रांची-पटना मार्ग पर चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर की चपेट में आई बोलेनो, तीन की मौत
रांची-पटना मुख्य मार्ग पर रामगढ़-रांची लेन स्थित चुटूपालू घाटी में रविवार रात करीब आठ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रांची की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने आगे चल रही बोलेनो कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इस भीषण दुर्घटना में कार सवार प्रियांशु चक्रवर्ती (35 वर्ष) और उनकी पत्नी प्रोनाई चक्रवर्ती (32 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायलों में से एक अन्य व्यक्ति की रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो जाने से मृतकों की कुल संख्या तीन हो गई है।
घायल और अन्य सवार
कार में प्रियांशु चक्रवर्ती (70 वर्ष), उनकी पत्नी रीना चक्रवर्ती (60 वर्ष) और चालक राजू कुमार भी सवार थे। घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए कुछ लोगों को रिम्स (RIMS) रेफर किया गया है। हालाँकि, घायलों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: घाटी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने एक बार फिर यहाँ की यातायात सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही के बीच चुटूपालू घाटी में सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।
रांची से सुजीत कुमार की रिपोर्ट