शेयर बाजार में तूफानी शुरुआत, सेंसेक्स व निफ्टी में उछाल के बाद गिरावट

शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ओपनिंग के साथ ही 400 अंकों से ज्यादा की छलांग लगा गया।

शेयर बाजार में तूफानी शुरुआत, सेंसेक्स व निफ्टी में उछाल के बाद गिरावट

नई दिल्ली : शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ओपनिंग के साथ ही 400 अंकों से ज्यादा की छलांग लगा गया तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी रफ्तार के साथ कारोबार शुरू किया। हालांकि, ये तेजी महज कुछ मिनट ही देखने को मिली और Sensex-Nifty अचानक रेड जोन में कारोबार करते हुए नजर आए। बाजार में दमदार शुरुआत के दौरान मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस से लेकर टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट तक के शेयरों ने धांसू शुरुआत की।

खुलते ही Sensex-Nifty ने किया हैरान

शेयर मार्केट में कारोबार की ओपनिंग के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी ने निवेशकों को हैरान कर दिया। बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 72,472 की तुलना में जोरदार तेजी लेकर 72,771 पर कारोबार की शुरुआत की और फिर 412 अंक से ज्यादा चढ़कर 73,884 के लेवल पर जा पहुंचा, लेकिन इसके बाद अचानक ये शुरुआती तेजी गिरावट में बदल गई और महज कुछ मिनटों के कारोबार के दौरान ही सेंसेक्स करीब 100 अंक की गिरावट लेकर 72, 379 पर आ गया। सेंसेक्स के जैसा ही हाल एनएसई निफ्टी का भी देखने को मिला। ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले बंद 22,520 की तुलना में तेजी लेकर 22,593 पर ओपन हुआ और फिर 22,651 तक उछला, लेकिन फिर सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए ये भी अचानक फिसलने लगा और गिरकर 22,512 पर आ गया। 

शुरुआती कारोबार में इन शेयरों का गदर

शेयर मार्केट की दमदार ओपनिंग के दौरान जिन शेयरों ने तेज रफ्तार के साथ कारोबार की शुरुआत की, उनमें बीएसई की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल BEL Share, M&M Share, Tata Steel Share, Trent Share, Reliance Share, Eternal Share शामिल रहे, जिनमें 1-2 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा BSE के मिडकैप कैटेगरी पर नजर डालें, तो Suzlon Share, TI India Share, KEI Share, MCX Share करीब 2 से 3 फीसदी उछलकर कारोबार करते हुए नजर आए। स्मॉलकैप कैटेगरी में शामिल शेयरों में Syngene Share, TD Powers में तो पाच-छह फीसदी की तेजी आई।  

ये शेयर खुलते ही धड़ाम 

अब बात करते हैं शेयर मार्केट में गिरावट को सपोर्ट करने वाले शेयरों की, तो बड़ी लार्जकैप कंपनियों में शामिल Tech Mahindra Share (3.60 फीसदी), Bharti Airtel Share (2 फीसदी), ITC Share (1.50 फीसदी) गिरकर कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा एसबीआई शेयर में भी करीब एक फीसदी की गिरावट देखने को मिली। दूसरी ओर मिडकैप में शामिल Glenmark Share, Colpal Share, Yes Bank Share, Nykka Share गिरावट के साथ रेड जोन में बने हुए थे।

Trending News

रांची-पटना मार्ग पर चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर की चपेट में आई बोलेनो, तीन की मौत
रांची-पटना मार्ग पर चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर की चपेट में आई बोलेनो, तीन की मौत
Oct 12, 2026, 11:20:00 AM
लंबित मांगों को लेकर आज से राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे डॉक्टर
लंबित मांगों को लेकर आज से राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे डॉक्टर
Oct 12, 2026, 11:03:00 AM
दर्शकों के लिए खुला प्रवीण सेवा संस्थान का दुर्गा पूजा पंडाल, उमड़ी भीड़, मंत्री श्रेयसी ने किया उद्घाटन
दर्शकों के लिए खुला प्रवीण सेवा संस्थान का दुर्गा पूजा पंडाल, उमड़ी भीड़, मंत्री श्रेयसी ने किया उद्घाटन
Oct 12, 2026, 10:55:00 AM
'कहे तोसे सजना… तोहरी सजनिया' से छठ के घाटों तक, शारदा सिन्हा की आवाज में धड़कता है आज भी पूरा पूर्वांचल
'कहे तोसे सजना… तोहरी सजनिया' से छठ के घाटों तक, शारदा सिन्हा की आवाज में धड़कता है आज भी पूरा पूर्वांचल
Oct 12, 2026, 10:21:00 AM
शेयर बाजार में तूफानी शुरुआत, सेंसेक्स व निफ्टी में उछाल के बाद गिरावट
शेयर बाजार में तूफानी शुरुआत, सेंसेक्स व निफ्टी में उछाल के बाद गिरावट
Oct 12, 2026, 9:58:00 AM
फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 2 IPS समेत 29 पुलिस अधिकारियों का फेरबदल, कई जिलों के SDPO भी बदले
फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 2 IPS समेत 29 पुलिस अधिकारियों का फेरबदल, कई जिलों के SDPO भी बदले
Oct 12, 2026, 9:38:00 AM
INDIA ब्लॉक का 'सुप्रीम' मार्च, कर्नाटक भवन में जुटेंगे कांग्रेसी, CJP का अल्टीमेटम...
INDIA ब्लॉक का 'सुप्रीम' मार्च, कर्नाटक भवन में जुटेंगे कांग्रेसी, CJP का अल्टीमेटम...
Oct 12, 2026, 9:24:00 AM
जब पटना की दुर्गा पूजा में जुटते थे देश के संगीत सम्राट, मोहम्मद रफी से बिस्मिल्लाह खान व सितारा देवी तक सजाते थे महफिल
जब पटना की दुर्गा पूजा में जुटते थे देश के संगीत सम्राट, मोहम्मद रफी से बिस्मिल्लाह खान व सितारा देवी तक सजाते थे महफिल
Oct 12, 2026, 8:55:00 AM
संदेश थाना परिसर के बैरक में चली गोली, होमगार्ड जवान की मौत
संदेश थाना परिसर के बैरक में चली गोली, होमगार्ड जवान की मौत
Oct 12, 2026, 8:52:00 AM
लोक नगर में चोरी की कोशिश, भागने के दौरान बालकनी से गिरा संदिग्ध, लोगों ने पकड़ा, कर दी पिटाई
लोक नगर में चोरी की कोशिश, भागने के दौरान बालकनी से गिरा संदिग्ध, लोगों ने पकड़ा, कर दी पिटाई
Oct 12, 2026, 8:43:00 AM