराबाद में 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। 

Trending News

रांची-पटना मार्ग पर चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर की चपेट में आई बोलेनो, तीन की मौत
रांची-पटना मार्ग पर चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर की चपेट में आई बोलेनो, तीन की मौत
Oct 12, 2026, 11:20:00 AM
लंबित मांगों को लेकर आज से राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे डॉक्टर
लंबित मांगों को लेकर आज से राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे डॉक्टर
Oct 12, 2026, 11:03:00 AM
दर्शकों के लिए खुला प्रवीण सेवा संस्थान का दुर्गा पूजा पंडाल, उमड़ी भीड़, मंत्री श्रेयसी ने किया उद्घाटन
दर्शकों के लिए खुला प्रवीण सेवा संस्थान का दुर्गा पूजा पंडाल, उमड़ी भीड़, मंत्री श्रेयसी ने किया उद्घाटन
Oct 12, 2026, 10:55:00 AM
'कहे तोसे सजना… तोहरी सजनिया' से छठ के घाटों तक, शारदा सिन्हा की आवाज में धड़कता है आज भी पूरा पूर्वांचल
'कहे तोसे सजना… तोहरी सजनिया' से छठ के घाटों तक, शारदा सिन्हा की आवाज में धड़कता है आज भी पूरा पूर्वांचल
Oct 12, 2026, 10:21:00 AM
शेयर बाजार में तूफानी शुरुआत, सेंसेक्स व निफ्टी में उछाल के बाद गिरावट
शेयर बाजार में तूफानी शुरुआत, सेंसेक्स व निफ्टी में उछाल के बाद गिरावट
Oct 12, 2026, 9:58:00 AM
फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 2 IPS समेत 29 पुलिस अधिकारियों का फेरबदल, कई जिलों के SDPO भी बदले
फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 2 IPS समेत 29 पुलिस अधिकारियों का फेरबदल, कई जिलों के SDPO भी बदले
Oct 12, 2026, 9:38:00 AM
INDIA ब्लॉक का 'सुप्रीम' मार्च, कर्नाटक भवन में जुटेंगे कांग्रेसी, CJP का अल्टीमेटम...
INDIA ब्लॉक का 'सुप्रीम' मार्च, कर्नाटक भवन में जुटेंगे कांग्रेसी, CJP का अल्टीमेटम...
Oct 12, 2026, 9:24:00 AM
जब पटना की दुर्गा पूजा में जुटते थे देश के संगीत सम्राट, मोहम्मद रफी से बिस्मिल्लाह खान व सितारा देवी तक सजाते थे महफिल
जब पटना की दुर्गा पूजा में जुटते थे देश के संगीत सम्राट, मोहम्मद रफी से बिस्मिल्लाह खान व सितारा देवी तक सजाते थे महफिल
Oct 12, 2026, 8:55:00 AM
संदेश थाना परिसर के बैरक में चली गोली, होमगार्ड जवान की मौत
संदेश थाना परिसर के बैरक में चली गोली, होमगार्ड जवान की मौत
Oct 12, 2026, 8:52:00 AM
लोक नगर में चोरी की कोशिश, भागने के दौरान बालकनी से गिरा संदिग्ध, लोगों ने पकड़ा, कर दी पिटाई
लोक नगर में चोरी की कोशिश, भागने के दौरान बालकनी से गिरा संदिग्ध, लोगों ने पकड़ा, कर दी पिटाई
Oct 12, 2026, 8:43:00 AM