फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 2 IPS समेत 29 पुलिस अधिकारियों का फेरबदल, कई जिलों के SDPO भी बदले

बिहार के सम्राट सरकार ने रविवार यानी 11 अक्टूबर को पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए दो आईपीएस और बिहार पुलिस सेवा के 27 अधिकारियों का तबादला किया है।

फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 2 IPS समेत 29 पुलिस अधिकारियों का फेरबदल, कई जिलों के SDPO भी बदले

पटना : बिहार के सम्राट सरकार ने रविवार यानी 11 अक्टूबर को पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए दो आईपीएस और बिहार पुलिस सेवा के 27 अधिकारियों का तबादला किया है। इस क्रम में कई अनुमंडलों में एसडीपीओ के पद पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। साथ ही साइबर क्राइम, निगरानी, एसटीएफ, मद्य निषेध और बी-सैप में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

2023 बैच के IPS नारायण उपाध्याय को फुलवारीशरीफ का SDPO-1 बनाया गया है

2023 बैच के आईपीएस नारायण उपाध्याय को फुलवारीशरीफ (पटना) का एसडीपीओ-वन बनाया गया है। मुजफ्फरपुर नगर के एसडीपीओ-दो कार्तिकेयन एके को पुलिस मुख्यालय में एएसपी के पद पर पदस्थापित करते हुए फिलहाल पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है। गृह विभाग ने देर रात तबादले की अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना के अनुसार मधेपुरा में डीएसपी साइबर क्राइम के पद पर तैनात आशीष राज को मसौढ़ी का एसडीपीओ-दो बनाया गया है। 

संजय कुमार झा को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, अजय कुमार सिंह को STF

वहीं संजय कुमार झा को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, अजय कुमार सिंह को एसटीएफ, सुरेंद्र कुमार सिंह को मद्य निषेध एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो और रामपुकार सिंह को बी-सैप-14, पटना में एएसपी की जिम्मेदारी दी गई है। साइबर क्राइम के मामलों की निगरानी के लिए नवीन कुमार को मधुबनी, मनीष चंद्र चौधरी को मधेपुरा, लव कुमार को शेखपुरा और मो. फैसल चांद को सारण में डीएसपी (साइबर क्राइम) बनाया गया है। ज्योति कुमारी को विशेष निगरानी इकाई और मनीषा कुमारी को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई है।

भास्कर रंजन बने SDPO

भास्कर रंजन को डुमरांव (बक्सर), मंगलेश कुमार सिंह को बारसोई (कटिहार), दीपक कुमार को मुजफ्फरपुर नगर और प्रांजल को सीवान सदर का एसडीपीओ बनाया गया है। संतोष कुमार पोद्दार को खगड़िया सदर का एसडीपीओ-दो, सुमित शेखर को छपरा सदर का एसडीपीओ-वन और रवि कुमार को जगदीशपुर का एसडीपीओ बनाया गया है। इसके अलावा धीरेंद्र कुमार को बी-सैप-12, भीमनगर (सुपौल), सुमन कुमार शर्मा को एडीजी रेलवे कार्यालय, ममता प्रसाद को बी-सैप-पांच, पटना, जयप्रकाश सिंह को बी-सैप-18, डुमरांव और अनिकेत अमर को नाथनगर सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय में डीएसपी बनाया गया है। कृष्णा कुमार को सीवान में डीएसपी ट्रैफिक, संजय कुमार सिन्हा को औरंगाबाद में डीएसपी मुख्यालय-दो, आशुतोष कुमार को रेल डीएसपी कटिहार और रजनीश कुमार को अररिया में डीएसपी (मुख्यालय) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Trending News

रांची-पटना मार्ग पर चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर की चपेट में आई बोलेनो, तीन की मौत
रांची-पटना मार्ग पर चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर की चपेट में आई बोलेनो, तीन की मौत
Oct 12, 2026, 11:20:00 AM
लंबित मांगों को लेकर आज से राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे डॉक्टर
लंबित मांगों को लेकर आज से राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे डॉक्टर
Oct 12, 2026, 11:03:00 AM
दर्शकों के लिए खुला प्रवीण सेवा संस्थान का दुर्गा पूजा पंडाल, उमड़ी भीड़, मंत्री श्रेयसी ने किया उद्घाटन
दर्शकों के लिए खुला प्रवीण सेवा संस्थान का दुर्गा पूजा पंडाल, उमड़ी भीड़, मंत्री श्रेयसी ने किया उद्घाटन
Oct 12, 2026, 10:55:00 AM
'कहे तोसे सजना… तोहरी सजनिया' से छठ के घाटों तक, शारदा सिन्हा की आवाज में धड़कता है आज भी पूरा पूर्वांचल
'कहे तोसे सजना… तोहरी सजनिया' से छठ के घाटों तक, शारदा सिन्हा की आवाज में धड़कता है आज भी पूरा पूर्वांचल
Oct 12, 2026, 10:21:00 AM
शेयर बाजार में तूफानी शुरुआत, सेंसेक्स व निफ्टी में उछाल के बाद गिरावट
शेयर बाजार में तूफानी शुरुआत, सेंसेक्स व निफ्टी में उछाल के बाद गिरावट
Oct 12, 2026, 9:58:00 AM
फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 2 IPS समेत 29 पुलिस अधिकारियों का फेरबदल, कई जिलों के SDPO भी बदले
फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 2 IPS समेत 29 पुलिस अधिकारियों का फेरबदल, कई जिलों के SDPO भी बदले
Oct 12, 2026, 9:38:00 AM
INDIA ब्लॉक का 'सुप्रीम' मार्च, कर्नाटक भवन में जुटेंगे कांग्रेसी, CJP का अल्टीमेटम...
INDIA ब्लॉक का 'सुप्रीम' मार्च, कर्नाटक भवन में जुटेंगे कांग्रेसी, CJP का अल्टीमेटम...
Oct 12, 2026, 9:24:00 AM
जब पटना की दुर्गा पूजा में जुटते थे देश के संगीत सम्राट, मोहम्मद रफी से बिस्मिल्लाह खान व सितारा देवी तक सजाते थे महफिल
जब पटना की दुर्गा पूजा में जुटते थे देश के संगीत सम्राट, मोहम्मद रफी से बिस्मिल्लाह खान व सितारा देवी तक सजाते थे महफिल
Oct 12, 2026, 8:55:00 AM
संदेश थाना परिसर के बैरक में चली गोली, होमगार्ड जवान की मौत
संदेश थाना परिसर के बैरक में चली गोली, होमगार्ड जवान की मौत
Oct 12, 2026, 8:52:00 AM
लोक नगर में चोरी की कोशिश, भागने के दौरान बालकनी से गिरा संदिग्ध, लोगों ने पकड़ा, कर दी पिटाई
लोक नगर में चोरी की कोशिश, भागने के दौरान बालकनी से गिरा संदिग्ध, लोगों ने पकड़ा, कर दी पिटाई
Oct 12, 2026, 8:43:00 AM